Responsive Scrollable Menu

दाल-रोटी का स्वाद बढ़ा देगा नींबू-मिर्ची का चटपटा अचार, सौंफ-राई के मसाले से घर पर ऐसे करें तैयार, जानिए आसान तरीका

Lemon Chilli Pickle Recipe: खाने के साथ खट्टा और तीखा पसंद है तो घर पर नींबू और हरी मिर्च का चटपटा अचार तैयार कर सकते हैं. इस अचार में सौंफ, राई, मेथी, कलौंजी और सरसों के तेल जैसे रोजमर्रा के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. मसालों को हल्का भूनकर दरदरा पीसने से अचार का स्वाद और टेक्सचर बेहतर होता है. अचार बनाते समय नींबू, हरी मिर्च और कांच का जार पूरी तरह सूखा होना जरूरी है. तैयार अचार को 2 से 3 दिन रखने पर नींबू धीरे-धीरे नरम होने लगता है और मसालों का स्वाद अच्छी तरह मिल जाता है. इसे दाल-रोटी, पराठे, चावल या अपनी पसंद के दूसरे खाने के साथ परोसा जा सकता है.

Continue reading on the app

Samay Raina Wedding: मेधा शंकर से शादी की खबरों पर समय रैना ने दिया मजेदार जवाब, बोले- 'दिसंबर में तो...'

Samay Raina-Medha Shankr: कॉमेडियन समय रैना और अभिनेत्री मेधा शंकर के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर चर्चाएं चल रही हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखे जाने के बाद उनके डेटिंग करने के कयास लगाए जा रहे हैं। अब दोनों की दिसंबर 2026 में शादी की खबर ने भी जोर पकड़ लिया। हालांकि, समय रैना ने इस दावे पर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया देकर अफवाहों को खारिज कर दिया है।

दिसंबर में शादी की खबर पर समय ने दिया मजेदार जवाब
हाल ही में सोशल मीडिया पर समय और मेधा की दिसंबर में शादी को लेकर एक पोस्ट वायरल हुई थी। इसके बाद रविवार को समय रैना ने इंस्टाग्राम पर इसी दावे का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए अपने अंदाज में जवाब दिया। समय ने लिखा, “दिसंबर में तो मेरा इंडिया टूर है, सॉरी मेधा, शादी टालनी पड़ेगी।” उन्होंने इस पोस्ट के साथ लता मंगेशकर का मशहूर गाना ‘झूठ बोले कौआ काटे’ भी लगाया।

Samay Raina Instagram story

समय के इस जवाब पर मेधा शंकर ने भी हंसने वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। दोनों की प्रतिक्रिया के बाद शादी की वायरल खबर पर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा और तेज हो गई।

मेधा ने भी अफवाहों पर ऐसे ली चुटकी
मेधा शंकर ने भी शादी की इन खबरों को गंभीरता से लेने के बजाय मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने एक बछड़े की तस्वीर साझा की, जो बिस्तर पर लेटा हुआ नजर आ रहा था।

Medha Shankr Instagram story

मेधा ने तस्वीर के साथ लिखा कि वह इन बेबुनियाद शादी की अफवाहों को नजरअंदाज करते हुए ऐसे ही आगे बढ़ रही हैं। पोस्ट के बैकग्राउंड में फिल्म ‘वेलकम’ का गाना ‘किया किया’ लगाया गया था।

साथ दिखने के बाद शुरू हुई थी डेटिंग की चर्चा
समय रैना और मेधा शंकर को कई बार साथ देखा गया है। दोनों को एक पार्टी में साथ समय बिताते और तस्वीरों के लिए पोज करते हुए देखा गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर कयास लगने लगे।

बाद में मेधा शंकर समय के चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के दूसरे सीजन में पैनलिस्ट के तौर पर नजर आईं। इससे दोनों के रिश्ते की चर्चाओं को और हवा मिली।

हाल ही में फैंस ने दोनों की छुट्टियों से जुड़ी तस्वीरों में एक जैसे बैकग्राउंड होने का दावा भी किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके साथ वेकेशन मनाने की अटकलें लगने लगीं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।

रेडिट पोस्ट से शुरू हुई शादी की अफवाह
दिसंबर में शादी की चर्चा एक गुमनाम रेडिट पोस्ट के बाद शुरू हुई। पोस्ट में दावा किया गया था कि लिखने वाला समय के परिवार के करीब है और उसकी मां से बातचीत के आधार पर उसे कथित शादी की जानकारी मिली है।

पोस्ट में यह भी दावा किया गया था कि समय और मेधा दिसंबर 2026 में शादी करने की योजना बना रहे हैं और फिलहाल छुट्टियां मना रहे हैं। हालांकि, यह दावा एक अनाम सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित था और इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs JPN: जापान में दिखेगा वैभव सूर्यवंशी का जलवा! इस वजह से प्लेइंग-11 में मिल सकता है मौका

India vs Japan: एशियन गेम्स 2026 में अपना अभियान शुरू करने से पहले भारतीय टीम जापान के खिलाफ इकलौता टी20 मैच खेलेगी. दोनों टीम पहली बार आपस में टकराने जा रही हैं, जिसे लेकर काफी उत्साह है. Mon, 21 Sep 2026 19:56:11 +0530

  Videos
See all

Ahmedabad: गरबा में 'रेंट अ पार्टनर' का झांसा, Social Media पर चल रहा Cyber ठगी का नया खेल | Gujarat #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T14:42:47+00:00

Jamui Case: जमुई की घटना दुखद है - शिवम त्यागी | Bihar Police | Jamui Accused Arrested #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T14:46:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers