ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है! ट्रंप ने सफाया करने की दी धमकी, नागरिकों से की देश छोड़ने की अपील
US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है. अमेरिका ने ईरान में नए हमलों की धमकी दी है. साथ ही अपनों नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने की सलाह दी है. हालांकि ईरानी सेना ने भी ट्र्ंप की धमकियों का जवाब दिया है. ईरान सेना ने अमेरिकी सेना को मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही है. दोनों देशों की धमकियों ने मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है.
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। रविवार को दोनों देशों ने एक-दूसरे को सख्त चेतावनी दी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान किसी समझौते के लिए तैयार नहीं होता है, तो उसे गंभीर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है और उसके नेतृत्व का सफाया कर दिया जाएगा. दूसरी ओर, ईरानी सेना ने साफ कहा कि अमेरिका की ओर से किसी नए हमले का जवाब पहले से भी ज्यादा मजबूती के साथ दिया जाएगा.
तुरंत देश छोड़ने की अपील
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए ईरान को लेकर नई यात्रा चेतावनी जारी की है. अमेरिका ने लोगों से किसी भी वजह से ईरान की यात्रा नहीं करने की अपील की है. साथ ही, जो अमेरिकी नागरिक पहले से ईरान में मौजूद हैं, उन्हें जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी गई है. ईरान में अमेरिकी वर्चुअल दूतावास ने सुरक्षा चेतावनी जारी करते हुए कहा कि क्षेत्र की स्थिति अभी भी तनावपूर्ण और अस्थिर है. दूतावास ने उड़ानें रद्द होने, हवाई क्षेत्र बंद होने और यात्रा से जुड़ी अन्य परेशानियों की आशंका भी जताई है. अमेरिका ने अपनी चेतावनी में साफ कहा कि किसी भी कारण से ईरान की यात्रा न करें। ईरान में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को तुरंत देश छोड़ देना चाहिए.
ईरान को दी सफाया करने की धमकी
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के नेताओं को समझौता कर लेना चाहिए, या तो वे आर्थिक रूप से बर्बाद हो जाएंगे या उनका सफाया कर दिया जाएगा. फॉक्स न्यूज के रिपोर्टर के मुताबिक, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के इस सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क आने की उम्मीद है. इस पर ट्रंप ने कहा कि वह पेजेश्कियन से मुलाकात के लिए तैयार हैं.
सीमा पर नियम और प्रक्रिया बदल सकते हैं
अमेरिकी मिशन ने ईरान और आसपास के इलाकों में मौजूद अपने नागरिकों से ज्यादा सतर्क रहने की अपील की है. उन्हें हवाई अड्डों, एयरलाइनों और सीमा चौकियों से जुड़ी किसी भी नई जानकारी पर नजर रखने को कहा गया है. अमेरिका ने यह भी बताया कि ईरान की जमीनी सीमाओं पर नियम और प्रक्रियाएं बिना किसी सूचना के बदल सकती हैं. इसलिए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे जिस देश में जाना चाहते हैं, वहां के प्रवेश नियमों की पहले से जानकारी जरूर ले लें.
कई महीनों से चल रहा विवाद
कई महीनों से दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है और बातचीत के बावजूद किसी बड़े समझौते के संकेत नहीं मिल रहे हैं. दोनों पक्ष अपनी-अपनी मांगों पर कायम हैं. इस टकराव का असर केवल ईरान और मेरिका तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी इसका दबाव बढ़ रहा है. वहीं, ईरान की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा है और पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल और गहरा गया है.
बिहार में बाढ़ के कहर के बीच बड़ी राहत, खतरे के निशान से नीचे उतरी उफनती गंगा
Bihar Weather Update: बिहार में पिछले कई दिनों से तबाही मचा रही बाढ़ के बीच लाखों लोगों के लिए एक बेहद सुकून देने वाली खबर सामने आई है. कई जिलों में रौद्र रूप दिखा चुकी गंगा नदी का जलस्तर अब लगातार नीचे गिर रहा है. शनिवार शाम छह बजे तक गंगा का जलस्तर तैंतीस दशमलव चार सात मीटर दर्ज किया गया, जो कि खतरे के निशान से करीब इक्कीस सेंटीमीटर नीचे है. पिछले दो हफ्तों से जलप्रलय का सामना कर रहे बिहार के तटवर्ती इलाकों के लिए यह बहुत बड़ा मोड़ माना जा रहा है. नदी का पानी घटने से उन पचास लाख लोगों ने राहत की सांस ली है, जिनका जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो चुका था.
15 जिलों में मची थी भारी तबाही
गंगा के उफान की वजह से बिहार के करीब एक दर्जन से ज्यादा यानी चौदह से पंद्रह जिले बुरी तरह प्रभावित हुए थे. इस बार गंगा के जलस्तर ने पिछले तीस सालों का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था. पानी पचास मीटर के आसपास तक पहुंच गया था, जिससे चारों तरफ सिर्फ सैलाब ही सैलाब नजर आ रहा था. पटना, भागलपुर और राघोपुर समेत तमाम निचले इलाके पूरी तरह जलमग्न हो गए थे. गांव के गांव पानी में समा गए थे और सड़कों पर नावें चलने लगी थीं. लोगों के घरों में कई फीट तक पानी भरा हुआ था, जिसके चलते लाखों परिवारों को अपना आशियाना छोड़कर ऊंचे स्थानों या राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी थी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








