Responsive Scrollable Menu

दवाओं की बिक्री पर सख्त होगी निगरानी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने ड्रग्स रूल्स में बदलाव का दिया प्रस्ताव

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दवाओं की बिक्री पर सख्त निगरानी के लिए बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय ने शेड्यूल एच, एच1 और एक्स दवाओं की रेगुलेटरी निगरानी को मजबूत करने के लिए ड्रग्स रूल्स, 1945 में बदलाव का प्रस्ताव दिया है। इस बदलाव के तहत देश भर के मेडिकल स्टोर्स पर सीसीटीवी निगरानी अनिवार्य करने की योजना है।

Continue reading on the app

वियतनाम नाव हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, राहुल गांधी ने सरकार से की ये अपील

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को भारतीय पर्यटकों से भरी एक स्पीडबोट पलट गई। दरअसल स्थानीय मीडिया के मुताबिक नाव हॉन मे रुत से अन थोई बंदरगाह की ओर जा रही थी, तभी तट से करीब 400 मीटर पहले हादसे का शिकार हो गई। वहीं हादसे के बाद नाव में सवार सभी लोग समुद्र में गिर गए। बचाव दल ने तुरंत राहत अभियान शुरू किया जबकि भारतीय दूतावास ने भी स्थिति पर नजर रखते हुए कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया।

वहीं शुरुआती जानकारी के अनुसार नाव में 32 भारतीय पर्यटक और चालक दल के 4 सदस्य सवार थे। दरअसल स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है और अंतिम आधिकारिक आंकड़ों का इंतजार किया जा रहा है। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पतालों में चल रहा है और भारतीय अधिकारी लगातार वियतनाम प्रशासन के संपर्क में हैं।

PM मोदी ने जताया दुख

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर हादसे पर गहरा दुख जताया है। दरअसल उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है उनके प्रति उनकी संवेदनाएं हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वियतनाम में भारतीय दूतावास और भारतीय वाणिज्य दूतावास प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता कर रहे हैं। हादसे के बाद हनोई स्थित भारतीय दूतावास और हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने अलग-अलग कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। इन कंट्रोल रूम का उद्देश्य प्रभावित परिवारों को सही जानकारी देना और जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराना है।

दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं ताकि भारत में मौजूद परिवार सीधे अधिकारियों से संपर्क कर सकें। दरअसल इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है, +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414, हनोई में भी एक कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिससे +84 91 308 9165 पर संपर्क किया जा सकता है।

राहुल गांधी ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया

इस बीच कांग्रेस ने भी विदेश मंत्रालय से अपील की है कि लापता भारतीय पर्यटकों के परिवारों को हर जरूरी मदद उपलब्ध कराई जाए। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि प्रभावित परिवारों को पूरी जानकारी और सहायता मिलनी चाहिए। वहीं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी और सरकार से राहत कार्यों में पूरी सक्रियता के साथ सहयोग करने की अपील की। फिलहाल भारतीय दूतावास की ओर से लगातार अपडेट जारी किए जा रहे हैं और सभी प्रभावित परिवारों से संपर्क बनाए रखा जा रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs JPN: भारत-जापान के बीच ऐतिहासिक क्रिकेट मैच पर टाइफून दुजुआन का खतरा, ट्रेनिंग सेशन करना पड़ा रद्द

भारत और जापान के बीच एकमात्र टी20 मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा. हालांकि, खराब मौसम के कारण टीम इंडिया मैच से पहले अपनी ट्रेनिंग पूरी नहीं कर पाई. दोनों टीमों के बीच के बीच ये मुकाबला मारुति सुजुकी कप का नाम दिया गया है. टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर भी जापान के खिलाफ मैच के लिए उत्साहित हैं. Mon, 21 Sep 2026 17:53:42 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | JAMUI MOLESTATION VIRAL VIDEO | पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन, मामले पर तगड़ी सियासत | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T12:46:45+00:00

वैज्ञानिकों ने खोजी नई जंगली बिल्ली की प्रजाति [Scientists Uncover a New Feline Species in Bolivia] #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T12:47:23+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers