Responsive Scrollable Menu

देवास में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती, पति के साथ रहने की मांग, पुलिस ने समझाया, जानें पूरा मामला

देवास: अक्सर लोग अपनी बात मनवाने के लिए ऐसे-ऐसे तरीके अपनाते हैं, जिनके आगे सामने वाले को भी झुकना पड़ जाता है। लेकिन जब किसी की मांग पूरी करने का तरीका अनोखा हो, तो वह चर्चा का विषय बन जाता है। ऐसा ही कुछ मामला मध्यप्रदेश के देवास जिले से सामने आया है जहां बागली में रविवार शाम एक युवती करीब 200 फीट ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती ने टॉवर से नीचे एक कागज की चिट्ठी फेंककर अपनी परेशानी बताई और पति के पास जाने की गुहार लगाई।

जानकारी अनुसार, युवती ने कहा कि मैं एक लड़के से प्यार करती हूं, उससे शादी भी कर ली है। घरवालों ने मुझे घर से निकाल दिया है। मैं उनके साथ रहना चाहती हूं। उनके साथ नहीं रहने दिया तो मैं यहां से कूद जाऊंगी। उनको बुला दो।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची बागली पुलिस

युवती ने अपने पति का नाम अर्पित देवड़ा बताया। युवती कन्नौद तहसील के डोकाकुई गांव की बताई जा रही है। चौकीदार द्वारा घटना की सूचना मिलते ही बागली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती से बातचीत कर उसे समझाइश देकर सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। युवती के टॉवर पर चढ़ने की जानकारी मिलने के बाद उसके पति अर्पित पिता राधेश्याम देवड़ा को भी फोन कर मौके पर बुलाया गया।

विधायक भी घटनास्थल पर पहुंचे

बता दें कि जैसे ही इस घटना की सूचना क्षेत्रीय विधायक मुरली भंवरा को मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गये। पुलिस और विधायक सहित अन्य लोगों ने युवती को समझाने का प्रयास किया। काफी देर तक चले मान-मनौव्वल के बाद युवती टॉवर से सुरक्षित नीचे उतर आई। इसके बाद युवती को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल ले जाया गया।

Continue reading on the app

काशी के जीआई मॉडल ने बदली लाखों लोगों की जिंदगी: पद्मश्री डॉ. रजनीकांत

काशी के जीआई मॉडल ने बदली लाखों लोगों की जिंदगी: पद्मश्री डॉ. रजनीकांत

Continue reading on the app

  Sports

ग्लेन मैक्सवेल का टूटा खिताबी सपना, एंड्रीज गौस के 90 रन के दम पर एडिनबर्ग टीम बनी ETPL चैंपियन

ETPL Final: ग्लेन मैक्सवेल की कप्तानी वाली बेलफास्ट वॉल्व्स को धूल चटाकर एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स बनी ETPL की पहली चैंपियन. टिम टेक्टर के 84 रनों के बावजूद वॉल्व्स 150 रन ही बना सकी. ट्रेंट बोल्ट और मार्क वाट की धारदार गेंदबाजी ने बल्लेबाजों को बांधे रखा. जवाब में एंड्रीज गौस की 90 रनों की नाबाद तूफानी पारी के दम पर कैसल रॉकर्स ने 6 विकेट से खिताबी जीत दर्ज की. Sun, 20 Sep 2026 23:21:43 +0530

  Videos
See all

शर्लिन चोपड़ा ने किए लालबागचा राजा के दर्शन | #shorts #shortvideo #viral #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T21:20:00+00:00

Bihar News : तेजस्वी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना ! #biharnews #biharnewstoday #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T21:12:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers