Asian Games 21 September Schedule: दूसरे दिन शूटर्स और सुचिका तरियाल पर नजर, भारत के पास मेडल बढ़ाने का मौका
Asian Games 21 September Schedule: एशियन गेम्स 2026 में भारत का अभियान दूसरे दिन भी जारी रहेगा। पहले दिन शूटिंग में दो सिल्वर मेडल जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी अब पदकों की संख्या बढ़ाने के इरादे से उतरेंगे। सोमवार को हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्रांक्ष पाटिल शूटिंग में भारत की उम्मीदों का नेतृत्व करेंगे। वहीं, MMA फाइटर सुचिका तरियाल की नजर फाइनल में जगह बनाने पर होगी।
दूसरे दिन भी मेडल की उम्मीदें
आइची-नागोया में चल रहे एशियन गेम्स के पहले दिन भारत ने शूटिंग में दो रजत पदक जीते थे। इसके अलावा MMA और महिला क्रिकेट में भी भारत के पदक पक्के हो चुके हैं। अब दूसरे दिन भारतीय दल अपने मेडल टैली में इजाफा करने के लक्ष्य के साथ मैदान में उतरेगा। शूटिंग में हिमांशु ढिल्लों, पार्थ माने और रुद्रांक्ष पाटिल पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। इन तीनों खिलाड़ियों पर भारत की खास नजर रहेगी।
सुचिका तरियाल की नजर फाइनल पर
MMA में सुचिका तरियाल महिलाओं की ट्रेडिशनल 60 किलोग्राम कैटेगरी के सेमीफाइनल में सिंगापुर की तेओ हुई हून से भिड़ेंगी। क्वार्टरफाइनल जीतकर भारत का पदक पक्का कर चुकीं सुचिका अब फाइनल में पहुंचने की कोशिश करेंगी। सेमीफाइनल में जीत मिलने पर वह गोल्ड मेडल की दौड़ में शामिल हो जाएंगी।
टेबल टेनिस और कबड्डी में भारत-पाकिस्तान मुकाबले
दूसरे दिन टेबल टेनिस में भारत की महिला और पुरुष टीमें पाकिस्तान का सामना करेंगी। महिला टीम का मुकाबला सुबह 6:15 बजे, जबकि पुरुष टीम का मैच दोपहर 3:30 बजे होगा। कबड्डी में भी भारत का अभियान शुरू होगा। पुरुष टीम जापान से भिड़ेगी, जबकि महिला टीम का मुकाबला बांग्लादेश से होगा।
हॉकी और बैडमिंटन में भी एक्शन
भारतीय महिला हॉकी टीम पूल बी में इंडोनेशिया के खिलाफ सुबह 9:30 बजे मैदान पर उतरेगी। बैडमिंटन में भारत की पुरुष टीम पहले राउंड में बांग्लादेश से खेलेगी। इसके अलावा बॉक्सिंग में सुमित 70 किलोग्राम वर्ग के राउंड ऑफ 32 में उतरेंगे। तैराकी, वुशू और सेपक टकरॉ में भी भारतीय खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे।
विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख की ठगी, Hisar Police ने दो आरोपियों को पकड़ा
हरियाणा में हिसार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी निवासी अजय मोहपाल और नयी दिल्ली निवासी विकास के रूप में हुई है। दोनों को गुजरात के राजकोट की एक जेल से प्रोडक्शन वारंट पर हिसार लाया गया।
प्रोडक्शन वारंट अदालत का वह आदेश है, जिसके तहत जेल में बंद आरोपी को किसी दूसरे मामले में पूछताछ या पेशी के लिए अदालत के सामने लाया जाता है। ईओडब्ल्यू के उपनिरीक्षक वेद प्रकाश ने रविवार को यहां बताया कि सेक्टर-15 निवासी दिनेश की शिकायत पर 12 जून 2025 को हिसार के सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने दिनेश को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति पत्र दिया और प्रक्रिया के नाम पर उससे 22 लाख रुपये ले लिये।
उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मामले में नामजद दोनों आरोपी फिलहाल राजकोट की एक जेल में बंद हैं। इसके बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने अदालत से आवश्यक अनुमति लेकर दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर हिसार लाया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों से धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए दस्तावेजों, 22 लाख रुपये के लेनदेन, लोगों को विदेश भेजने के लिए बनाए गए नेटवर्क और मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
prabhasakshi








