Responsive Scrollable Menu

Rise and Fall 2 contestants: स्वरा भास्कर Vs शहजाद पूनावाला का धमाका! सहवाग के शो में इन 4 कंटेस्टेंट ने मारी एंट्री

Rise and Fall 2 contestants: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रहा है। इससे जुड़ी फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मेकर्स ने शो के पहले चार कंटेस्टेंट्स के नाम सामने ला दिए हैं। इस बार शो की कमान क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग संभालते नजर आएंगे, जिसके चलते नए सीजन को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

इन चार चेहरों की हुई एंट्री
शो के नए प्रोमो में पहले चार कंटेस्टेंट्स से पर्दा उठाया गया है। इनमें टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चाहर चौधरी, अभिनेत्री स्वरा भास्कर, राजनीतिक विश्लेषक शहजाद पूनावाला और अभिनेता करण पटेल शामिल हैं।

प्रोमो में चारों अपने-अपने अंदाज में एक-दूसरे पर तंज कसते और गेम में अपनी रणनीति का संकेत देते दिखाई दे रहे हैं। इससे साफ है कि आने वाले एपिसोड्स में मुकाबला सिर्फ टास्क तक सीमित नहीं रहने वाला, बल्कि कंटेस्टेंट्स के बीच रणनीति और आपसी तालमेल भी काफी अहम भूमिका निभा सकते हैं।

प्रियंका चाहर चौधरी टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्हें खास तौर पर बिग बॉस में उनकी मौजूदगी के लिए भी काफी लोकप्रियता मिली। शो में उनकी रणनीति कैसी होगी और वह रूलर्स और वर्कर्स के बीच बदलते समीकरणों में खुद को किस तरह स्थापित करेंगी, यह देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प होगा।

क्या है राइज एंड फॉल का फॉर्मेट?
राइज एंड फॉल का गेम दो बिल्कुल अलग दुनिया में बंटा हुआ है। एक तरफ शो के रूलर्स होते हैं, जिन्हें पेंटहाउस की सुविधाएं मिलती हैं, वहीं दूसरी ओर वर्कर्स को बेसमेंट में सीमित परिस्थितियों के बीच गेम आगे बढ़ाना होता है।

इस फॉर्मेट में कंटेस्टेंट्स के फैसले, गठबंधन और रणनीतियां लगातार गेम की दिशा बदल सकती हैं। यही वजह है कि शो में सिर्फ व्यक्तिगत प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि सही समय पर सही फैसला लेना भी महत्वपूर्ण हो जाता है।

15 सेलिब्रिटीज के बीच होगा मुकाबला
दूसरे सीजन में कुल 15 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेने वाले हैं। फिलहाल चार नाम सामने आए हैं, जबकि बाकी प्रतिभागियों के नाम आने वाले समय में सामने आने की उम्मीद है।

पिछले सीजन में टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने शो की ट्रॉफी अपने नाम की थी। अब नए सीजन में कौन कंटेस्टेंट दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाता है, यह देखने वाली बात होगी।

कब और कहां देख सकेंगे शो?
राइज एंड फॉल सीजन 2 का स्ट्रीमिंग प्रीमियर 26 सितंबर से होगा। शो के नए एपिसोड रोजाना दोपहर 12 बजे स्ट्रीम किए जाएंगे। दर्शक इसे Prime Video और MX Player पर देख सकेंगे।

Continue reading on the app

Healthy Heart: न्यूट्रिशस डाइट से हार्ट रहेगा हेल्दी, खानपान में शामिल करें ये जरूरी आहार

Healthy Heart: आज के दौर में गलत लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट की वजह से बहुत सारे पुरुष और महिलाएं हार्ट डिजीज का शिकार हो रहे हैं। इनसे बचाव के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल में सुधार के साथ ही खान-पान से संबंधित कुछ बातों का भी विशेष तौर से ध्यान रखना होगा।

डाइट में इन्हें करें शामिल
हेल्दी हार्ट के लिए आपको अपने आहार में साबुत अनाज, पुराना चावल, गेहूं, जौ और ओट्स को शामिल करना चाहिए। इनमें मौजूद फाइबर्स, दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके अलावा मूंग, अरहर, सोयाबीन, मटर और मसूर की दाल को अपने भोजन में प्रमुखता से शामिल करें। इनमें मौजूद प्रोटीन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। वहीं दैनिक आहार में पालक, गोभी, ब्रोकली, गाजर, टमाटर, लौकी, करेला, परवल और सीताफल जैसी सब्जियों को भी अपनी डाइट का जरूरी हिस्सा बनाएं, इनमें मौजूद विटामिंस और मिनरल्स हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होते हैं।

फ्रूट्स और ड्राई फ्रूट्स
यह तो हम सब जानते हैं कि फ्रूट्स और ड्राय फ्रूट्स का सेवन हेल्थ के लिए अच्छा होता है। लेकिन अगर आप अंगूर, अनार, सेब, चेरी, स्ट्रॉबेरी, संतरा, केला, अमरूद और नाशपाती जैसे फलों को अपनी डाइट में शामिल करें तो इससे हार्ट हेल्थ पर पॉजिटिव इफेक्ट पड़ता है। इनमें विटमिन-सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इससे इम्यूनिटी बढ़ती है और बॉडी स्ट्रॉन्ग होती है। इसके अलावा आप अखरोट और बादाम को भी अपने नियमित आहार में शामिल करें, इनमें मौजूद गुड कोलेस्ट्रॉल, प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है।

डेयरी प्रोडक्ट्स
हार्ट हेल्थ के लिए आप रेग्युलर बेस पर दूध-दही का सेवन कर सकते हैं। लेकिन फैटी मिल्क और पनीर के बजाय स्किम्ड मिल्क, फैट फ्री पनीर और दही का सेवन करें। चूंकि फैट, दिल की रक्तवाहिकाओं में जमा होकर हार्ट अटैक की आशंका को बढ़ा देता है, इसलिए स्किम्ड मिल्क और फैट फ्री पनीर का ही सेवन करें।

अगर खाते हैं नॉनवेज
अगर आप नॉनवेजीटेरियन हैं तो हार्ट हेल्थ के लिए आपको नॉनवेज छोड़ना जरूरी नहीं है। आप मछली, चिकन और अंडे का सफेद हिस्सा अपनी डाइट में शामिल रख सकती हैं। अंडे और चिकेन में मौजूद प्रोटीन और मछली में पाया जाने वाला ओमेगा 3 फैटी एसिड दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

इन चीजों को करें अवॉयड

  • जंक फूड को डिब्बाबंद करते समय प्रिजर्वेटिव का इस्तेमाल किया जाता है, जो हार्ट हेल्थ के लिए बहुत हार्मफुल होता है। इसलिए जंक फूड से दूर रहें।
  • मिठाई, चॉकलेट और केक-पेस्ट्री जैसी चीजों से दूर रहें। इनमें मौजूद चीनी और मैदा मोटापा बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होता है। बढ़ता वजन हृदय रोग का कारण बन सकता है।
  • डिब्बाबंद जूस, सॉफ्ट ड्रिंक और आइसक्रीम में मौजूद अधिक मीठा, डायबिटीज का कारण बनती है। खासतौर पर आइसक्रीम में कंसंट्रेटेड फॉर्म में फैट मौजूद होता है, जिससे डायबिटीज आशंका बढ़ जाती है और डायबीटिज हार्ट डिजीज के रिस्क को बढ़ाता है, इसलिए इनके सेवन से दूर रहें।
  • खाने में नमक का उपयोग सीमित मात्रा में करें। बाजार में बिकने वाले चिप्स और नमकीन से भी दूर रहें क्योंकि इन चीजों को तैयार करने में भी अधिक मात्रा में नमक का इस्तेमाल किया जाता है। ज्यादा नमक के सेवन से ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और हाई ब्लडप्रेशर के मरीजों में दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
  • रेड मीट में बैड कोलेस्ट्रॉल ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, जो हार्ट की ब्लड वेसेल्स में जमा हो जाता है, जिससे उसके ब्लड पंपिंग के काम में बाधा पहुंचती है। यह स्थिति हार्ट हेल्थ के लिए बहुत नुकसानदेह साबित होती है, इसलिए रेड मीट का सेवन ना करें।

[यह जानकारी डॉ. अदिति शर्मा, डाइटिशियन मणिपाल हॉस्पिटल, एनसीआर से बातचीत पर आधारित है। इसको अमल करने से पहले संबंधित एक्सपर्ट से संपर्क जरूर करें। हरिभूमि.कॉम इसके लिए जिम्मेदार नहीं होगा।] 

प्रस्तुति: विनीता

Continue reading on the app

  Sports

शुभमन गिल को क्यों टीम से बाहर रहना होगा? गौतम गंभीर ने किया इशारा

न्यूजीलैंड दौरे पर भारत को पांच टी20, पांच वनडे मैचों के अलावा दो टेस्ट मैच भी खेलने हैं. इस बड़े दौरे के लिए गौतम गंभीर ने दिलचस्प प्लान बनाया है. Wed, 23 Sep 2026 17:36:57 +0530

  Videos
See all

मायावती से मिले ईशान आनंद, क्या संगठन में फिर होगी बड़ी एंट्री? Bahujan Samaj Party | Mayawati #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T12:16:07+00:00

दलित वोट और नीला पटका, मायावती को सियासी झटका | UP Election | Mayawati | Akhilesh Yadav | Dalit Vote #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-23T12:11:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers