बंगाल उपचुनाव पर बड़ा अपडेट! अब इस पार्टी ने भाजपा के सामने मैदान छोड़ने का किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव से पहले एक बड़ा सियासी ट्विस्ट सामने आया है. दरअसल, आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के मुखिया हुमायूं कबीर ने ऐलान किया है कि वे रेजीनगर सीट पर चुनाव प्रचार नहीं करेंगे, भले ही इस सीट से उनके अपने बेटे गुलाम नबी आजाद पार्टी उम्मीदवार हैं.
हुमायूं कबीर ने प्रचार से दूरी क्यों बनाई?
अभी तक की जानकारी के मुताबिक हुमायूं कबीर ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए यह फैसला लिया है. उनका कहना है कि पुलिस उनकी पार्टी आम जनता उन्नयन पार्टी के कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है और गिरफ्तार कर रही है इसी वजह से उन्होंने रेजीनगर में जमीनी स्तर पर चुनाव प्रचार न करने का फैसला किया है.
People will support BJP in bypolls as they did during assembly elections: West Bengal Minister Dilip Ghosh#BJP #DilipGhosh #Congress
— ANI Digital (@ani_digital) September 20, 2026
Read @ANI Story| https://t.co/8dTwEKwySt pic.twitter.com/vorEv9Ed4z
क्या यह फैसला अचानक लिया गया या इसके पीछे कोई और वजह भी है?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हुमायूं कबीर को हाल ही में एक विवादित ऑडियो क्लिप मामले की जांच के सिलसिले में बहरमपुर पुलिस ने पूछताछ के लिए तलब किया था. बताया जा रहा है कि पुलिस इस ऑडियो को सांप्रदायिक तनाव भड़काने की संभावित साजिश के तौर पर जांच रही है. जिस पर हुमायूं कबीर ने इन आरोपों को राजनीतिक साजिश बताते हुए खारिज कर दिया है, लेकिन इसी घटनाक्रम के बाद उन्होंने प्रचार से दूरी बनाने का फैसला किया
क्या उनके बेटे भी प्रचार से पीछे हट गए हैं?
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सिर्फ हुमायूं कबीर ही नहीं बल्कि उनके बेटे और पार्टी उम्मीदवार गुलाम नबी आजाद ने भी जमीनी स्तर पर प्रचार अभियान से दूरी बनाने का संकेत दिया है. पश्चिम बंगाल के अखबारों में प्रकाशित खबरों के अनुसार यह स्थिति पार्टी के लिए वाकई चौंकाने वाली मानी जा रही है क्योंकि मतदान से ठीक पहले प्रचार से हटना किसी भी उम्मीदवार के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है.
#WATCH | Cooch Behar: On the by-election, West Bengal Minister Dilip Ghosh says, "The election will be held peacefully and in an open atmosphere; just as the public supported the BJP in the general elections, the same will happen in the by-election... It is unclear where the… pic.twitter.com/DI6ZAvYDQE
— ANI (@ANI) September 20, 2026
क्या इस सीट पर पहले भी कोई गिरफ्तारी हुई है?
जानकारी के मुताबिक रेजीनगर से निर्दलीय उम्मीदवार सैफुल इस्लाम की गिरफ्तारी के बाद ही हुमायूं कबीर ने यह बड़ा फैसला लिया है. सैफुल इस्लाम को उपचुनाव में जमकर प्रचार करना था लेकिन गिरफ्तारी के बाद हालात बदल गए. ऐसा माना जा रहा है कि इसी घटना ने हुमायूं कबीर को प्रचार से हटने के फैसले तक पहुंचाया है.
भाजपा नेतृत्व की तरफ से इस पर क्या प्रतिक्रिया आई है?
भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने हुमायूं कबीर की टिप्पणियों पर तीखा पलटवार किया है. उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर हुमायूं कबीर सीधे तौर पर किस आधार पर धमकी जैसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैंत्र शुभेंदु अधिकारी ने प्रशासन और चुनाव आयोग से जरूरत पड़ने पर हुमायूं कबीर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की है.
हुमायूं कबीर और रेजीनगर सीट का क्या रिश्ता है?
हुमायूं कबीर खुद 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में नवादा और रेजीनगर दोनों सीटों से चुनाव लड़े थे और दोनों पर जीत दर्ज की थी. बता दें कि नियमानुसार एक नेता एक साथ दो सीटों की विधायकी नहीं रख सकता है. इसलिए उन्हें रेजीनगर सीट खाली करनी पड़ी जिसके चलते अब यहां उपचुनाव हो रहा है. इसी खाली सीट से अब उनके बेटे गुलाम नबी आजाद चुनावी मैदान में हैं.
नंदीग्राम और रेजीनगर में मतदान कब होगा?
