JSSC Inter Level Vacancy 2026: 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 29 सितंबर तक करें आवेदन; जानें फीस और योग्यता
झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए जरूरी अपडेट है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड इंटरमीडिएट स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JILCCE-2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी है। ऐसे अभ्यर्थी जो पहले आवेदन नहीं कर पाए थे, उन्हें दोबारा मौका दिया गया है।
इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन शुल्क 30 सितंबर तक जमा किया जा सकता है। ध्यान रखें कि आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
JSSC Inter Level Vacancy 2026: कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा पूरी करनी होगी।
शैक्षणिक योग्यता
उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। निर्धारित योग्यता पूरी करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन के पात्र होंगे।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 35 वर्ष
आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
उम्मीदवारों की आयु की गणना 3 जनवरी 2026 को आधार मानकर की जाएगी।
JSSC Inter Level Application Fees: कितनी लगेगी फीस?
JSSC की इस भर्ती में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग एवं अन्य राज्यों के अभ्यर्थी
₹100
ओबीसी (झारखंड के अभ्यर्थी)
₹50
SC/ST (केवल झारखंड के अभ्यर्थी)
₹50
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी और भुगतान की स्थिति जरूर जांच लें।
JSSC JILCCE 2026: इन स्टेप्स से भरें ऑनलाइन फॉर्म
झारखंड इंटर लेवल भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- सबसे पहले JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर JILCCE-2026 भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भरें और पंजीकरण पूरा करें।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
- निर्धारित प्रारूप में अपना फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म और शुल्क भुगतान की रसीद डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
Ganpati Utsav 2026: हर बार मिठाई ही क्यों? बप्पा के भोग में ट्राई करें ये 5 स्वादिष्ट प्रसाद
Ganpati Prasad Ideas: गणपति उत्सव में मोदक और मिठाइयां भोग की खास पहचान हैं, लेकिन अगर इस बार प्रसाद में कुछ अलग परोसना चाहते हैं तो नमकीन विकल्प भी आजमा सकते हैं। उबले चने से लेकर मिनी समोसे और ढोकले तक, ऐसे कई विकल्प हैं जिन्हें कम मात्रा में तैयार करके आसानी से प्रसाद के रूप में परोसा जा सकता है। चटपटे और हल्के ये 5 स्वादिष्ट प्रसाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आते है।
1. नारियल-धनिया वाले चने
उबले हुए काले या सफेद चनों में ताजा नारियल, हरा धनिया और हल्का जीरा या राई का तड़का मिलाकर स्वादिष्ट प्रसाद तैयार किया जा सकता है। यह पेट भरने वाला और आसानी से सर्व होने वाला विकल्प है।
2. मिनी समोसे
अगर कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जिसे हाथ में लेकर आसानी से खाया जा सके, तो छोटे आकार के समोसे बना सकते हैं। आलू-मटर की हल्की मसालेदार फिलिंग वाले मिनी समोसे प्रसाद के तौर पर परोसे जा सकते हैं।
3. नींबू चावल
मीठे प्रसाद से हटकर इस बार नींबू चावल भी ट्राई कर सकते हैं। नींबू, करी पत्ता और मूंगफली के हल्के तड़के वाला चावल स्वादिष्ट होने के साथ बड़ी संख्या में लोगों के लिए आसानी से तैयार किया जा सकता है।
4. मिनी ढोकला
सॉफ्ट और हल्के ढोकले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर प्रसाद के तौर पर परोसा जा सकता है। ऊपर से हरा धनिया या नारियल डालकर इसे और स्वादिष्ट बनाया जा सकता है।
5. मसाला नमकीन कप
अगर ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते तो छोटे कप में नमकीन का फेस्टिव मिक्स परोस सकते हैं। इसमें सेव, भुना चना, मूंगफली और पोहा मिलाकर एक क्रंची स्नैक तैयार किया जा सकता है।
प्रसाद में लाएं थोड़ा सा बदलाव
गणपति उत्सव में प्रसाद का मतलब हमेशा सिर्फ मिठाई होना जरूरी नहीं है। अपनी पारिवारिक परंपराओं और पूजा के नियमों को ध्यान में रखते हुए आप इस बार छोटे पोर्शन में कुछ नमकीन और आसान चीजें भी परोस सकते हैं। इससे प्रसाद की थाली में स्वाद के साथ थोड़ा बदलाव भी देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें: रोज एक ही तरीके से बनी सब्जी से हो गए हैं बोर? इस बार बनाएं भिंडी दो प्याजा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi












