Bihar Assistant Professor Recruitment: भर्ती नियमों में होगा बड़ा बदलाव? 4 सदस्यीय कमेटी करेगी समीक्षा, 90 दिन में रिपोर्ट
बिहार के विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक की भर्ती प्रक्रिया में बदलाव की तैयारी है। राज्यपाल एवं कुलाधिपति सय्यद अता हसनैन ने मौजूदा नियुक्ति नियमों की समीक्षा के लिए चार सदस्यीय हाई लेवल कमेटी गठित की है। समिति भर्ती नियमों की खामियों और विवादित पहलुओं की जांच कर उनमें सुधार के सुझाव देगी। कमेटी को अपनी रिपोर्ट 90 दिनों के भीतर सौंपनी होगी।
Bihar Assistant Professor Recruitment: भर्ती नियमों की होगी समीक्षा
बिहार के विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर राज्यपाल सचिवालय की ओर से बड़ा कदम उठाया गया है। मौजूदा भर्ती नियमों की समीक्षा और उनमें सुधार के सुझाव देने के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है।
इस समिति में प्रशासन, शिक्षा और अकादमिक क्षेत्र से जुड़े अनुभवी लोगों को शामिल किया गया है। कमेटी को अपनी रिपोर्ट तैयार कर 90 दिन के भीतर सौंपनी होगी। यह निर्णय 24 अगस्त को राज्यपाल और प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच हुए समझौते के बाद लिया गया है।
कमेटी में कौन-कौन शामिल?
हाई लेवल कमेटी में चार सदस्य हैं। इनमें पूर्व IAS अधिकारी अमरजीत सिन्हा, संजय कुमार, पद्मश्री प्रो. H.C. वर्मा, शिक्षाविद डॉ. P.K. रॉय शामिल हैं। राज्यपाल सचिवालय में अपर सचिव (विश्वविद्यालय) संजय कुमार को समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है।
प्रशासन और शिक्षा के अनुभवी लोगों को मिली जगह
समिति में शामिल अमरजीत सिन्हा बिहार और केंद्र सरकार में शिक्षा सहित कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। वह बिहार सरकार में अपर मुख्य सचिव के पद पर भी रह चुके हैं।
संजय कुमार भी बिहार और केंद्र सरकार में कई अहम जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। वह हाल ही में केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। वहीं पद्मश्री प्रो. H.C. वर्मा देश के प्रसिद्ध फिजिसिस्ट हैं और IIT कानपुर में प्रोफेसर रह चुके हैं। समिति में शामिल डॉ. P.K. रॉय शिक्षाविद के तौर पर जाने जाते हैं।
इन मुद्दों पर होगी जांच
समिति विश्वविद्यालय सेवा आयोग और हायर एजुकेशन विभाग की भर्ती नियमावली के अहम पहलुओं की समीक्षा करेगी। इसमें असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए निर्धारित मौजूदा एज लिमिट भी जांच के दायरे में होगी। इसके अलावा UGC के मानकों के अनुरूप PhD, NET और SLET जैसी शैक्षणिक योग्यताओं और पात्रता की शर्तों की भी समीक्षा की जाएगी।
लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के नियम भी जांचे जाएंगे
सहायक प्राध्यापक भर्ती में होने वाली लिखित परीक्षा और इंटरव्यू की व्यवस्था पर भी समिति विचार करेगी। दोनों चरणों में अंकों के बंटवारे और चयन प्रक्रिया में इनके वेटेज को लेकर भी सुझाव दिए जाएंगे। समिति यह भी देखेगी कि उम्मीदवारों के शैक्षणिक रिकॉर्ड, रिसर्च पब्लिकेशन और इंटरव्यू को चयन प्रक्रिया में कितना महत्व दिया जाना चाहिए।
गेस्ट लेक्चरर के अनुभव के अंकों पर भी मंथन
विश्वविद्यालयों में काम कर रहे गेस्ट लेक्चरर को अनुभव के आधार पर मिलने वाले अंकों को लेकर सामने आने वाले विवाद भी समिति की समीक्षा में शामिल होंगे।
कमेटी इन सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। माना जा रहा है कि इसके सुझावों से बिहार के विश्वविद्यालयों में सहायक प्राध्यापक भर्ती प्रक्रिया को अधिक स्पष्ट और व्यवस्थित बनाने में मदद मिल सकती है।
Diwali 2024: दीपावली पर मीठे के साथ लें नमकीन का आनंद, जानें लजीज बनाने की आसान रेसिपी
Diwali 2024: दीपावली के मौके पर मेहमान घर आते ही हैं। उनके स्वागत के लिए आप जरूर स्पेशल डिशेज पेश करना चाहेंगी। कुछ मेहमान मीठा पसंद करते हैं तो कुछ नमकीन। इसीलिए हम आपको बता रहे हैं कुछ मीठे और नमकीन व्यंजनों की रेसिपी। इनमें से कुछ को आप बनाकर स्टोर भी कर सकती हैं। (मुक्ता भावसार की स्टोरी)।
मावा ब्राउनी लेयर बर्फी
सामग्री: मावा-2 कप, कोको पावडर-2 टेबल स्पून, चीनी-1 कप, घी-2 टेबल स्पून, कंडेंस्ड मिल्क-½ कप, वनीला एसेंस-1/2 टी स्पून, बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स-सजावट के लिए
विधि: सबसे पहले आपको मावा परत और ब्राउनी परत तैयार करनी होंगी। मावा परत तैयार करने के लिए एक पैन में मावा और चीनी को अच्छे से भून लें और फिर उसे प्लेट में फैलाएं। ब्राउनी परत को तैयार करने के लिए घी में कोको पावडर, चीनी, कंडेंस्ड मिल्क और वनीला एसेंस मिला लें और इसे कुछ देर तक पकाएं। जिस प्लेट में आपने मावे की परत बनाकर रखी है, उसी प्लेट में आप ऊपर से ब्राउनी की परत फैला दें। इसे अच्छे से ठंडा होने दीजिए। इसे ठंडा करके फ्रिज में 1-2 घंटे सेट हाने के लिए रख दें। अब ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालें और छोटे-छोटे पीस में काट लें। मावा ब्राउनी लेयर बर्फी रेडी है।
श्रीखंड टार्ट
सामग्री: मैदा-1 कप, ठंडा मक्खन-1/2 कप, पिसी हुई चीनी-1/4 कप, इलायची पावडर-1/2 टीस्पून, श्रीखंड-1 कप, केसर और पिस्ता-सजावट के लिए।
विधि: मैदा, मक्खन और पिसी चीनी को मिलाकर टार्ट के लिए आटा गूंथकर तैयार कर लें। इसे बेलकर टार्ट मोल्ड में डालें और कांटे से छेद कर लें। अब एक प्री-हीटेड ओवन में 180 डिग्री सेल्सियस पर पंद्रह से बीस मिनट तक बेक करें। अगर ओवन नहीं है तो आप कूकर या कड़ाही में भी बेक कर सकती हैं। बेक होने के बाद इसे कुछ देर ठंडा होने दें। अब टार्ट के अंदर श्रीखंड भरें। केसर और पिस्ते से सजाकर ठंडा-ठंडा श्रीखंड टार्ट मेहमानों को परोसें।
मैंगो रोज बाइट्स
सामग्री: रेडिमेड मैंगो पल्प-1 कप, नारियल का बुरादा-1/2 कप, काजू पावडर-1/4 कप, चीनी-1/4 कप, केसर-थोड़ी सी (पानी में घुली), गुलाब की पंखुड़ियां-सजावट के लिए।
विधि: एक पैन में आम का पल्प और चीनी मिलाकर गाढ़ा होने तक पकाएं। जब पल्प अच्छे से पक जाए तो उसमें नारियल का बुरादा और काजू पावडर मिलाएं। तैयार मिश्रण को चिकनाई लगी प्लेट में फैला दें। इसे अच्छे से ठंडा होने दें। मिश्रण जम जाएगा। इसकी बर्फी काट लें। ऊपर से केसर के धागों से सजाएं और गुलाब की पंखुड़ियों से गार्निश करें। इसे कुछ देर फ्रिज में ठंडा होने दें। मेहमानों के आने पर परोसें।
ज्वार की सेव
सामग्री: ज्वार का आटा-1 कप, बेसन-1/4 कप, अजवाइन-1/2 टीस्पून, लाल मिर्च पावडर-1/2 टीस्पून, हल्दी पावडर-1/4 टीस्पून, नमक-स्वादानुसार, मिश्रण में डालने के लिए घी/तेल- 1 टेबल स्पून, तेल-तलने के लिए।
विधि: ज्वार का आटा, बेसन, अजवाइन, लाल मिर्च, हल्दी, नमक, और घी को मिलाकर पानी डालते हुए सख्त आटा गूंथ लें। सेव बनाने की मशीन में डालकर गर्म तेल में कुरकुरी होने तक तलें। ठंडा करके एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें। गेस्ट्स के सामने चाय के संग इन्हें पेश करें।
ट्रेल सीड्स चिवड़ा
सामग्री: मुरमुरा (पफ्ड राइस)-2 कप, मूंगफली-1/4 कप, कद्दू के बीज-2 टेबल स्पून, सूरजमुखी के बीज-2 टेबल स्पून, अलसी के बीज-2 टेबल स्पून, करी पत्ते-8-10, राई-1/2 चम्मच, हल्दी पावडर-1/4 चम्मच, बारीक कटी हरी मिर्च-2, नमक-स्वादानुसार, तेल-1 टेबल स्पून ।
विधि: एक कड़ाही में तेल गर्म करें। राई, हरी मिर्च और करी पत्ते का तड़का लगाएं। अब मूंगफली, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज और अलसी के बीज डालकर भून लें। मुरमुरे और हल्दी पावडर डालें, फिर नमक मिलाकर दो-तीन मिनट तक भूनें। ट्रेल सीड्स चिवड़ा तैयार है। इसे ठंडा करके एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें।
इटेलियन चीज क्रैकर्स
सामग्री: मैदा-1 कप, ग्रेट किया हुआ चीज-1/2 कप, ठंडा मक्खन- 1/4 कप, ऑरेगैनो-1/2 टीस्पून, चिली फ्लेक्स-1/4 टीस्पून, नमक- 1/4 टीस्पून, बेकिंग पावडर-1/4 टीस्पून, दूध (आटा गूंथने के लिए) आवश्यकतानुसार।
विधि: मैदा, चीज, मक्खन, ऑरेगैनो, चिली फ्लेक्स, नमक और बेकिंग पावडर को अच्छे से मिलाएं। अब थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर नर्म आटा गूंथ लें। आटे को बेलकर कुकी कटर से काट लें। इसे 180 डिग्री सेल्सियस पर 12-15 मिनट तक बेक करें। इसे ठंडा करके चाय या सूप के साथ मेहमानों को सर्व करें।
रेसिपी: रक्षिता मेहता, कुकरी एक्सपर्ट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi









.jpg)
