Responsive Scrollable Menu

Hyderabad Pehlwan Lassi: गाढ़ी लस्सी, ऊपर मलाई-रबड़ी की मोटी परत, बेगम बाजार की पहलवान लस्सी का स्वाद है निराला

Hyderabad Pehlwan Lassi: हैदराबाद के बेगम बाजार में 75 साल पुरानी बालकिशन मिल्क भंडार की पहलवान लस्सी आज भी अपने गाढ़े स्वाद, मलाई और रबड़ी की टॉपिंग के लिए मशहूर है. कभी अखाड़ों के पहलवानों की पसंद रही यह लस्सी अब पूरे शहर के स्वाद के शौकीनों को अपनी ओर खींचती है.

Continue reading on the app

Ganpati Utsav 2026: बप्पा के भोग में मोदक के साथ रखें ये मिठाइयां, त्योहार की मिठास होगी दोगुनी

Ganpati Utsav 2026: गणपति उत्सव में बप्पा के भोग की थाली मिठाइयों के बिना अधूरी सी लगती है। मोदक और लड्डू तो इस पर्व की खास पहचान हैं, लेकिन इनके अलावा भी कई पारंपरिक मिठाइयां भोग में शामिल की जा सकती हैं। घर पर बनी मिठाइयों से पूजा की थाली में स्वाद के साथ अपनापन भी जुड़ जाता है।

अगर इस बार बप्पा के लिए कुछ खास बनाने की तैयारी है, तो इन मिठाइयों को ट्राई कर सकते हैं। ये मिठाइयां प्रसाद के तौर पर परिवार और मेहमानों को भी परोसी जा सकती हैं।

1. उकड़ीचे मोदक
चावल के आटे से तैयार होने वाले उकड़ीचे मोदक में नारियल और गुड़ की मीठी भरावन डाली जाती है। इसे भाप में पकाया जाता है और महाराष्ट्र में गणेश उत्सव के दौरान यह खास तौर पर बनाया जाता है।

2. बेसन के लड्डू
बेसन, घी और चीनी से बनने वाले लड्डू त्योहारों की पारंपरिक मिठाइयों में शामिल हैं। इन्हें कम सामग्री में घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है।

3. बूंदी के लड्डू
छोटी-छोटी बूंदी से बने गोल लड्डू भोग की थाली में बेहद पारंपरिक लगते हैं। पूजा के साथ प्रसाद के रूप में इन्हें परिवार और मेहमानों को भी परोसा जा सकता है।

बप्पा का भोग

4. नारियल के लड्डू
अगर आप जल्दी बनने वाली मिठाई चाहते हैं तो नारियल के लड्डू अच्छा विकल्प हो सकते हैं। नारियल का स्वाद गणपति उत्सव की कई पारंपरिक मिठाइयों में भी नजर आता है।

5. रवा लड्डू
सूजी यानी रवा से बनने वाले लड्डू भी त्योहार के लिए बनाए जा सकते हैं। इनमें इलायची और सूखे मेवे डालकर स्वाद और बेहतर किया जा सकता है।

6. पूरन पोली
महाराष्ट्र की पारंपरिक पूरन पोली मीठी भरावन वाली एक खास डिश है। इसे चने की दाल, गुड़ और मसालों से तैयार किया जाता है और गणपति उत्सव के दौरान भी इसे बनाया जाता है।

बप्पा का भोग,

7. सूजी का हलवा
अगर ज्यादा समय नहीं है तो सूजी का हलवा आसान विकल्प है। सूजी, घी, चीनी और इलायची से तैयार होने वाला यह हलवा पूजा के भोग में शामिल किया जा सकता है।

8. मोहनथाल लड्डू
बेसन, घी और चीनी से बनने वाला मोहनथाल लड्डू भी त्योहार के लिए खास मिठाई हो सकता है। इसमें इलायची और मेवे डालकर इसे और स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।

भोग में मिठाई के साथ रखें परंपरा का स्वाद
गणपति उत्सव में मिठाई सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि भोग और प्रसाद की थाली का अहम हिस्सा भी होती है। आप अपनी पसंद और घर की परंपरा के अनुसार इनमें से कोई मिठाई तैयार कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: घर पर मोदक बनाते समय इन 6 बातों का रखें ध्यान, नहीं बिगड़ेगी शेप और स्वाद

Continue reading on the app

  Sports

शेफाली वर्मा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बैटर बनीं

Shafali Verma most t20i runs in calendar year: भारतीय महिला टीम की धाकड़ ओपनर शेफाली वर्मा ने महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया है. एशियाई खेल 2026 के खिताबी मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए वह एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है. Tue, 22 Sep 2026 11:32:05 +0530

  Videos
See all

एशिया के पहले TMZ की तैयारी, 5,500 करोड़ निवेश और 18 हजार रोजगार | Gwalior | MP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T05:15:40+00:00

दिल्ली के 5 स्टार होटल में हिंदुओं के धर्मांतरण का दावा #Delhi #HayatRegency #ReligiousConversion #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T05:30:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers