Responsive Scrollable Menu

8वीं के छात्र ने घर से चुराए 4.5 लाख रुपये, स्कूल में दोस्तों को बांटे… एक बच्चे ने तो खरीद लिया iPhone

Ajab Gajab News: उत्तराखंड के रुड़की में कक्षा 8 के छात्र ने घर से साढ़े चार लाख रुपये चोरी कर स्कूल में दोस्तों को बांट दिए. हैरानी की बात ये रही कि इन रुपयों से एक छात्र ने iPhone भी खरीद लिया.

Continue reading on the app

Saurav Gurjar: महाभारत फेम सौरव गुर्जर गिरफ्तार, महिला ने शादी का वादा कर धोखा देने का लगाया आरोप

Saurav Gurjar: ‘महाभारत’ में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता और पूर्व रेसलर सौरव गुर्जर को एक महिला की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया है। 29 साल की महिला ने सौरव पर शादी का वादा कर उसके साथ रहने और बाद में उससे दूरी बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में लिया और हैदराबाद ले गई। इसके बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इंस्टाग्राम से शुरू हुई थी बात
रिपोर्ट के मुताबिक, महिला की सौरव से मुलाकात 2021 में इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों ने फोन नंबर शेयर किए और फिर वॉट्सऐप पर बात करने लगे। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। महिला के मुताबिक, दोनों पहली बार 25 दिसंबर 2021 को मिले थे। इसके बाद उनका रिश्ता आगे बढ़ा। महिला ने पुलिस को बताया कि सौरव ने उससे शादी करने का वादा किया था।

अमेरिका की नौकरी छोड़ने का दावा
महिला ने आरोप लगाया कि दोनों ने साथ रहने और बिजनेस शुरू करने की योजना बनाई थी। सौरव ने उसे अमेरिका की नौकरी छोड़कर भारत आने के लिए कहा था।
महिला के मुताबिक, वह सौरव के साथ भविष्य बनाने की उम्मीद में अपनी नौकरी छोड़कर हैदराबाद आ गई। दोनों भारत और अमेरिका के बीच साथ रहने की योजना बना रहे थे।

शादी की बात पर ब्लॉक करने का आरोप
महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि जब भी वह सौरव से शादी की बात करती थी, वह उसे फोन और सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर देते थे। इसके बाद कुछ समय के लिए उससे दूरी बना लेते थे। महिला का कहना है कि इस वजह से उसे मानसिक परेशानी और आर्थिक नुकसान भी हुआ।

अक्टूबर 2025 से साथ रहने का दावा
महिला ने दावा किया कि वह और सौरव अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 तक साथ रहे थे। दोनों हैदराबाद में रह रहे थे। इसके बाद महिला के मुताबिक, सौरव ने उससे बात करना बंद कर दिया और अचानक गायब हो गए। महिला ने 15 अगस्त को गाचीबोवली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की।

मुंबई एयरपोर्ट पर पकड़े गए
पुलिस ने सौरव के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया था। 17 सितंबर की रात मिडिल ईस्ट से लौटने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद गाचीबोवली पुलिस की टीम उन्हें हैदराबाद लेकर गई। वहां मजिस्ट्रेट के सामने पेश किए जाने के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया है।

इस धारा में धोखे से यौन संबंध बनाने से जुड़े मामले आते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

यह भी पढ़े- वरुण धवन-डेविड धवन हुए भाईजान के मुरीद, ट्रोलिंग के खिलाफ Salman Khan का दिया साथ; VIDEO

Continue reading on the app

  Sports

150 KG वजन और रेसलमेनिया का खौफनाक रिकॉर्ड... अंडरटेकर का वो अजीब राज, जिससे डरते थे डेडमैन

Undertaker scare of cucumber: डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज रेसलर द अंडरटेकर का नाम सुनते ही रिंग के बड़े-बड़े महारथियों के पसीने छूट जाते थे. 6 फीट 10 इंच लंबे और 150 किलो वजनी इस पहलवान ने दशकों तक रेसलिंग की दुनिया पर राज किया और रेसलमेनिया में 25-2 का शानदार रिकॉर्ड बनाया. हालांकि, रिंग में 'मौत का सौदागर' कहे जाने वाले इस अजेय खिलाड़ी को एक मामूली सी चीज यानी 'खीरे' से भयानक डर लगता है. बचपन की एक घटना की वजह से अंडरटेकर को खीरा देखते ही उल्टियां होने लगती हैं. Tue, 22 Sep 2026 09:38:39 +0530

  Videos
See all

Shahrukh Khan ने की गणेश आरती, देखें वीडियो #aajtak #shorts #lalbaugcharaja #shahrukhan #ganeshutsav #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T04:41:26+00:00

Bihar News: बीच सड़क नाबालिग लड़की और लड़के को रोककर की सरेआम बदसलूकी। Aaj Tak News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T04:41:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers