मुरादाबाद जिला कारागार की महिला कैदी बना रहीं बैग, दीपक व होम डेकोरेशन समान, एनजीओ के सहयोग से कर रहीं कमाई, बन रहीं आत्मनिर्भर
मुरादाबाद जिला कारागार की डिप्टी जेलर कृष्णा कुमारी ने बताया कि इस समय हमारे यहां 20-22 महिलाएं हैं. जो बैग बनाकर सिलाई का काम करती हैं.इन बैग्स को बाहर बेचने के लिए भी भेजा जाता है. पिछले दो-तीन महीनों से मैं देख रही हूँ कि महिलाएं बैग सिलने के साथ-साथ दीपक आदि बनाना भी सीख रही हैं. उनका कहना है जेल अधीक्षक साहब के आने के बाद NGO के माध्यम से संपर्क करके उन्हें यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है. इसके अलावा होम डेकोरेशन से जुड़े सामान बनाना भी महिलाओं को सिखाया जा रहा है.
गाजीपुरः 60 साल के वासुदेव बारी 50 साल से उर्दू बाजार में बेचते हैं चटपटा चना, पुरानी साइकिल की घंटी बजने का लोग करते हैं इंतजार
गाजीपुर के उर्दू बाजार में करीब 60 वर्षीय वासुदेव बारी पिछले लगभग 50 साल से साइकिल पर चटपटा चना बेच रहे हैं. चना, मूंग की दाल, टमाटर, प्याज, नींबू और मसालों से तैयार उनकी 20 रुपये की प्लेट का स्वाद आज भी लोगों को अपनी ओर खींचता है. रोज करीब तीन घंटे साइकिल लेकर निकलने वाले वासुदेव कहते हैं कि यही साइकिल और यही काम उनकी जिंदगी है. यह अब केवल जीवनयापन के लिए नहीं बल्कि लोगों से मिलने और खुश रहने का जरिया बन चुका है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









