Saurav Gurjar: महाभारत फेम सौरव गुर्जर गिरफ्तार, महिला ने शादी का वादा कर धोखा देने का लगाया आरोप
Saurav Gurjar: ‘महाभारत’ में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता और पूर्व रेसलर सौरव गुर्जर को एक महिला की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है। 29 साल की महिला ने सौरव पर शादी का वादा कर उसके साथ रहने और बाद में उससे दूरी बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिया और हैदराबाद ले गई। इसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी बात
रिपोर्ट के मुताबिक, महिला की सौरव से मुलाकात 2021 में इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों ने फोन नंबर शेयर किए और फिर वॉट्सऐप पर बात करने लगे। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। महिला के मुताबिक, दोनों पहली बार 25 दिसंबर 2021 को मिले थे। इसके बाद उनका रिश्ता आगे बढ़ा। महिला ने पुलिस को बताया कि सौरव ने उससे शादी करने का वादा किया था।
अमेरिका की नौकरी छोड़ने का दावा
महिला ने आरोप लगाया कि दोनों ने साथ रहने और बिजनेस शुरू करने की योजना बनाई थी। सौरव ने उसे अमेरिका की नौकरी छोड़कर भारत आने के लिए कहा था।
महिला के मुताबिक, वह सौरव के साथ भविष्य बनाने की उम्मीद में अपनी नौकरी छोड़कर हैदराबाद आ गई। दोनों भारत और अमेरिका के बीच साथ रहने की योजना बना रहे थे।
शादी की बात पर ब्लॉक करने का आरोप
महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि जब भी वह सौरव से शादी की बात करती थी, वह उसे फोन और सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर देते थे। इसके बाद कुछ समय के लिए उससे दूरी बना लेते थे। महिला का कहना है कि इस वजह से उसे मानसिक परेशानी और आर्थिक नुकसान भी हुआ।
अक्टूबर 2025 से साथ रहने का दावा
महिला ने दावा किया कि वह और सौरव अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 तक साथ रहे थे। दोनों हैदराबाद में रह रहे थे। इसके बाद महिला के मुताबिक, सौरव ने उससे बात करना बंद कर दिया और अचानक गायब हो गए। महिला ने 15 अगस्त को गाचीबोवली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की।
मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़े गए
पुलिस ने सौरव के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। 17 सितंबर की रात मिडिल ईस्ट से लौटने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद गाचीबोवली पुलिस की टीम उन्हें हैदराबाद लेकर गई। वहां मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया है।
इस धारा में धोखे से यौन संबंध बनाने से जुड़े मामले आते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़े- वरुण धवन-डेविड धवन हुए भाईजान के मुरीद, ट्रोलिंग के खिलाफ Salman Khan का दिया साथ; VIDEO
Rupee vs US Dollar: शुरुआती कारोबार में 24 पैसे सुधरकर 95.72 पर पहुंचा रुपया
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे की मजबूती के साथ 95.72 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती बढ़त और विदेशी कोषों की लिवाली ने निवेशकों की धारणा को सहारा दिया। हालांकि, तेल कंपनियों की ओर से डॉलर की लगातार मांग और डॉलर सूचकांक में मजबूती ने स्थानीय मुद्रा की बढ़त को सीमित किया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 95.86 पर खुला और फिर बढ़त दर्ज करते हुए 95.72 प्रति डॉलर के स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 24 पैसे की तेजी दर्शाता है। इससे पहले शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे टूटकर 95.96 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 100.31 पर कारोबार कर रहा था।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 2.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 101.69 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध आधार पर 599.54 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
prabhasakshi










