Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 21 September 2026: आज दशमी तिथि पर उत्तराषाढा नक्षत्र का दिव्य संयोग बनेगा, पढ़ें सोमवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 September 2026: आज यानी 21 सितंबर 2026 को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रहेगी. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज सोमवार के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06:02 मिनट पर होगा. आज नक्षत्रों की बात करें तो उत्तराषाढा पूर्ण रात्रि तक रहने वाला है. वहीं, आज योग की बात करें तो शोभन योग और अतिगण्ड योग रहने वाला है. आज सोमवार के दिन शिव जी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए. चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल विस्तार से.

पढ़ें आज का राशिफल 21 सितंबर 2026 (Today Horoscope 21 September 2026)

1.मेष राशि 

आज मेष राशि के लोगों के लिए दिन ठीक रहेगा. आज इन लोगों की व्यापारिक स्थिति अनुकूल रहेगी और इन्हें तनाव से मुक्ती मिलेगी. आज आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और
लोगों में आप के प्रति सम्मान बढ़ेगा. भाइयों के साथ संबंध अच्छे होंगे और पुराने विवाद पक्ष में हल होंगे.

सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करें 
उपाय- सूर्य देव को जल अर्पित करें
केसर का तिलक लगाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ताम्र
लक मीटर- 8

2.वृषभ राशि 

वृषभ राशि के लोगों को आज के दिन किसी पर आंख बंद कर विश्वास नहीं करना चाहिए. आज आपके साथ धोखा हो सकता है और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. आज सभी रुके हुए काम पूरे होंगे और धन में वृद्धि होगी. आज पिता से विवाद हो सकता है.

सावधानी- बड़ों की बात मानें
उपाय- चंद्रमा को अर्घ्य दें
ऊं नमः शिवाय का जप करें
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- सफेद 
लक मीटर- 7

ये भी पढ़ें- Bhadrapad Second Pradosh Vrat 2026: भाद्रपद मास का दूसरा प्रदोष व्रत कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

3.मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे. आज आपको संतान के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है. मिथुन राशि के जातकों की आज विवाह की चर्चा सफल होगी. आज वाहन और मशीनरी का प्रयोग सतर्कता से करें. बीमारी में धन खर्च हो सकता है और रियल एस्टेट में निवेश से लाभ हो सकता है. 

सावधानी- शेयर में पूंजी न लगाएं 
उपाय- गणेश जी की आराधना करें 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग - हरा 
लक मीटर- 9

4.कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा और इन्हे जीवनसाथी से संबंध कमजोर हो सकते हैं. समय रहते काम पूरे करें. पारिवारिक कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे और
भवन निर्माण को लेकर उत्साहित रहेंगे. ससुराल पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है.

सावधानी- खर्च पर नियंत्रण करें 
उपाय- गाय को गुड़ और रोटी खिलाएं 
सफेद वस्त्र का दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- आसमानी 
लक मीटर- 7

5.सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों को आज समय रहते जरूरी काम निपटा लेने चाहिए. आज मित्रों का सहयोग करना पड़ सकता है. परिवार में महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा होगी और संतान के काम से नाराज हो सकते हैं. अचानक यात्रा हो सकती है.

सावधानी- तेज गति में गाड़ी नहीं चलाएं
उपाय- केसर का तिलक लगाएं 
लाल रंग का कपड़ा दान करें 
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल 
लक मीटर- 7

6.कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों को आज के दिन नए कार्य शुरू करने के पहले उसकी जानकारी लेनी चाहिए. आज इन्हें संतों का सानिध्य प्राप्त होगा. ज्यादा मेहनत करने से थकान महसूस करेंगे और नौकरी में तबादला लाभकारी साबित होगा. शुभ समाचार मिल सकता है.

सावधानी- अज्ञात लोगों से लेन-देन न करें 
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं 
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- सी ग्रीन 
लक मीटर- 7

7.तुला राशि

इस राशि के लोगों को आज अपने यश तथा कीर्ति में वृद्धि मिलेगी. आज नया घर, जमीन और वाहन खरीदने का योग बन रहा है. आज परिवार में शुभ कार्य होने से खुशी आएगी. नई नौकरी मिलने का प्रबल योग बन रहा है. आज नौकरी में प्रमोशन हो सकता है और 
विदेश यात्रा कर सकते हैं. आज अपने मित्रों के साथ समय व्यतीत करेंगे. 

सावधानी- नकारात्मक लोगों से दूर रहें 
उपाय- भगवान शिव की आराधना करें
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 7

8.वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को आज के दिन अचानक बड़ा धन खर्च हो सकता है और कार्यस्थल पर व्यस्तता रहेगी. जल्दबाजी से हानि हो सकती है और आज विवाद से दूर रहें और पारिवारिक क्लेश हो सकता है.

सावधानी- खान पान पर नियंत्रण करें  
उपाय- बंदरों को केला खिलाएं 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- केसरिया 
लक मीटर- 8

9.धनु राशि

धनु राशि के लोगों के आज के दिन प्रॉपर्टी से संबंधित मामले सुलझ सकते हैं. मकान के पुनर्निर्माण में धन खर्च होगा और महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी. वाहन खरीदने का मन होगा.

सावधानी- अपनी गोपनीयता बरतें 
उपाय- ॐ श्रीं श्रीये नम: का जप करें 
शुभ अंक- 3 
शुभ रंग- पीला 
लक मीटर- 9

10.मकर राशि

मकर राशि के लोगों को आज अपने कार्य समय पर पूरे करने होंगे. कारोबार में नई योजना लागू होगी और शेयर में निवेश करने से बचना चाहिए. आज जीवनसाथी से मनमुटाव खत्म होगा.

सावधानी- आलस्य का परित्याग करें 
उपाय- काला कंबल दान करें 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- हरा 
लक मीटर- 7

11.कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोग आज अपने काम से संतुष्ट नहीं होंगे और अधिकारी से विवाद हो सकता है. आज धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी और मकान की मरम्मत पर धन लगेगा. कार्य विस्तार के योग हैं.

सावधानी- शेयर में पूंजी निवेश न करें 
उपाय- गरीबों की मदद करें 
सरसों का तेल दान करें 
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- काला 
लक मीटर- 8

12.मीन राशि

मीन राशि के जातकों को आज के दिन कारोबार में कामयाबी मिलेगी. परिवारजनों के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती है और नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आज पूंजी निवेश में विचार-विमर्श करें.

सावधानी- नकारात्मक विचार धारा से दूर रहें 
उपाय- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का जप करें
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- केसरिया 
लक मीटर- 8

सोमवार के दिन आप ये उपाय कर सकते हैं....

आज सोमवार है यानी भोलेनाथ की आराधना का दिन. अगर सोमवार को आप सच्चे मन से शिव जी की पूजा और व्रत करते हैं, तो फिर आप पर उनका आशीर्वाद सदैव बना रहेगा. इस दिन आप कुछ खास तरह का उपाय कर सकते हैं.

अगर आप आर्थिक रूप से परेशान हैं तो फिर आप सोमवार की रात शिव मंदिर में शिवलिंग के सामने घी का दीपक जलाएं. इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और धन संबंधी परेशानी से निजात मिलेगी. 

सोमवार के दिन आप शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित कर सकते हैं. इससे भोलेनाथ प्रसन्न होंगे, सुख-शांति और बरकत आएगी. आप 41 सोमवार का व्रत करते हैं, तो फिर जीवन में बदलाव आपको महसूस होने लगेगा.

अगर आप नौकरी में किसी तरह की परेशानी महसूस कर रहे हैं तो फिर शिवलिंग पर शहद की धार बनाकर अर्पित कर सकते हैं. इससे आपको काम-काज में तरक्की मिलेगी. 

कार्य में आ रही बाधा को दूर करने के लिए सोमवार के दिन बेलपत्र, धतूरा, दूध और जल से शिवलिंग को अभिषेक करिए. इससे आपके कामकाज में सुधार हो सकता है. 

अगर आप घर में हो रहे क्लेश को दूर करना चाहते हैं तो सोमवार के दिन शिव मंदिर में जाकर बेलपत्र अर्पित करिए और एक कटोरी चावल का दान करने से भी आपके जीवन में तरक्की बनी रहेगी. इससे घर का वातावरण खुशनुमा होगा.

ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां, पितर हो सकते हैं नाराज

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 21 September 2026: दशमी तिथि पर शुभ-अशुभ मुहूर्त क्या रहेगा? पढ़ें सोमवार का विस्तृत पंचांग

Aaj Ka Panchang 21 September 2026: ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि रात 8 बजे तक रहेगी. इसके बाद एकादशी तिथि का प्रारंभ होगा. सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित होता है. इस दिन शिव जी की पूजा करें, उन्हें जल चढ़ाएं और भगवान शिव जी की श्रद्धा भाव से आराधना करें. इससे वे प्रसन्न होंगे और शुभ फल देंगे. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. चलिए अब पढ़ते हैं आज का पंचांग विस्तार से.

पढ़ें आज का पंचांग 21 सितंबर 2026

आज की तिथि, वार और नक्षत्र

  • तारीख- 21 सितंबर  2026 
  • दिन- सोमवार
  • तिथि- दशमी 
  • नक्षत्र- उत्तराषाढ़ा
  • सूर्योदय- सुबह 6:08 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 6:19 बजे 
  • करण- तैतिल, गर 
  • चंद्रमा- धनु राशि 
  • शुभ मुहूर्त- 11:49 से दोपहर 12:38 तक
  •  राहुकाल- 7:40 से सुबह 9:11 तक
  • दिशा शूल- पूर्व
  • दिशा शूल उपाय- दर्पण देखकर घर से निकलें

आज का महामंत्र

ऊं नमः शिवाय

ये भी पढ़ें- Bhadrapad Second Pradosh Vrat 2026: भाद्रपद मास का दूसरा प्रदोष व्रत कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर धनु राशि में सुबह 11 बजकर 14 मिनट तक उसके बाद मकर राशि में होगा.

संवत

  • विक्रम संवत- 2083, रौद्र
  • शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 6:08 पर हुआ है

 सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 19 मिनट पर होगा

चंद्रोदय- 21 सितंबर दोपहर 03:04 बजे पर होगा

चंद्र अस्त- 22 सितंबर को सुबह 02:01 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:43 मिनट से सुबह 05:31 मिनट तक

अमृत काल- सुबह 12:01 बजे से सुबह 01:47 बजे तक

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:49 मिनट से दोपहर 12:38 मिनट तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल- सुबह 07 बजकर 40 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 11 मिनट तक
 
यम गण्डक- सुबह 10:49 बजे से दोपहर 12:20 बजे तक

गुलिक काल- दोपहर 01:50 मिनट से दोपहर 03:20 बजे तक

आज का दुर्मुहूर्त- दोपहर 12:44 बजे से दोपहर 01:32 मिनट तक और दोपहर 03:08 मिनट से दोपहर 03:56 मिनट तक

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां, पितर हो सकते हैं नाराज

 

Continue reading on the app

  Sports

IND U19 vs AUS U19: यशबर्धन चौहान ने ठोका धमाकेदार शतक, ऑस्ट्रेलिया के सामने लगातार दूसरे मैच में मचाई तबाही

लगातार दूसरे मैच में 17 साल के यशबर्धन चौहान ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की पिटाई जारी रखी. नतीजा ये हुआ कि उन्होंने अपने U19 वनडे करियर का पहला शतक जड़ दिया. Mon, 21 Sep 2026 12:37:00 +0530

  Videos
See all

Maha 360: BRICS के मंच पर महाराष्ट्र की गूंज! ब्रिटेन की संसद में चर्चा | BRICS Summit 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T07:16:39+00:00

BJP Press Conference: कांग्रेस पर जमकर बरसे सुधांशु त्रिवेदी | Congress |Sudhanshu Trivedi |Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T07:16:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers