J&K में रिश्वतखोरी पर CBI का शिकंजा, सब-डिविजनल एग्रीकल्चर ऑफिसर समेत 3 गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में रिश्वतखोरी के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग के सब-डिविजनल एग्रीकल्चर ऑफिसर (SDAO), एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन असिस्टेंट (AEA) और एक निजी व्यक्ति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
CBI के मुताबिक, मामले में जम्मू-कश्मीर सरकार के कृषि विभाग में तैनात SDAO पर 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है. यह रिश्वत शिकायतकर्ता को होलिस्टिक एग्रीकल्चर डेवलपमेंट प्रोग्राम (HADP) के तहत मिलने वाली सब्सिडी जारी करने के एवज में मांगी गई थी.
सब्सिडी जारी करने के बदले मांगी 35 हजार की रिश्वत
CBI ने इस मामले में 19 सितंबर 2026 को केस दर्ज किया था. आरोप है कि SDAO ने शिकायतकर्ता से HADP योजना के तहत उसकी सब्सिडी जारी करने के लिए 35,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी. CBI के अनुसार, SDAO ने शिकायतकर्ता से कहा था कि वह रिश्वत की रकम Agricultural Extension Assistant (AEA) या एक निजी व्यक्ति को सौंप दे.
CBI ने बिछाया जाल, 15 हजार लेते दो गिरफ्तार
शिकायत मिलने के बाद CBI ने आरोपियों को पकड़ने के लिए ट्रैप ऑपरेशन चलाया. कार्रवाई के दौरान AEA और निजी व्यक्ति को शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया. इसके बाद CBI ने मामले में नामजद तीसरे आरोपी Sub-Divisional Agriculture Officer (SDAO) को भी उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया.
तीनों आरोपियों से पूछताछ
CBI ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है. एजेंसी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रिश्वत की मांग और रकम के लेन-देन में आरोपियों की क्या भूमिका थी और इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता है या नहीं. CBI की कार्रवाई के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है.
इंडोर प्लांट कमरे की प्रदूषित हवा भी करते हैं साफ, पलामू के नर्सरी एक्सपर्ट से जानें फायदे
सरकारों और लोगों की लापरवाही के चलते वायु प्रदूषण तेजी से बढ़ा है. देश की राजधानी दिल्ली जैसी जगहों पर तो हर साल कुछ दिनों के लिए प्रदूषित हवा से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है. इसके अलावा वायु प्रदूषण देश के तमाम शहरों की बड़ी समस्या है. इससे लोग बीमार हो रहे हैं और उनके स्वभाव में चिड़चिड़ापन और तमाम तरह की दिक्कतें हो रही हैं. इससे बचने का सबसे बेहतरीन तरीका पेड़-पौधे हैं. ये प्रदूषित हवा सिर्फ बाहर नहीं बल्कि आपके कमरे तक में है. ऐसे में आप....
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18









