Responsive Scrollable Menu

बदायूं में निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, मलबे में दबे तीन लोग, इलाज के दौरान दो की मौत

UP News: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से तीन लोग मलबे में दब गए. दुर्भाग्यवश, इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि मकान मालिक घायल है.

The post बदायूं में निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, मलबे में दबे तीन लोग, इलाज के दौरान दो की मौत appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

यूपी में मानसून की विदाई, आज से तेज धूप बढ़ाएगी उमस-गर्मी, जानें अगले दिनों कैसा रहेगा मौसम

UP Weather: उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई हो चुकी है. सोमवार से मौसम साफ रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी, जिससे गर्मी और उमस बढ़ेगी. हालांकि, 24 सितंबर से फिर मौसम में बदलाव की संभावना है.

The post यूपी में मानसून की विदाई, आज से तेज धूप बढ़ाएगी उमस-गर्मी, जानें अगले दिनों कैसा रहेगा मौसम appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

India vs Japan: जापानी स्पिनरों ने छुड़ाए भारतीय बल्लेबाजों के पसीने, 2 रन से जीता भारत

India vs Japan: भारत और जापान के बीच पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। हालांकि, बारिश के कारण मैच का मजा काफी हद तक किरकिरा हो गया। मैच से पहले लगातार दो दिनों तक हुई भारी बारिश के चलते मैदान की स्थिति खराब थी। ऐसे में ग्राउंड स्टाफ को मैदान सुखाने में काफी समय लगा और मुकाबला देरी से शुरू हुआ। समय की कमी को देखते हुए मैच को घटाकर 5-5 ओवर का कर दिया गया।

सानो इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम को जापान के स्पिन गेंदबाजों से कड़ी चुनौती मिली। टर्न और अतिरिक्त उछाल वाली गेंदों के सामने भारतीय बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके। टीम इंडिया ने निर्धारित 5 ओवर में 4 विकेट खोकर महज 32 रन बनाए।

भारत की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने 12 गेंदों में 16 रन बनाए, जबकि संजू सैमसन ने 7 गेंदों पर 9 रन का योगदान दिया। जापान के गेंदबाज चार्ली हारा-हिन्ज़े ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उन्होंने अभिषेक शर्मा को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा और भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का भी विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम ने भी भारतीय गेंदबाजों का सामना करते हुए संघर्ष किया। मेजबान टीम 5 ओवर में 3 विकेट खोकर 30 रन ही बना सकी। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

इस तरह भारतीय टीम ने जापान को 2 रन से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। कम ओवरों के इस मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में प्रदर्शन करना पड़ा।

Tue, 22 Sep 2026 14:44:43 +0530

  Videos
See all

Pakistan को Houthi की खुली धमकी! Saudi के लिए उतरा तो क्या होगा? | Middle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T09:47:06+00:00

Sudhanshu Trivedi On Hamid Ansari Live : हामिद अंसारी पर बीजेपी का पलटवार |Breaking News |Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T09:43:20+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers