Responsive Scrollable Menu

नीमच: 28 दिनों के संघर्ष पर अंधेरी रात का वार, खेल मैदान बचाने बैठे आंदोलनकारियों का टेंट रातों-रात गायब, पुलिस से शिकायत

नीमच शहर की धरोहर कहे जाने वाले ऐतिहासिक खेल मैदान को बचाने की खातिर पिछले 28  दिनों से जारी शांतिपूर्ण संघर्ष पर उस वक्त एक गहरा आघात लगा, जब अंधेरी रात के सन्नाटे में प्रदर्शनकारियों की एकमात्र छत यानी उनका टेंट अचानक गायब गया। सोमवार की सुबह जब  मैदान बचाओ समिति केआंदोलनकारी सदस्य रोज की तरह अपने संकल्प को दोहराने पहुंचे, तो वहां का खाली मैदान देखकर उनकी आंखें नम हो गईं। जहां कल तक अपनी जायज मांग को लेकर शहर के नागरिक और खिलाड़ी पूरी गरिमा के साथ बैठे थे, वहां अब सिर्फ खाली जमीन और धूल का गुबार बाकी था।

यह पूरा घटनाक्रम मन को भीतर तक व्यथित करने वाला इसलिए भी है क्योंकि अट्ठाईस दिनों से धूप, धूल और तेज हवाओं के बीच लोग सिर्फ इसलिए डटे थे ताकि बच्चों के खेलने की जगह को कंक्रीट के जंगल में तब्दील होने से बचाया जा सके। रविवार की रात तक अपनी जगह पर मजबूती से खड़ा टेंट सोमवार सुबह गायब मिला।

एक दिन पहले ही संघर्ष समिति के ये लोग अपनी गुहार लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे, लेकिन वहां भी उन्हें अपनी बात रखने का मौका दिए बिना कार्यक्रम स्थल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। उस उपेक्षा का दर्द अभी ताजा ही था कि रात के अंधेरे में टेंट पर हुई इस कार्रवाई ने नागरिकों को निराश कर दिया। बाद में मीडिया के जरिए जब यह सच सामने आया कि प्रशासन ने देर रात खुद कार्रवाई कर इसे अपने कब्जे में ले लिया है, तो आंदोलनकारियों का दिल टूट गया।

अँधेरे में कार्रवाई को लेकर बढ़ी मंशा पर शंका 

आंदोलन से जुड़े लोगों के मन में अब यही टीस है कि जिस प्रशासन से वे अपने हक और मैदान की हिफाजत की उम्मीद कर रहे थे, उसने संवाद का रास्ता चुनने के बजाय अंधेरे में कार्रवाई करना मुनासिब समझा। समिति के सदस्यों का कहना है कि अगर कोई प्रशासनिक अड़चन थी तो दिन के उजाले में बात की जा सकती थी, लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात कह रहे नागरिकों के साथ ऐसा बर्ताव बेहद पीड़ादायक है।

पुलिस थाने में की टेंट चोरी की शिकायत 

शहर की भावी पीढ़ी के लिए खेल मैदान को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे सदस्यों ने निराशा को हावी नहीं होने दिया और उन्होंने टेंट गायब करने वालों के खिलाफ क़ानूनी लड़ाई लड़ने का फैसला किया, सदस्यों ने पुलिस थाने पहुंचकर संघर्ष समिति का टेंट चोरी होने की शिकायत की है और नीमच कैंट थाना प्रभारी को आवेदन देकर कार्रवाई का अनुरोध किया है।

प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल 

बहरहाल प्रशासन की ओर से अब तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन प्रशासनिक चुप्पी के बीच अब यह सवाल गहराने लगा है कि क्या जनता की भावनाओं और शांतिपूर्ण आवाजों का जवाब इसी तरह बेरुखी से दिया जाएगा। बहरहाल, सिर से टेंट का साया छिन जाने के बाद भी आंदोलनकारियों के हौसले पस्त नहीं हुए हैं। उनका कहना है कि कपड़े का टेंट भले ही हटा दिया गया हो, लेकिन शहर के बच्चों और आने वाली नस्लों के खेल मैदान को बचाने का उनका संकल्प खुले आसमान के नीचे भी इसी तरह जीवित रहेगा।

कमलेश सारड़ा की रिपोर्ट 

Continue reading on the app

Apple Layoffs: आईफोन मेकर ने फिर की छंटनी, इस बार Fitness+ टीम पर चली कैंची

Apple Layoffs: इससे पहले अगस्त में खबर आई थी कि एपल अपने सिरी डिजिटल असिस्टेंट और विजन प्रो हेडसेट से जुड़ी टीमों में नौकरियां कम कर रही है। साथ ही 'इंटेलिजेंट सिस्टम्स एक्सपीरियंस' टीम के कर्मचारियों की भी छंटनी हुई थी

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2025 में CSK के 5 मैच फिक्स कराने का दावा, प्लेइंग XI लीक विवाद में उछला वंश बेदी का नाम, जानें पूरे मामले का A to Z

इंडियन प्रीमियर लीग में एक बार फिर स्पॉट फिक्सिंग मामला सामने आया है. 'तहलका' के एक स्टिंग ऑपरेशन में पूर्व रणजी क्रिकेटर रचित भाटिया ने कथित रूप से बताया कि आईपीएल 2025 में सीएसके के प्लेइंग इलेवन को लीक कर पांच मैच फिक्स कराए थे. इसके अलावा दिल्ली के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज वंश बेदी का नाम भी कथित तौर पर सामने आया है. Tue, 22 Sep 2026 21:25:30 +0530

  Videos
See all

8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी? | DA Hike | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T17:10:02+00:00

SOG पर तस्करों ने तानी पिस्तौल, नशीले पदार्थों की खेप छोड़कर भागे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के आरोपी | GJ #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T17:09:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers