Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Mausam: देश के 14 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश मचाएगी हाहाकार! IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मानसून की विदाई से पहले देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज यानी सोमवार को देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. जिसके चलते आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की आशंका है. आईएमडी की मानें तो सोमवार को देश के 14 राज्यों में भीषण बारिश की आशंका है.

इनमें यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल शामिल हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, इस दौरान 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. जबकि भारी बारिश के चलते पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड की चेतावनी दी गई है. वहीं पूर्वोत्तर के राज्यों में वज्रपात और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. 

इन क्षेत्रों में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर बने निम्न दाब क्षेत्र का असर तेज होने से मंगलवार और बुधवार को उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश; जबकि मंगलवार से शुक्रवार तक दक्षिणी ओडिशा;  बुधवार से शुक्रवार तक छत्तीसगढ़ और तेलंगाना; जबकि गुरुवार और शुक्रवार को विदर्भ में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. 

यूपी के कई इलाकों में बारिश की आशंका

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की मानें तो पूर्वी उत्तर प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने की आशंका है. जबकि उत्तर-पश्चिम भारत के बाकी हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ने और बिजली गिरने के साथ कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है.

जानें आज कहां कैसे रहेगा मौसम का हाल?

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में फिलहाल बारिश होने की संभावना नहीं है. आज भी यहां दिनभर तेज धूप खिली रहेगी. हालांकि राजस्थान के कुछ इलाकों में आज हल्की बारिश के साथ आंधी आने की आशंका है. वहीं हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में आज यानी सोमावार को कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है. जबकि पंजाब में भी आज धूप खिली रहेगी. उधर जम्मू-कश्मीर के रुद्रप्रयाग, चमोली और नैनीताल में हल्की बारिश होने का अनुमान है. वहीं जम्मू कश्मीर के रामबन, राजौरी, रियासी और कठुआ में भी आज हल्की बारिश हो सकती है.

पूर्वी भारत और बिहार में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

उधर झारखंड, ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के साथ सिक्किम में 26 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. जबकि इस दौरान बिहार में भारी से लेकर व्यापक बारिश होने की आशंका है. वहीं गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 22-25 सितंबर के दौरान बारिश होने की आशंका है. जबकि ओडिशा में मंगलवार को कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. वहीं झारखंड में भी आज तेज आंधी चलने का अनुमान है.

मध्य भारत में आज कैसा रहेगा मौसम?

वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में 23-26 सितंबर; विदर्भ में 21-26 सितंबर; छत्तीसगढ़ में 21-26 सितंबर के दौरान गरज-चमक और बिजली के साथ भारी बारिश का अनुमान है. जबकि दक्षिणी छत्तीसगढ़ में 24 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. उधर असम और मेघालय में 23 से 25 सितंबर; नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 22-24 सितंबर के बीच गरज-चमक और बिजली के साथ भारी बारिश का अनुमान है. जबकि अरुणाचल प्रदेश में सोमवार से शनिवार तक भारी बारिश और आंधी आने की चेतावनी दी गई है.

 

Continue reading on the app

टाटा ट्रस्ट ने चंद्रशेखरन का कार्यकाल बढ़ाने को गैरकानूनी बताया:शेयर बाजार में इस हफ्ते 6 IPO आएंगे, पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं

कल की बड़ी खबर एन चंद्रशेखरन से जुड़ी रही। टाटा ट्रस्ट ने एन. चंद्रशेखरन को दोबारा 5 साल के लिए टाटा संस का चेयरमैन बनाने के फैसले को गैरकानूनी बताया है। वहीं, भारतीय शेयर बाजार में इस हफ्ते 6 कंपनियां अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग्स यानी IPOs लॉन्च करने की तैयारी में हैं। यह कंपनियां बाजार से टोटल ₹3,825 करोड़ जुटाएंगी। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां… अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें… 1. टाटा ट्रस्ट ने चंद्रशेखरन का कार्यकाल बढ़ाने को गैरकानूनी बताया:कहा– बहुमत नहीं, डायरेक्टर्स की मंजूरी जरूरी; टाटा संस चेयरमैन का कार्यकाल 3 दिन पहले बढ़ा था टाटा ट्रस्ट ने एन. चंद्रशेखरन को दोबारा 5 साल के लिए टाटा संस का चेयरमैन बनाने के फैसले को गैरकानूनी बताया है। ट्रस्ट ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि कंपनी के नियमों के मुताबिक चेयरमैन पद के लिए उनके दोनों प्रतिनिधियों की सहमति अनिवार्य है। टाटा संस में 66% हिस्सेदारी टाटा ट्रस्ट्स के पास ही है, इसलिए उसके इस विरोध का असर कंपनी के लीडरशिप फैसले पर पड़ सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. शेयर बाजार में इस हफ्ते 6 IPO आएंगे:कंपनियां टोटल ₹3,825 करोड़ जुटाएंगी; 22 से 28 सितंबर के बीच ओपन होंगे भारतीय शेयर बाजार में इस हफ्ते 6 कंपनियां अपने इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग्स यानी IPOs लॉन्च करने की तैयारी में हैं। यह कंपनियां बाजार से टोटल ₹3,825 करोड़ जुटाएंगी। इन छह कंपनियों में एलीवेट कैंपस, वारमोरा ग्रैनिटो, ए-वन स्टील्स इंडिया, अरमी इन्फोटेक, स्वस्तिक इंफ्रा और एड्रॉइट इंडस्ट्रीज (इंडिया) शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. सितंबर में विदेशी-निवेशकों ने भारतीय बाजार से ₹20,974 करोड़ निकाले:2026 में अब तक ₹2.45 लाख करोड़ की बिकवाली; क्रूड-US यील्ड और रुपया बना वजह भारतीय शेयर बाजार में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों यानी FPIs की बिकवाली का सिलसिला फिर लौट आया है। सितंबर महीने में 18 तारीख तक विदेशी निवेशकों ने भारतीय इक्विटी से ₹20,974 करोड़ की भारी निकासी की है। वैश्विक अनिश्चितताओं, अमेरिका में बढ़ती ब्याज दरों और बॉन्ड यील्ड, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर होते रुपए ने विदेशी निवेशकों को सतर्क कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. वॉट्सएप नंबर बदलने से पहले जान लें ये जरूरी बातें:पुराने नंबर का बैकअप नए नंबर पर काम नहीं करेगा; 5 स्टेप्स में बदलें अपना नंबर यदि आप अपना नया सिम कार्ड ले रहे हैं या फोन नंबर बदलने का प्लान बना रहे हैं, तो वॉट्सएप का चेंज नंबर फीचर आपके काम आसान कर सकता है। हालांकि, नंबर बदलने की प्रोसेस शुरू करने से पहले कुछ जरूरी तकनीकी बातों और बैकअप नियमों को जानना बेहद जरूरी है। सही तरीका न अपनाने पर आप अपने पुराने चैट बैकअप और डेटा का एक्सेस खो सकते हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… शनिवार और रविवार को बाजार बंद था तो शुक्रवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

  Sports

CSK ने जहीर खान को दिया सिर्फ इतना वक्त, IPL 2027 में करना होगा कुछ चमत्कार

जहीर खान को चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना नया हेड कोच बनाया है जो स्टीफन फ्लेमिंग की जगह लेने जा रहे हैं. जहीर की नियुक्ति में धोनी की बड़ी भूमिका रही है. हालांकि, जहीर को लंबा कार्यकाल नहीं मिला है. Mon, 21 Sep 2026 22:19:43 +0530

  Videos
See all

Three reasons waits for rape trials are getting longer. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T18:46:13+00:00

Baghpat double murder : मंदिर परिसर में दफनाई लाश, 'किलर' महंत गिरफ्तार! | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T19:00:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers