Responsive Scrollable Menu

“अगर दीये जलाने से फुर्सत मिल गई हो तो..” इंदौर आने से पहले राहुल गांधी ने स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा, जानें क्या कहा

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 19 सितंबर को होना है। राहुल गांधी ने इंदौर दौरे से पहले सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर संवेदनहीनता और लापरवाही के आरोप लगाए हैं। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि बालाघाट में 30 से ज्यादा आदिवासी बच्चों की बीमारी, कुपोषण और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के बीच मौत हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मासूम बच्चों की मौत का सिलसिला जारी रहा लेकिन सरकार की ओर से कार्रवाई की रफ्तार सुस्त रही।

राहुल गांधी का सीएम मोहन यादव पर हमला

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी, दीये जलाने और उत्सव मनाने से फुर्सत मिल गई हो तो जरा राज्य की जमीनी हालत पर भी एक नजर डाल ​लिजिये। राहुल गांधी ने कहा कि बीमारी, पोषण और साफ पानी की कमी के साथ-साथ चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था का असर छोटे बच्चों की जिंदगी पर पड़ रहा है।

इसके अलावा राहुल गांधी ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बालाघाट सहित प्रदेश के आदिवासी और ग्रामीण इलाकों में बीमारी, कुपोषण, साफ पानी की कमी और चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण नन्हें बच्चों की जान जा रही है।

मिलावटी दवाइयों और जहरीली शराब से सैकड़ों परिवार प्रभावित: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे कहा है कि राज्य में मिलावटी दवाइंया और जहरीली अवैध शराब सैकड़ों परिवारों को तबाह कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह इंदौर आ रहे हैं और लगातार प्रदेश के छात्रों युवाओं और आम लोगों से प्रतिक्रिया ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्र, बच्चे, गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़े और महिलाएं हर वर्ग परेशान है। इसके बाद राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश सरकार पर तीखा राजनीतिक आरोप लगाते हुए कहा, मध्य प्रदेश सरकार आज भारत की सबसे भ्रष्ट और सबसे कुशासित सरकार है, यही सच्चाई है।

Continue reading on the app

गुरु पूर्णिमा 2026: इन दिल छू लेने वाले शुभकामना संदेशों से अपने गुरु को कहें धन्यवाद

गुरु पूर्णिमा सिर्फ एक त्योहार नहीं है, बल्कि अपने जीवन में ज्ञान देने वाले हर व्यक्ति को धन्यवाद कहने का दिन है। हमारे जीवन में गुरु ही वह इंसान होते हैं जो हमें सही और गलत का फर्क समझाते हैं। जब हम किसी मुश्किल में होते हैं, तब गुरु की सीख हमें आगे बढ़ने का हौसला देती है। इसलिए हर साल गुरु पूर्णिमा का पर्व पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है।

इस खास दिन पर लोग अपने गुरु, शिक्षक, माता-पिता, आध्यात्मिक गुरु और जीवन में प्रेरणा देने वाले लोगों को शुभकामनाएं भेजते हैं। अगर आप भी गुरु पूर्णिमा शुभकामनाएं, गुरु पूर्णिमा संदेश या गुरु पूर्णिमा कोट्स खोज रहे हैं, तो यहां आपको सबसे अच्छे और आसान संदेश मिलेंगे।

गुरु पूर्णिमा का महत्व क्या है?

भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सबसे ऊंचा माना गया है। कहा जाता है कि गुरु ही हमें अंधकार से निकालकर ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं। इसलिए गुरु पूर्णिमा का पर्व हर विद्यार्थी, हर परिवार और हर समाज के लिए बहुत खास होता है।

यह दिन केवल स्कूल के शिक्षकों के लिए नहीं है। हमारे माता-पिता, बड़े भाई-बहन, आध्यात्मिक गुरु और जीवन में सही रास्ता दिखाने वाले सभी लोग हमारे गुरु हैं। इस दिन उनका सम्मान करना और उनका आशीर्वाद लेना शुभ माना जाता है।

गुरु पूर्णिमा 2026 पर भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश

जो अंधेरों में भी राह दिखाएं,
जीवन को नई पहचान दिलाएं।
ऐसे गुरु को दिल से प्रणाम,
गुरु पूर्णिमा पर बार-बार सलाम।

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।

गुरु वो दीप हैं जो जीवन रोशन कर जाते हैं,
हर मुश्किल में सही रास्ता दिखाते हैं।
उनके चरणों में मिलता है सच्चा ज्ञान,
ऐसे गुरु को हमारा शत-शत प्रणाम।

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

मां देती है जीवन,
गुरु देते हैं पहचान।
उनकी सीख से बनता है
हर इंसान महान।

गुरु पूर्णिमा की मंगलकामनाएं।

जिसके जीवन में गुरु का साथ होता है,
उसका हर सपना खास होता है।
गुरु की कृपा बनी रहे हमेशा,
जीवन खुशियों से भर जाता है।

ज्ञान की ज्योति जलाने वाले,
जीवन को सफल बनाने वाले।
आप जैसे गुरु को बार-बार प्रणाम,
आपका आशीर्वाद रहे सदा हमारे नाम।

गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।

गुरु का आशीर्वाद जहां मिलता है,
वहीं सफलता का रास्ता खुलता है।
आपका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा बना रहे।

गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं।

गुरु के बिना ज्ञान अधूरा है,
जीवन का हर सपना अधूरा है।
गुरु की सीख से ही जीवन पूरा है।

गुरु पूर्णिमा की ढेरों शुभकामनाएं।

 

Continue reading on the app

  Sports

India vs Japan: जापानी स्पिनरों ने छुड़ाए भारतीय बल्लेबाजों के पसीने, 2 रन से जीता भारत

India vs Japan: भारत और जापान के बीच पहला इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। हालांकि, बारिश के कारण मैच का मजा काफी हद तक किरकिरा हो गया। मैच से पहले लगातार दो दिनों तक हुई भारी बारिश के चलते मैदान की स्थिति खराब थी। ऐसे में ग्राउंड स्टाफ को मैदान सुखाने में काफी समय लगा और मुकाबला देरी से शुरू हुआ। समय की कमी को देखते हुए मैच को घटाकर 5-5 ओवर का कर दिया गया।

सानो इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम को जापान के स्पिन गेंदबाजों से कड़ी चुनौती मिली। टर्न और अतिरिक्त उछाल वाली गेंदों के सामने भारतीय बल्लेबाज खुलकर रन नहीं बना सके। टीम इंडिया ने निर्धारित 5 ओवर में 4 विकेट खोकर महज 32 रन बनाए।

भारत की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने 12 गेंदों में 16 रन बनाए, जबकि संजू सैमसन ने 7 गेंदों पर 9 रन का योगदान दिया। जापान के गेंदबाज चार्ली हारा-हिन्ज़े ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। उन्होंने अभिषेक शर्मा को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा और भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का भी विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम ने भी भारतीय गेंदबाजों का सामना करते हुए संघर्ष किया। मेजबान टीम 5 ओवर में 3 विकेट खोकर 30 रन ही बना सकी। भारत की ओर से वॉशिंगटन सुंदर ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए।

इस तरह भारतीय टीम ने जापान को 2 रन से हराकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। कम ओवरों के इस मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में प्रदर्शन करना पड़ा।

Tue, 22 Sep 2026 14:44:43 +0530

  Videos
See all

Sudhanshu Trivedi On Hamid Ansari Live : हामिद अंसारी पर बीजेपी का पलटवार |Breaking News |Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T09:43:20+00:00

Pakistan को Houthi की खुली धमकी! Saudi के लिए उतरा तो क्या होगा? | Middle East War #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-22T09:47:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers