West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार
हुमायूं कबीर के नेतृत्व वाली ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ (एजेयूपी) के एक प्रखंड स्तरीय नेता को मई में पुलिस के खिलाफ भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही इस मामले में अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपियों की संख्या चार हो गई है।
अधिकारी ने बताया कि नसीम शेख को शनिवार रात रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र के मियांग्राम से गिरफ्तार किया गया। रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव छह अक्टूबर को होना है। यह सीट एजेयूपी प्रमुख हुमायूं कबीर के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी, क्योंकि उन्होंने नवादा सीट अपने पास रखने का फैसला किया था।
पार्टी ने उपचुनाव के लिए कबीर के बेटे गुलाम नबी आजाद को उम्मीदवार बनाया है। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘यह मामला सात मई को शक्तिपुर में एजेयूपी की ओर से आयोजित कार्यकर्ता बैठक से जुड़ा है। पार्टी प्रमुख हुमायूं कबीर समेत कई नेताओं पर मंच से पुलिस के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है, जिसके बाद शक्तिपुर थाने में मामला दर्ज किया गया था।’’ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘जांच के दौरान इस मामले में नसीम शेख की संलिप्तता सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया।
हम बयानों की जांच कर रहे हैं और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।’’ उन्होंने कहा कि जांच अभी शुरुआती चरण में है। हालांकि, कबीर ने दावा किया कि शेख को फंसाया गया है। एजेयूपी प्रमुख ने कहा, ‘‘वह मेरा दूर का रिश्तेदार है, पूर्व सैन्यकर्मी और एक कारोबारी है।
उसे फंसाया जा रहा है।’’ पश्चिम बंगाल के रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव के एक निर्दलीय उम्मीदवार को शनिवार को 2021 के राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान दो समूहों के बीच हुई झड़प के पांच साल पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार उम्मीदवार सैफुल इस्लाम एजेयूपी जुड़े हुए हैं।
Manoj Sinha ने SMVDSB बैठक में कटरा के International Museum of Goddess की समीक्षा की
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) की एक विशेष बैठक की अध्यक्षता की और रियासी जिले के कटरा (श्रद्धालुओं के आधार शिविर का स्थल) में बनने वाले ‘इंटरनेशनल म्यूजियम ऑफ गॉडेस’ की प्रगति की समीक्षा की। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। यहां लोक भवन में हुई इस बैठक में एसएमवीडीएसबी के सदस्यों ने हिस्सा लिया।
बैठक में परियोजना के विभिन्न पहलुओं, जिसमें कार्य का दायरा और अनुमानित लागत शामिल है, पर चर्चा की गई। प्रवक्ता ने कहा कि बैठक में मुख्य रूप से संग्रहालय के निर्माण की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की गई। यह एक महत्वपूर्ण परियोजना है, जिसकी परिकल्पना मंदिर से जुड़ी समृद्ध आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, कलात्मक और सभ्यतागत विरासत को प्रदर्शित करने के उद्देश्य से की गई है।
एसएमवीडीएसबी ने आठ फरवरी, 2026 को हुई अपनी 76वीं बैठक में इस परियोजना को सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। इसके बाद परियोजना को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने के लिए भविष्य की कार्ययोजना पर चर्चा करने के वास्ते 21 मई को जम्मू स्थित लोक भवन में एक बैठक आयोजित की गई थी। उपराज्यपाल श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं।
रविवार को उपराज्यपाल की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में संग्रहालय परियोजना के लिए एक सलाहकार की नियुक्ति को मंजूरी दी गई। साथ ही बोर्ड ने प्रस्तावित संग्रहालय के प्रारंभिक अवधारणा डिजाइन पर भी चर्चा की, जिसे मेसर्स बातुल राज मेहता एंड एसोसिएट्स (बीआरएमए) और मेसर्स टाटा इकोफर्स्ट सर्विसेज लिमिटेड ने प्रस्तुत किया था। प्रवक्ता ने कहा कि बोर्ड ने कटरा स्थित खेल स्टेडियम के पास बने नौ प्रीमियम अतिथि गृहों के लाइसेंस, संचालन, रखरखाव और प्रबंधन की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।
प्रवक्ता ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से लैस इन अतिथि गृहों में पूरी तरह सुसज्जित दो-बेडरूम वाले आवास हैं और इनका उद्देश्य बेहतर आतिथ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










