जोगेश्वरी के विसर्जन कुंड में फैला करंट, युवक की मौत:लालबाग इलाके में भी गणेश पंडाल के पास करंट से बच्ची-महिला की मौत हुई थी
मुंबई के जोगेश्वरी ईस्ट में एक और व्यक्ति की करंट लगने की घटना सामने आई। यह घटना लिली व्हाइट बिल्डिंग के पास श्यामनगर तालाब में दोपहर 12:20 बजे हुई। जहां गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए 5 कृत्रिम कुंड बनाए गए थे। इनमें से 4 कुंड आधी रात के बाद बंद कर दिए गए थे। कॉन्ट्रैक्टर द्वारा नियुक्त कर्मचारी रोहित भीमू राठौड़ इस कुंड में उतरा। कुंड में फैले करंट के कारण उसकी मौत हो गई। BMC के मुताबिक इस कुंड को आधी रात के बाद बंद कर दिया गया था। उन्हें तुरंत स्थानीय ट्रॉमा केयर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शनिवार देर रात एक बच्ची की करंट से मौत हुई थी इससे पहले शनिवार 19 सितंबर की रात मुंबई के लालबाग इलाके के कालाचौकी में करंट लगने की घटना हुई। रिपोर्ट्स के मुतााबिक घटना से पहले वहां बहुत ज़्यादा भीड़ थी। इसके चलते धक्का-मुक्की हुई थी। घटना में आठ साल की बच्ची और एक महिला की मौत हो गई। दरअसल, रात 2.20 बजे दत्ताराम लाड मार्ग पर कालाचौकी विभाग सार्वजनिक उत्सव मंडल के महागणपति पंडाल के प्रवेश द्वार के पास शॉर्ट सर्किट हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि पंडाल के प्रवेश द्वार के पास पीने के पानी और कोल्ड ड्रिंक के एक अस्थायी स्टॉल पर बिजली का करंट पाया गया। इससे 4 लोग घायल भी हुए थे।
Jalore Chilli Farming: शुरू हुई मिर्च की बुवाई, किसान इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान, फसल पर पड़ेगा सीधा असर
Jalore Chilli Farming: जालोर में मिर्च की बुवाई का काम शुरू हो गया है. मिर्च की अच्छी फसल के लिए किसानों को बुवाई से लेकर खेती के शुरुआती चरण तक कई छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. खेत की तैयारी, उचित समय पर बुवाई, बीज की गुणवत्ता और फसल की नियमित देखभाल पर विशेष ध्यान देना चाहिए. सही कृषि प्रबंधन अपनाने से फसल को बेहतर तरीके से तैयार करने और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिल सकती है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News18










