बीना में नवरात्रि पर होगी डांडिया रास की धूम, 21 सितंबर से तीन जगहों पर शुरू होगी गरबा ट्रेनिंग
बीना शहर में इस बार नवरात्रि की चमक और ज्यादा खास होने वाली है। आगामी 13 से 15 अक्टूबर तक तीन दिवसीय ‘श्री दुर्गम्या गरबा महोत्सव’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सर्वोदय चौक-खुरई रोड पर स्थित एक निजी होटल के परिसर में होने वाले इस महोत्सव में शहर की महिलाएं और युवतियां गरबा रास की शानदार प्रस्तुतियां देंगी। रविवार को आयोजक समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर इस पूरे आयोजन का खाका मीडिया के सामने रखा।
21 सितंबर से मिलेगी ट्रेनिंग
महोत्सव को लेकर शहर की महिलाओं और लड़कियों में अभी से खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि गरबा महोत्सव में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। मंच पर उतरने से पहले सभी प्रतिभागियों को बेहतर तरीके से तैयार करने के लिए 21 सितंबर से स्पेशल ट्रेनिंग सेशन शुरू होंगे। महिलाओं की सहूलियत को देखते हुए शहर में तीन अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग समय में ट्रेनिंग की व्यवस्था की गई है।
तीन दिनों तक दिखेगा भक्ति
आयोजन समिति का कहना है कि तीन दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव को बेहद भव्य और अनुशासित तरीके से आयोजित करने की योजना है। इसमें पारंपरिक डांडिया और गरबा के अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे। सर्वोदय चौक-खुरई रोड वाले वेन्यू पर स्टेज, साउंड, लाइटिंग के साथ-साथ सुरक्षा और दर्शकों के बैठने के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
तैयारियों की कमान संभाल रही महिलाओं की पूरी टीम
महोत्सव को सफल बनाने के लिए आयोजक टीम लगातार बैठकें कर जिम्मेदारियां बांट रही है। आयोजन से जुड़ी हालिया बैठक में साधना चौरसिया, ज्योति सराफ, प्रियंका राय, कल्पना चौरसिया और अंतरा कुशवाहा समेत पूरी टीम मुस्तैद नजर आई। इस दौरान ममता रजक, प्रीति लखेरा, प्रभा नामदेव, प्रीति सेन, भारती राय और ममता चौरसिया जैसी प्रमुख महिलाओं ने भी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने पर चर्चा की।
शहरवासियों के लिए यादगार बनेगी यह नवरात्रि
बीना में गरबा महोत्सवों को लेकर हर साल लोगों का रुझान बढ़ता जा रहा है। ऐसे में ‘श्री दुर्गम्या गरबा महोत्सव’ को लेकर आयोजकों का दावा है कि ये तीन दिन शहर की महिलाओं और युवतियों के लिए भक्ति, नृत्य और उत्सव का एक शानदार अनुभव साबित होंगे। जो भी महिलाएं इसमें भाग लेना चाहती हैं, वे समय रहते अपना रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं।
उज्जैन में महिला के खाते से साइबर ठगों ने उड़ाए 1 लाख रूपये, जांच में जुटी पुलिस
उज्जैन के खारा कुआं थाना क्षेत्र से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। यहां साइबर ठगों ने एक महिला के बैंक खाते से 1 लाख रूपये उड़ा दिए। एक ऐप डाउनलोड लिंक पर क्लिक करने के बाद ये रकम महिला के खाते से गायब हुई है। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक छोटा सराफा क्षेत्र की रहने वाली चंचल भीमवानी ने गूगल पर शॉपिंग वेबसाइट सर्च की थी। इस दौरान उनके मोबाइल पर एक ऐप डाउनलोड लिंक आई। इस पर क्लिक करते ही वह ठगी का शिकार हो गई। महिला ने साइबर हेल्पलाइन और खारा कुआं पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।
बैंक खाते से उड़े 1 लाख
चंचल भीमवानी ने लिखित में आवेदन देकर यह जानकारी दी थी कि सुबह के समय उनके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई थी। उनके खाते से एक लाख रुपए निकाल लिए गए। घटना के तुरंत बाद महिला ने साइबर हेल्पलाइन और पोर्टल के जरिए शिकायत दर्ज करवाई थी। अपने साइबर क्राइम पोर्टल से मिली जानकारी की जांच कर रही है। महिला के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
जब जांच पड़ताल की गई तो यह सामने आया है कि महिला के खाते से दो बार में 1 लाख रुपए की इस रकम को गायब किया गया है। UPI के माध्यम से दो अलग-अलग ट्रांजैक्शन किए गए हैं। अब UPI आईडी की जानकारी खंगाली जा दी है। इस मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी की पुष्टि करते हुए धारा 318 (4), 319 (2) के तहत केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि किसी भी अनजान लिंक या ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ी हुई लिंक पर क्लिक करने से पहले सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। अगर आपके पास कोई ऐसी लिंक आती है जो किसी एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए है तो पहले उसकी अच्छी तरह जांच कर लें। संदिग्ध लिंक पर भरोसा कर उस पर क्लिक करने से इस तरह की ठगी का शिकार हो सकते हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News










