Breaking News Today Live Updates: केरल के इडुक्की में भारी बारिश के बाद भूस्खलन, दो भाई बहनों की मौत
Breaking News Today Live Updates: आज 21 सितंबर 2026 और दिन सोमवार है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज पश्चिमी यूपी के मेरठ और सहारनपुर के दौरे पर रहेंगे. वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पंजाब बीजेपी की 'नशा मुक्त पंजाब' यात्रा की चौथी यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे. उधर जम्मू-कश्मीर विधानसभा का शरदकालीन सत्र सोमवार से शुरू होगा. वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी सोमवार से 23 सितंबर तक गुजरात दौरे पर रहेंगी. जहां वे मंगलवार को केवड़िया के एकता नगर में 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता करेंगी. जबकि 23 सितंबर यानी बुधवार को वडोदरा स्थित महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय, बड़ौदा के 75वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे. वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए विशेष अदालत में मानहानि मामले की आज सुनवाई है. जबकि दिल्ली हाईकोर्ट को आज सात नए न्यायाधीश मिलेंगे. वहीं भोपाल की ट्विशा शर्मा मौत के मामले में गिरीबाला सिंह की जमानत याचिका पर आज जबलपुर हाईकोर्ट में सुनवाई होगी.
ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ… हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है! ट्रंप ने सफाया करने की दी धमकी, नागरिकों से की देश छोड़ने की अपील
US Iran War: अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है. अमेरिका ने ईरान में नए हमलों की धमकी दी है. साथ ही अपनों नागरिकों को तुरंत ईरान छोड़ने की सलाह दी है. हालांकि ईरानी सेना ने भी ट्र्ंप की धमकियों का जवाब दिया है. ईरान सेना ने अमेरिकी सेना को मुंहतोड़ जवाब देने की बात कही है. दोनों देशों की धमकियों ने मिडिल ईस्ट में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है.
ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। रविवार को दोनों देशों ने एक-दूसरे को सख्त चेतावनी दी. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान किसी समझौते के लिए तैयार नहीं होता है, तो उसे गंभीर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है और उसके नेतृत्व का सफाया कर दिया जाएगा. दूसरी ओर, ईरानी सेना ने साफ कहा कि अमेरिका की ओर से किसी नए हमले का जवाब पहले से भी ज्यादा मजबूती के साथ दिया जाएगा.
तुरंत देश छोड़ने की अपील
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए ईरान को लेकर नई यात्रा चेतावनी जारी की है. अमेरिका ने लोगों से किसी भी वजह से ईरान की यात्रा नहीं करने की अपील की है. साथ ही, जो अमेरिकी नागरिक पहले से ईरान में मौजूद हैं, उन्हें जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी गई है. ईरान में अमेरिकी वर्चुअल दूतावास ने सुरक्षा चेतावनी जारी करते हुए कहा कि क्षेत्र की स्थिति अभी भी तनावपूर्ण और अस्थिर है. दूतावास ने उड़ानें रद्द होने, हवाई क्षेत्र बंद होने और यात्रा से जुड़ी अन्य परेशानियों की आशंका भी जताई है. अमेरिका ने अपनी चेतावनी में साफ कहा कि किसी भी कारण से ईरान की यात्रा न करें। ईरान में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को तुरंत देश छोड़ देना चाहिए.
ईरान को दी सफाया करने की धमकी
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के नेताओं को समझौता कर लेना चाहिए, या तो वे आर्थिक रूप से बर्बाद हो जाएंगे या उनका सफाया कर दिया जाएगा. फॉक्स न्यूज के रिपोर्टर के मुताबिक, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के इस सप्ताह संयुक्त राष्ट्र महासभा में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क आने की उम्मीद है. इस पर ट्रंप ने कहा कि वह पेजेश्कियन से मुलाकात के लिए तैयार हैं.
सीमा पर नियम और प्रक्रिया बदल सकते हैं
अमेरिकी मिशन ने ईरान और आसपास के इलाकों में मौजूद अपने नागरिकों से ज्यादा सतर्क रहने की अपील की है. उन्हें हवाई अड्डों, एयरलाइनों और सीमा चौकियों से जुड़ी किसी भी नई जानकारी पर नजर रखने को कहा गया है. अमेरिका ने यह भी बताया कि ईरान की जमीनी सीमाओं पर नियम और प्रक्रियाएं बिना किसी सूचना के बदल सकती हैं. इसलिए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे जिस देश में जाना चाहते हैं, वहां के प्रवेश नियमों की पहले से जानकारी जरूर ले लें.
कई महीनों से चल रहा विवाद
कई महीनों से दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है और बातचीत के बावजूद किसी बड़े समझौते के संकेत नहीं मिल रहे हैं. दोनों पक्ष अपनी-अपनी मांगों पर कायम हैं. इस टकराव का असर केवल ईरान और मेरिका तक सीमित नहीं है, बल्कि वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी इसका दबाव बढ़ रहा है. वहीं, ईरान की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचा है और पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल और गहरा गया है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








