इस प्राइवेट बैंक ने किया लोन के ब्याज दरों में बदलाव, MCLR में वृद्धि, यहाँ जानें नए लेंडिंग रेट्स
प्राइवेट सेक्टर के करूर वैश्य बैंक ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ़ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (MCLR) बदलाव किया है। जिसका असर लोन लेने वाले ग्राहकों पर पड़ेगा। 5 आधार अंकों की वृद्धि सभी टेन्योर पर की गई है। जिसके बाद विभिन्न प्रकार के लोन (Loan Rates) के लिए ईएमआई भी बढ़ सकती है। नए रेट 22 सितंबर 2026 से लागू होने वाले हैं। बैंक ने अगस्त में भी एमसीएलआर में बदलाव किया था।
एमसीएलआर, न्यूनतम ब्याज दरें हैं, जिसके आधार पर बैंक लोन के लिए ब्याज दरों को तय करते हैं। वर्तमान में करूर वैश्य बैंक के एमसीएलआर 9% से लेकर 9.40% है। वृद्धि के बाद दरें 9.05% से लेकर 9.45% के बीच होंगी। इसके अलावा बीपीएलआर और बेस रेट में भी संशोधन किया गया है।
टेन्योर वाइज एमसीएलआर जानें
ओवरनाइट एमसीएलआर 9% से बढ़कर 9.05% हो चुकी हैं। एक महीने के लिए एमसीएलआर दरें 9% से बढ़कर 9.05% हो चुकी हैं। 3 महीने के लिए दरें 9.20% तक पहुंच चुकी है, जो वर्तमान में 9.15% हैं। 6 महीने के लिए दरें बढ़कर 9.35% और 1 साल के लिए 9.45% तक पहुंच चुकी हैं। वर्तमान में बेस रेट 11% है, जो 22 सितंबर से 11.20% होने वाला है। जबकि बीपीएलआर वर्तमान में 6% है, जो बढ़कर 6.20% होगा।
एफडी के ब्याज दरों में बदलाव नहीं
बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर में 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 4 प्रतिशत से लेकर 7.20% तक ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 333 दिन या इससे अधिक के टेन्योर पर 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज भी बैंक दे रहा है, अधिकतम ब्याज दर 7.70% है।
सबसे ज्यादा रिटर्न 400 दिन के टेन्योर पर बैंक ऑफर कर रहा है। निवेश की न्यूनतम सीमा 100 रुपये है। 333 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7% और वरिष्ठ नागरिकों 7.50% इंटरेस्ट मिल रहा है। समय-समय पर ब्याज दरों में बदलाव में होता है। इसलिए निवेश से ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।
इंदौर में राहुल गांधी के मंच पर पीएम मोदी की मिमिक्री करने वाले पुलकित मणि का नोएडा में शो रद्द, सोशल मीडिया पर दी जानकारी
मध्यप्रदेश के इंदौर में शनिवार को हुए कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। जिसकी वजह है राहुल गांधी के मंच पर स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना। पीएम मोदी की मिमिक्री के बाद अब भाजपा नेता राहुल गांधी समेत कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं।
दरअसल, इंदौर कार्यक्रम में राहुल गांधी के मंच पर स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि ने एंट्री की। उन्होंने आते ही राहुल गांधी से हाथ मिलाया और अपनी स्टैंड-अप कॉमेडी करने लगे। राहुल गांधी ने जब उनके बात की तो वह पीएम मोदी की मिमिक्री करने लगे। पुलकित ने पीएम मोदी की हाल की एक रैली में बुजुर्ग महिला को कुर्सी देने वाली घटना की भी मिमिक्री की। वे विदेशी नेताओं के साथ पीएम मोदी की मुलाकातों को लेकर भी मिमिक्री करते नजर आए। यही नहीं वे सिर पर सिक्का चिपकाकर भी कॉमेडी करते नजर आए थे। अब मिमिक्री के बाद इतना बवाल मच गया कि रविवार शाम को उनका नोएडा में शो था जो अचानक रद्द किया गया। जिसके बाद कई तरह के अफवाहें फैल रहीं हैं।
पुलकित मणि का नोएडा शो रद्द
बता दें कि कॉमेडियन पुलकित मणि का रविवार शाम नोएडा के सेक्टर-76 स्थित House of AMP Comedy Club में शो होना था जो फिलहाल रद्द है। पुलकित मणि ने सोशल मीडिया के जरिए शो रद्द होने की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि शो कैंसिल करने की वजह पुल्कित मणि की तबीयत खराब होना है। पुलकित मणि ने खुद आयोजक को अपनी खराब तबीयत की जानकारी दी थी। इसके बाद आयोजक की ओर से भी शो कैंसिल होने की पुष्टि की गई।
राहुल गांधी और पुलकित मणि की आलोचना
बता दें कि छात्रों की गूंज कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलकित सुर्खियों में आ गए हैं। राहुल गांधी और पुलकित मणि की इस नकल के लिए भाजपा ने उनकी जमकर आलोचना कर रही है। भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम में इस्तेमाल किए गए कुछ संदर्भों पर आपत्ति जताई है। इससे कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।
बता दें कि पुलकित मणि सोशल मीडिया पर ‘हनी हू इज फनी’ के नाम से भी जाने जाते हैं। वे पहले भी अपने राजनीतिक व्यंग्य, मिमिक्री और सामाजिक मुद्दों पर कॉमेडी के लिए चर्चा में रह चुके हैं। उन्होंने जो पीएम मोदी की मिमिक्री इंदौर कार्यक्रम में की है इससे पहले वे मिमिक्री आर्टिस्ट श्याम रंगीला के साथ भी कर चुके हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News










