Saptahik Rashifal 21 to 27 September 2026: मेष राशि वालों के इस सप्ताह सभी काम पूरे होने के योग, वृष वालों के धन व यश में वृद्धि होगी, मिथुन वाले लापरवाही बरतने से बचें!
Weekly Horoscope 21 to 27 September 2026: सितंबर का यह सप्ताह मेष और वृषभ राशि वालों के लिए फलदायक तो मिथुन राशि वालों के लिए मिश्रित फलदायी रहेगा. मेष राशि वालों के लिए इस सप्ताह कार्यों में मनचाही सफलता मिलती दिखाई देगी और परिवार में भाई-बहनों आदि के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा. वृषभ राशि वाले इस सप्ताह किसी पुरानी समस्या का समाधान निकाल पाएंगे और सरकार से जुड़े लोगों से विशेष लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. मिथुन राशि के नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपना काम किसी और पर छोड़ने या कार्यस्थल पर लापरवाही बरतने से बचना चाहिए अन्यथा वे अपने बॉस के गुस्से का शिकार हो सकते हैं. विस्तार से पढ़ें मेष, वृषभ और मिथुन राशि वालों का 21 से 27 सितंबर 2026 का साप्ताहिक राशिफल.
Flipkart Big Billion Days Sale की बदली तारीख: 15 दिन पहले शुरू होगी सेल, iPhone 17 समेत इन फोन्स पर मिलेगी डील
Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Flipkart की साल की बड़ी सेल Big Billion Days 2026 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने पहले घोषित शेड्यूल में बदलाव करते हुए अब 24 सितंबर से Early-Bird Sale शुरू करने का ऐलान किया है। सेल में स्मार्टफोन समेत कई प्रोडक्ट कैटेगरी पर बड़े डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है।
Flipkart Plus और Black मेंबर्स के साथ पात्र Flipkart Credit Card यूजर्स को Early Access मिल सकता है। इसके अलावा Axis Bank और ICICI Bank कार्ड पर अतिरिक्त डिस्काउंट और Super Money के जरिए Cashback जैसे फायदे भी दिए जाएंगे। सेल में iPhone 17 और Samsung Galaxy S25 जैसे स्मार्टफोन पर भी खास डील्स देखने को मिल सकती हैं।
Flipkart Big Billion Days Sale 2026: बदली सेल की तारीख
Flipkart ने पहले घोषणा की थी कि Big Billion Days Sale 2026 की शुरुआत 9 अक्टूबर से होगी। Flipkart Plus और Flipkart Black मेंबर्स को 8 अक्टूबर से Early Access मिलने वाला था। वहीं Flipkart Credit Card होल्डर्स को भी Early Access का फायदा दिया जाना था।
हालांकि, कंपनी ने अब अपनी माइक्रोसाइट पर सेल से जुड़ा पोस्टर अपडेट कर दिया है। नए पोस्टर के मुताबिक, Flipkart 24 सितंबर से Early-Bird Sale शुरू करेगा। यानी पहले घोषित तारीख से सेल की शुरुआत करीब 15 दिन पहले हो रही है।
Flipkart Big Billion Days Sale 2026: मिलेंगे अतिरिक्त डिस्काउंट
सेल के दौरान अलग-अलग कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट तो मिलेगा ही, साथ ही ग्राहक बैंक और कार्ड ऑफर्स को जोड़कर कीमत को और कम कर सकते हैं। Flipkart की अपडेटेड माइक्रोसाइट के मुताबिक, Axis Bank और ICICI Bank कार्ड से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त 10 प्रतिशत डिस्काउंट मिल सकता है।
इसके अलावा Flipkart Axis Bank Credit Card यूजर्स को भी तत्काल 10 प्रतिशत डिस्काउंट का फायदा दिया जाएगा। वहीं, Flipkart Super Money से पेमेंट करने वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक Cashback मिल सकता है। हालांकि, अलग-अलग ऑफर्स की पात्रता, अधिकतम डिस्काउंट और अन्य नियम व शर्तें प्रोडक्ट और ऑफर के अनुसार अलग हो सकती हैं।
ये भी पढ़ेः- Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, SBI कार्ड और Prime यूजर्स को मिलेंगे खास ऑफर्स
iPhone 17 और Samsung Galaxy S25 पर नजर
Big Billion Days Sale 2026 में कई प्रीमियम स्मार्टफोन पर भी डिस्काउंट मिलने की उम्मीद है। इनमें Apple iPhone 17 और Samsung Galaxy S25 प्रमुख हैं। iPhone 17 पर मिलने वाली डील खास हो सकती है, क्योंकि हाल ही में इस स्मार्टफोन की कीमत में बढ़ोतरी की खबर सामने आई है। ऐसे में सेल के दौरान मिलने वाला डिस्काउंट ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण हो सकता है।
वहीं, Samsung Galaxy S25 पर भी बड़े डिस्काउंट की उम्मीद है। रिपोर्ट्स में Samsung की ओर से इस डिवाइस की कीमत बढ़ाए जाने की संभावना की चर्चा रही है।
इन स्मार्टफोन्स पर भी मिल सकती है डील
Flipkart की Big Billion Days Sale सिर्फ फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स तक सीमित नहीं रहेगी। मिड-रेंज और बजट सेगमेंट के कई फोन भी सेल का हिस्सा होंगे। इनमें Realme P4 5G, Lava Virat V1 4G, Tecno Spark 50, Tecno Spark Go 3, Motorola Edge 70 Pro Plus 5G, Motorola G06 Power और Nova 2 Pro 5G समेत कई मॉडल शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स की कीमत और ऑफर की पूरी जानकारी सेल शुरू होने के करीब सामने आने की उम्मीद है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi








.jpg)