Responsive Scrollable Menu

Box Office Collection: संडे को ‘हनुमान अंश’ ने की शानदार कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने भी मचाया धमाल, जानें ‘दायरा’ और ‘वाइब’ का हाल?

Box Office Collection: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की फिल्म ‘दायरा’, कुणाल खेमू की ‘वाइब’ और हॉलीवुड फिल्म ‘रेसिडेंट एविल’ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं. इन नई फिल्मों के बीच पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए हैं. खास बात ये है कि रविवार को इन सभी फिल्मों के कलेक्शन में अच्छा खासा बदलाव देखने को मिला है. जहां नई रिलीज फिल्मों ने वीकेंड पर रफ्तार पकड़ने की कोशिश की, वहीं पुरानी फिल्में भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही हैं. तो आइए जानते हैं रविवार को इन फिल्मों ने कितनी कमाई की.

‘दायरा’ ने संडे को कितना किया कलेक्शन?

करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म ‘दायरा’ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत कुछ खास नहीं रही और इसने पहले दिन 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि, शनिवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली और दूसरे दिन ‘दायरा’ ने 1.75 करोड़ रुपये कमाए. अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को ‘दायरा’ ने 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म की भारत में तीन दिनों की कुल नेट कमाई 4.50 करोड़ रुपये हो गई है.

‘वाइब’ ने संडे को कितनी की कमाई?

कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा और स्पर्श श्रीवास्तव स्टारर ‘वाइब’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 1.70 करोड़ रुपये की कमाई की थी. हालांकि, शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में अच्छा उछाल देखने को मिला और दूसरे दिन ‘वाइब’ ने 2.65 करोड़ रुपये कमाए. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन यानी रविवार को 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही ‘वाइब’ की भारत में तीन दिनों की कुल नेट कमाई 7.45 करोड़ रुपये हो गई है.

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने तीसरे संडे कितना कमाया?

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. फिल्म ने तीसरे शनिवार को 4.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया था. वहीं, सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे रविवार को 5 करोड़ रुपये की कमाई की है. रविवार के कलेक्शन के बाद ‘मिर्जापुर द मूवी’ की भारत में 17 दिनों की कुल नेट कमाई 215.70 करोड़ रुपये हो गई है.

‘हनुमान अंश’ ने 7वें संडे किया धमाकेदार कलेक्शन

वहीं, ‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस सफर लगातार चौंकाने वाला बना हुआ है. सिनेमाघरों में छह हफ्ते से ज्यादा समय बीतने के बाद भी फिल्म दर्शकों को थिएटर तक खींचने में कामयाब हो रही है. फिल्म ने अपने सातवें शनिवार को भी जबरदस्त उछाल दर्ज किया था. फिल्म के 44वें दिन यानी सातवें शनिवार का कलेक्शन 9.75 करोड़ रुपये रहा था. इसके बाद सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के 45वें दिन यानी सातवें रविवार को 13.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. रविवार की कमाई के बाद ‘हनुमान अंश’ की भारत में 45 दिनों की कुल नेट कमाई 271.88 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म का लगातार कई हफ्तों तक सिनेमाघरों में टिके रहना और सातवें वीकेंड पर भी मजबूत कमाई करना बॉक्स ऑफिस पर इसकी लंबी पकड़ को दिखाता है.

रविवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की?

रविवार के कलेक्शन पर नजर डालें तो ‘दायरा’ ने 1.75 करोड़ रुपये, ‘वाइब’ ने 3 करोड़ रुपये, ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 5 करोड़ रुपये और ‘हनुमान अंश’ ने 13.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. यानी नई रिलीज फिल्मों के मुकाबले पुरानी फिल्मों ने वीकेंड पर ज्यादा मजबूत प्रदर्शन किया है.

ये भी पढ़ें: 'बिग बॉस 20’ से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट, सलमान ने जमकर लगाई काजी की क्लास, तो इधर आम्रपाली ने जीता ये खिताब

Continue reading on the app

Tata Tigor अब Aeris नाम से मारेगी इंडियन मार्केट में एंट्री, पहली झलक आई सामने

Tata Motors अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट सेडान Tigor को नए नाम और नए अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है. नई Tata Aeris को 25 सितंबर 2026 को लॉन्च किया जा सकता है. करीब ₹6 लाख की शुरुआती कीमत वाली इस कार में नया डिजाइन, 10.25-इंच स्क्रीन, 6 एयरबैग और CNG-AMT जैसे विकल्प मिलने की उम्मीद है. लेकिन इंजन में क्या बदलाव होगा और मुकाबला किन कारों से होगा, जानिए पूरी डिटेल.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 Medal Tally: भारत ने अबतक जीते 6 मेडल, इन खिलाड़ियों ने दिलाई जीत

Asian Games 2026 Medal Tally: एशियन गेम्स में भारत ने अबतक 4 सिल्वर और दो ब्रॉन्ज मेडल जीत लिए हैं. Mon, 21 Sep 2026 12:41:22 +0530

  Videos
See all

Atiq Ahmed Mukhtar Ansari Poster Politics | Baba Bageshwar | Syria Blast News: देखिए 1PM की ख़बरें #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T07:42:40+00:00

UP Election 2027 | BJP अध्यक्ष Nitin Nabin का Meerut में अनोखा स्वागत | CM Yogi | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T07:47:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers