Samay Raina Wedding: मेधा शंकर से शादी की खबरों पर समय रैना ने दिया मजेदार जवाब, बोले- 'दिसंबर में तो...'
Samay Raina-Medha Shankr: कॉमेडियन समय रैना और अभिनेत्री मेधा शंकर के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर चर्चाएं चल रही हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखे जाने के बाद उनके डेटिंग करने के कयास लगाए जा रहे हैं। अब दोनों की दिसंबर 2026 में शादी की खबर ने भी जोर पकड़ लिया। हालांकि, समय रैना ने इस दावे पर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया देकर अफवाहों को खारिज कर दिया है।
दिसंबर में शादी की खबर पर समय ने दिया मजेदार जवाब
हाल ही में सोशल मीडिया पर समय और मेधा की दिसंबर में शादी को लेकर एक पोस्ट वायरल हुई थी। इसके बाद रविवार को समय रैना ने इंस्टाग्राम पर इसी दावे का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए अपने अंदाज में जवाब दिया। समय ने लिखा, “दिसंबर में तो मेरा इंडिया टूर है, सॉरी मेधा, शादी टालनी पड़ेगी।” उन्होंने इस पोस्ट के साथ लता मंगेशकर का मशहूर गाना ‘झूठ बोले कौआ काटे’ भी लगाया।
समय के इस जवाब पर मेधा शंकर ने भी हंसने वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। दोनों की प्रतिक्रिया के बाद शादी की वायरल खबर पर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा और तेज हो गई।
मेधा ने भी अफवाहों पर ऐसे ली चुटकी
मेधा शंकर ने भी शादी की इन खबरों को गंभीरता से लेने के बजाय मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने एक बछड़े की तस्वीर साझा की, जो बिस्तर पर लेटा हुआ नजर आ रहा था।
मेधा ने तस्वीर के साथ लिखा कि वह इन बेबुनियाद शादी की अफवाहों को नजरअंदाज करते हुए ऐसे ही आगे बढ़ रही हैं। पोस्ट के बैकग्राउंड में फिल्म ‘वेलकम’ का गाना ‘किया किया’ लगाया गया था।
साथ दिखने के बाद शुरू हुई थी डेटिंग की चर्चा
समय रैना और मेधा शंकर को कई बार साथ देखा गया है। दोनों को एक पार्टी में साथ समय बिताते और तस्वीरों के लिए पोज करते हुए देखा गया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर कयास लगने लगे।
बाद में मेधा शंकर समय के चर्चित शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के दूसरे सीजन में पैनलिस्ट के तौर पर नजर आईं। इससे दोनों के रिश्ते की चर्चाओं को और हवा मिली।
हाल ही में फैंस ने दोनों की छुट्टियों से जुड़ी तस्वीरों में एक जैसे बैकग्राउंड होने का दावा भी किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके साथ वेकेशन मनाने की अटकलें लगने लगीं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।
रेडिट पोस्ट से शुरू हुई शादी की अफवाह
दिसंबर में शादी की चर्चा एक गुमनाम रेडिट पोस्ट के बाद शुरू हुई। पोस्ट में दावा किया गया था कि लिखने वाला समय के परिवार के करीब है और उसकी मां से बातचीत के आधार पर उसे कथित शादी की जानकारी मिली है।
पोस्ट में यह भी दावा किया गया था कि समय और मेधा दिसंबर 2026 में शादी करने की योजना बना रहे हैं और फिलहाल छुट्टियां मना रहे हैं। हालांकि, यह दावा एक अनाम सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित था और इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
Kangana Ranaut: मैथिली ठाकुर की 13 करोड़ की रोल्स-रॉयस पर मचा बवाल, कंगना रनौत बोलीं- क्या नेताओं को गरीब रहना चाहिए?
Kangana Ranaut: बिहार की BJP विधायक और गायिका मैथिली ठाकुर हाल ही में मुंबई के लालबागचा राजा के दर्शन करने रोल्स-रॉयस में पहुंचीं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कुछ लोगों ने कार को लेकर सवाल उठाए। इसके बाद कंगना रनौत ने मैथिली का बचाव किया।
कंगना ने ट्रोलर्स को जवाब दिया
कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैथिली का समर्थन करते हुए कहा कि नेता होने का मतलब यह नहीं है कि उन्हें अपनी निजी जिंदगी और सुविधाएं छोड़ देनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर कोई नेता जनता के लिए काम करता है, तो उसके पास अपना करियर और निजी जिंदगी भी क्यों नहीं हो सकती। कंगना ने कहा कि नेताओं से हमेशा गरीब और बिना सुविधाओं के रहने की उम्मीद करना सही नहीं है। उन्होंने लिखा, “हम अच्छी जिंदगी क्यों नहीं जी सकते?”
कार को लेकर क्यों हुआ विवाद?
मैथिली 15 सितंबर को लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंची थीं। इस दौरान वह नीली रोल्स-रॉयस में नजर आईं। कार का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। कुछ लोगों ने सवाल किया कि राजनीति में आने के करीब एक साल के अंदर मैथिली इतनी महंगी कार में कैसे नजर आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में इस कार की कीमत मुंबई में 13 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई गई है।
हालांकि, यह पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो में दिख रही रोल्स-रॉयस मैथिली की अपनी कार है। उनकी 2025 की चुनावी जानकारी में भी रोल्स-रॉयस का जिक्र नहीं है।
राजनीति से पहले गायिका थीं मैथिली
मैथिली ठाकुर राजनीति में आने से पहले ही संगीत की दुनिया में पहचान बना चुकी थीं। वह शास्त्रीय और लोक संगीत की ट्रेनिंग ले चुकी हैं और मैथिली, भोजपुरी और भक्ति गीत गाती रही हैं। 2017 में सिंगिंग रियलिटी शो 'Rising Star India' में नजर आने के बाद उनकी पहचान और बढ़ी। इसके बाद यूट्यूब और सोशल मीडिया पर भी उनके गानों को काफी लोगों ने पसंद किया।
2025 में बनीं विधायक
मैथिली 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में BJP के टिकट पर अलीनगर सीट से चुनाव लड़ी थीं। उन्होंने RJD के बिनोद मिश्रा को 11,730 वोटों से हराया और बिहार विधानसभा की सबसे कम उम्र की सदस्यों में शामिल हुईं। उनकी चुनावी जानकारी के मुताबिक, उन्होंने करीब 3.82 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति घोषित की थी।
यह भी पढ़े- कैटरीना को ट्रोल करने वाले पाकिस्तानी RJ ने मांगी माफी, सलमान की फटकार के बाद बोले- थोड़ा मजाक...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