पश्चिम बंगाल में नंदीग्राम और रेजीनगर पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे. की दोनों ही अहम सीट राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील मानी जाती हैं और इनके नतीजे राज्य की सियासत पर गहरा असर डाल सकते हैं.
#WATCH | Kolkata, West Bengal | On Congress candidate Milan Pradhan arrested ahead of Nandigram bypoll, TMC MLA Sobhandeb Chattopadhyay says, “…This is all just a pretext… How has he been moving around freely for 19 years?.. Why wasn't he arrested? He got arrested only when he… pic.twitter.com/FLBwYBhbNl
— ANI (@ANI) September 19, 2026
क्या गुलाम नबी आजाद ने पहले किसी और रणनीति की बात कही थी?
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक नामांकन दाखिल करने के समय गुलाम नबी आजाद ने कहा था कि इस चुनाव में प्रचार के लिए किसी बड़े सेलिब्रिटी चेहरे को नहीं उतारा जाएगा बल्कि सिर्फ क्षेत्रीय और बूथ स्तर के स्थानीय नेता ही प्रचार करेंगे उस समय उन्होंने अपने पिता हुमायूं कबीर को ही पार्टी का सबसे बड़ा स्टार प्रचारक बताया था लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं.
#WATCH | On West Bengal CM claiming BJP win by margin of 50,000 votes in Nandigram bypoll, TMC MP Saugata Roy says, "What can I say? We are a political party; we have fielded a candidate, and then see what happens." pic.twitter.com/jd9kBxXn47
— ANI (@ANI) September 16, 2026
क्या इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा से ही माना जा रहा है?
गुलाम नबी आजाद पहले ही यह साफ कर चुके हैं कि रेजीनगर सीट पर उनकी पार्टी का मुख्य मुकाबला भाजपा से है. उनका मानना है कि इस सीट पर कोई अन्य पार्टी बड़ा फैक्टर साबित नहीं होगी.
मंदिर के सामने भिड़ेंगे अनंत सिंह-नीरज कुमार! JDU में मचा घमासान, क्या NDA को होगा बड़ा नुकसान?
तमिलनाडु की सियासत में भूचाल! उपचुनाव से पहले PMK का बड़ा दांव, क्या रुकेगा 'विजय रथ'?
कौन हैं सुभाष यदुवंश, जिन्हें यूपी चुनाव से पहले प्रदेश में दी गई ये 'खास' जिम्मेदारी?
'भाभी' बनकर सियासी मैदान में उतरेंगी सुनेत्रा पवार! प्रशांत किशोर का सीक्रेट प्लान आया सामने
'बिग बॉस 20’ से बाहर हुआ ये कंटेस्टेंट, सलमान ने जमकर लगाई काजी की क्लास, तो इधर आम्रपाली ने जीता ये खिताब
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar Highlights: ‘बिग बॉस 20’ के इस बार के ‘वीकेंड का वार’ में भी खूब धमाल देखने को मिलने वाला है. पिछले एपिसोड में सलमान खान का ऐसा अंदाज देखने को मिला था जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया. जी हां, सलमान ने जहां घरवालों को जमकर फटकार लगाई, वहीं ट्रोलर्स को भी अपने अंदाज में जवाब दिया. वहीं संडे का एपिसोड थोड़ा लाइट और एंटरटेनिंग रहा. शो में कई खास मेहमान भी पहुंचे, जिनमें तमन्ना भाटिया, सिद्धार्थ मल्होत्रा और सोनाली बेंद्रे जैसे सितारे शामिल हैं.
कौन है घर की ‘ठकुराइन’?
वीकेंड का वार की शुरुआत सलमान खान के खुशनुमा अंदाज में होती है. इसके बाद वो माही और आम्रपाली के बीच चल रही तनातनी पर बात करते हैं. दोनों के बीच चल रही ‘वॉर’ को लेकर घर में एक मजेदार टास्क रखा जाता है. इसमें घरवालों को बताना होता है कि आखिर माही और आम्रपाली में से कौन घर को चला रहा है. इसके लिए उन्हें दोनों की की-रिंग में से किसी एक में रिंग जोड़नी होती है. टास्क में लव आम्रपाली का नाम लेती हैं. इसके बाद रोहैद और आसिफ भी आम्रपाली को घर की कमान संभालने वाला बताते हैं. वहीं अरिश्फा, काजी, उदिति और अमन माही के नाम का चुनाव करते हैं. इसके बाद मेरी कॉम, रीति, गुल्लू, ईशा, कनिका और स्काउट समेत कई घरवाले आम्रपाली का नाम लेते हैं. आखिर में सबसे ज्यादा वोट आम्रपाली को मिलते हैं और वो इस टास्क में जीत जाती हैं. यानी घरवालों की नजर में माही के मुकाबले आम्रपाली को घर की ‘ठकुराइन’ माना जाता है.
All ready and prepped for Bhai Ka Vaar today ????????
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 19, 2026
Dekhiye #BiggBoss20 ka #WeekendKaVaar, aaj raat 9 baje @JioHotstar par aur 10:30 baje #ColorsTv par.#BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/0pYDN9CpwL
सलमान खान ने काजी को सिखाया सबक
इसके बाद सलमान खान ऐसा प्रैंक करते हैं कि कुछ पल के लिए घरवालों की सांसें थम जाती हैं. सलमान अचानक अपना सीना पकड़कर जमीन पर लेट जाते हैं और ऐसा दिखाते हैं जैसे उनके सीने में दर्द हो रहा हो. सलमान को इस तरह देखकर घरवाले घबरा जाते हैं. हालांकि कुछ ही देर में सलमान साफ कर देते हैं कि वो सिर्फ एक्टिंग कर रहे थे. इसके जरिए वो काजी के उस रवैये पर बात करते हैं जिसमें उन्होंने कथित तौर पर अपनी तबीयत खराब होने का बहाना बनाया था. सलमान का ये अंदाज देखकर घरवाले भी हैरान रह जाते हैं और काजी को लेकर चर्चा शुरू हो जाती है.
#Salman ne #Qazi ko sikha diya ek zaroori lesson!
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 19, 2026
Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #Colors par.#BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/ha8qmDWrkM
रीति और काजी के बीच हुई जोरदार बहस
काजी की इस हरकत का खुलासा होने के बाद घरवालों का गुस्सा उन पर फूट पड़ता है. खासतौर पर रीति काजी को जमकर खरी-खोटी सुनाती हैं. दोनों के बीच तीखी बहस देखने को मिलती है और रीति का ऐसा रूप घरवाले पहली बार देखते हैं. हालांकि बाद में घर के ज्यादातर सदस्य काजी को माफ भी कर देते हैं. इसके बावजूद रीति और काजी के बीच की नाराजगी पूरी तरह खत्म होती नजर नहीं आती.
सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर की एंट्री
वीकेंड का वार को और मजेदार बनाने के लिए सलमान खान शो में सोनाली बेंद्रे और मुनव्वर का स्वागत करते हैं. सलमान घरवालों से दोनों की मुलाकात करवाते हैं. मुनव्वर अपने मजेदार अंदाज में घरवालों के साथ मस्ती करते हैं और माहौल को हल्का बना देते हैं. इसके बाद सोनाली बेंद्रे अपने शो के कंटेस्टेंट्स के साथ स्टेज पर पहुंचती हैं. अर्जुन बिजलानी, नेहा, राहुल और दिशा भी स्टेज पर नजर आते हैं. सभी अपने शो ‘पति पत्नी और पंगा 2’ को प्रमोट करते हैं. इस दौरान सलमान और सोनाली के बीच भी एक मजेदार गेम देखने को मिलता है.
#Salman aur #Sonali ka hua friendship test ????
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 20, 2026
Catch #BiggBoss20's #WeekendKaVaar tonight at 9 PM on #JioHotstar and at 10:30 PM on #ColorsTv. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/4sJigEcoT1
‘द वन’ का हुआ प्रमोशन
एपिसोड में आगे तमन्ना भाटिया और सिद्धार्थ मल्होत्रा की एंट्री होती है. दोनों अपने प्रोजेक्ट ‘द वन’ के प्रमोशन के लिए ‘बिग बॉस 20’ के मंच पर पहुंचते हैं. दोनों सलमान खान के साथ बातचीत करते हैं और घरवालों से भी मुलाकात करते हैं. इस दौरान तमन्ना काजी की तारीफ करती हैं, जबकि सिद्धार्थ मल्होत्रा कनिका की तारीफ करते नजर आते हैं. इसके बाद घर में एक मजेदार गेम खेला जाता है, जिसमें घरवालों को बताना होता है कि किस घरवाले पर कौन सा जानवर सबसे ज्यादा सूट करता है. इस गेम को लेकर घर में खूब मस्ती और हंसी-मजाक देखने को मिलता है.
पहले एलिमिनेशन में रोहैद हुए बेघर
एपिसोड के आखिर में सलमान खान एलिमिनेशन का ऐलान करते हैं. इस हफ्ते आसिफ, स्काउट और रोहैद घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड होते हैं. इसके बाद सलमान बताते हैं कि पहले एलिमिनेशन में रोहैद का सफर खत्म हो गया है. रोहैद घर के बाकी सदस्यों से मिलते हैं और सभी को अलविदा कहते हुए ‘बिग बॉस 20’ के घर से बाहर आ जाते हैं. इस तरह वीकेंड का वार एक तरफ जहां मस्ती और स्टार्स की एंट्री से भरपूर रहता है, वहीं दूसरी तरफ रोहैद के एलिमिनेशन से घरवालों को बड़ा झटका भी लगता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









