Responsive Scrollable Menu

Maharashtra AYUSH Admission 2026: BAMS, BHMS, BUMS समेत मेडिकल कोर्स में एडमिशन शुरू, 18 सितंबर तक करें रजिस्ट्रेशन

महाराष्ट्र में मेडिकल और AYUSH कोर्स में एडमिशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) Cell ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए BAMS, BHMS, BUMS समेत कई AYUSH और Allied Medical Courses में दाखिले की सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

CET Cell ने पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की सलाह दी है। इस एडमिशन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 18 सितंबर 2026 तय की गई है।

किन कोर्स में मिलेगा एडमिशन?
सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रक्रिया के तहत कई AYUSH और Allied Medical Courses को शामिल किया गया है। इनमें प्रमुख रूप से ये कोर्स हैं—
BAMS – Bachelor of Ayurvedic Medicine and Surgery
BHMS – Bachelor of Homeopathic Medicine and Surgery
BUMS – Bachelor of Unani Medicine and Surgery
BPTH – Bachelor of Physiotherapy
BOTH – Bachelor of Occupational Therapy
BASLP – Bachelor of Audiology and Speech-Language Pathology
BP&O – Bachelor of Prosthetics and Orthotics
BNYS – Bachelor of Naturopathy and Yogic Sciences

NEET 2026 क्वालिफाई उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन
इन कोर्स में दाखिले के लिए NEET 2026 क्वालिफाई करने वाले और निर्धारित पात्रता पूरी करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को CET Cell की एडमिशन प्रक्रिया के तहत निर्धारित समय में रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 18 सितंबर 2026 है। CET Cell ने पात्र छात्रों से अपील की है कि वे अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना अपना आवेदन पूरा कर लें।

27 सितंबर को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट
रजिस्ट्रेशन और अन्य निर्धारित प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद CET Cell की ओर से पहली मेरिट लिस्ट 27 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी। इसके बाद CAP Round 1 की प्रक्रिया के तहत आगे की एडमिशन प्रक्रिया पूरी होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे CAP का पूरा शेड्यूल ध्यान से देखें और हर चरण में निर्धारित तारीख का पालन करें।

ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन जरूरी
एडमिशन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को अपने सभी जरूरी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स की कलर स्कैन कॉपी एडमिशन पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। इसके साथ ही दस्तावेजों के सत्यापन के लिए उम्मीदवार को निर्धारित डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सेंटर पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। रिजर्वेशन या किसी विशेष श्रेणी के तहत एडमिशन का दावा करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित वैध प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत करने होंगे।

PwD और EWS उम्मीदवारों के लिए जरूरी दस्तावेज
PwD (Persons with Disabilities) श्रेणी के उम्मीदवारों को मेडिकल बोर्ड की ओर से जारी वैध PwD Eligibility Certificate प्रस्तुत करना होगा। वहीं, EWS (Economically Weaker Section) श्रेणी का लाभ लेने वाले उम्मीदवारों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए वैध EWS Certificate जमा करना होगा।

18 सितंबर से पहले पूरा करें रजिस्ट्रेशन
CET Cell ने सभी पात्र उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे 18 सितंबर 2026 तक अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें। आवेदन के दौरान जरूरी दस्तावेज अपलोड करने और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के लिए निर्धारित निर्देशों का पालन करना होगा। इसके बाद CAP Round 1 के तहत आगे की प्रक्रिया होगी और पहली मेरिट लिस्ट 27 सितंबर 2026 को जारी की जाएगी।

Continue reading on the app

Maharashtra BSc Nursing CAP Round 1 Result 2026: 8,691 छात्रों को सीट अलॉट, इस दिन तक कॉलेज में करना होगा रिपोर्ट

महाराष्ट्र में B.Sc Nursing में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) Cell ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए B.Sc Nursing के सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (CAP) के पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर दी है।

राज्य के 295 नर्सिंग कॉलेजों में B.Sc Nursing की कुल 16,770 सीटें हैं। इनमें से CAP Round 1 में 8,691 छात्रों को सीट अलॉट की गई है। वहीं, पहले राउंड के बाद 8,079 सीटें खाली रह गई हैं। ये सीटें एडमिशन प्रक्रिया के अगले राउंड में उपलब्ध रहेंगी।

सरकारी नर्सिंग कॉलेजों में 1,119 छात्रों को सीट
CAP Round 1 में सरकारी नर्सिंग कॉलेजों की कुल 1,180 सीटों में से 1,119 सीटें अलॉट की गई हैं। ये सीटें राज्य के 17 सरकारी नर्सिंग कॉलेजों में दी गई हैं। पहले राउंड के बाद सरकारी नर्सिंग कॉलेजों में 61 सीटें खाली रह गई हैं। इन सीटों को अगले राउंड की काउंसलिंग में शामिल किया जाएगा।

प्राइवेट कॉलेजों में 7,572 सीट अलॉट
प्राइवेट नर्सिंग कॉलेजों में पहले राउंड के तहत 7,572 छात्रों को सीटें अलॉट हुई हैं। महाराष्ट्र में कुल 278 प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज हैं, जहां B.Sc Nursing की 15,590 सीटें उपलब्ध हैं।

पहले राउंड के बाद प्राइवेट कॉलेजों में 8,018 सीटें खाली हैं। ये सीटें भी CAP के अगले राउंड में एडमिशन के लिए उपलब्ध रहेंगी।

20 सितंबर तक कॉलेज में करना होगा रिपोर्ट
जिन छात्रों को CAP Round 1 में कॉलेज अलॉट हुआ है, उन्हें एडमिशन कन्फर्म करने के लिए 16 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक शाम 5:30 बजे तक अलॉट किए गए कॉलेज में व्यक्तिगत रूप से रिपोर्ट करना होगा।

कॉलेज में रिपोर्टिंग के समय छात्रों को अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स साथ लेकर जाने होंगे। इसके अलावा निर्धारित फीस का भुगतान करने के लिए डिमांड ड्राफ्ट भी जमा करना होगा।

बैंक हॉलिडे होने पर चेक से कर सकते हैं भुगतान
यदि रिपोर्टिंग अवधि के दौरान बैंक की छुट्टी रहती है, तो छात्र फीस का भुगतान चेक के माध्यम से कर सकते हैं। हालांकि, अगले कार्यदिवस पर इस चेक को डिमांड ड्राफ्ट से बदलना अनिवार्य होगा। यदि छात्र अगले कार्यदिवस पर डिमांड ड्राफ्ट जमा नहीं करता है, तो उसका एडमिशन रद्द किया जा सकता है।

अगले राउंड में मिलेंगी खाली सीटें
CAP Round 1 के बाद सरकारी और प्राइवेट दोनों संस्थानों में बड़ी संख्या में सीटें खाली रह गई हैं। कुल 8,079 सीटें अगले राउंड की एडमिशन प्रक्रिया में उपलब्ध होंगी। जिन उम्मीदवारों को पहले राउंड में सीट नहीं मिली है, उनके लिए अगले CAP राउंड में इन सीटों पर मौका मिल सकता है।
 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs JPN: कब और कहां होगा भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक T20I मैच, कैसे देखें LIVE?

India vs Japan LIVE: जापान की क्रिकेट टीम ऐतिहासिक टी-20 मुकाबले में मंगलवार को मौजूदा चैंपियन भारत का सामना करेगी तो यही उम्मीद होगी कि इस मैच का असर बेसबॉल के दीवाने इस देश में मैदान से बाहर तक नजर आए. भारत मौजूदा विश्व चैंपियन है और जापान 41वीं रैंकिंग पर है लिहाजा यह बेमेल सा ही मुकाबला है, जिसे आईची नागोया में एशियन गेम्स के बीच आयोजित किया जा रहा है. Mon, 21 Sep 2026 14:48:27 +0530

  Videos
See all

Maulana Rashidi Controversy: मौलाना साजिद रशीदी ने योगीके समर्थन में क्या क्या कहा? #cmyogi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T09:43:36+00:00

CM Yogi On Opposition Attack | मेरठ में CM योगी का बड़ा हमला, विपक्ष पर साधा निशाना | BJP | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T09:45:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers