Responsive Scrollable Menu

विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख की ठगी, Hisar Police ने दो आरोपियों को पकड़ा

हरियाणा में हिसार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी निवासी अजय मोहपाल और नयी दिल्ली निवासी विकास के रूप में हुई है। दोनों को गुजरात के राजकोट की एक जेल से प्रोडक्शन वारंट पर हिसार लाया गया।

प्रोडक्शन वारंट अदालत का वह आदेश है, जिसके तहत जेल में बंद आरोपी को किसी दूसरे मामले में पूछताछ या पेशी के लिए अदालत के सामने लाया जाता है। ईओडब्ल्यू के उपनिरीक्षक वेद प्रकाश ने रविवार को यहां बताया कि सेक्टर-15 निवासी दिनेश की शिकायत पर 12 जून 2025 को हिसार के सिविल लाइंस थाने में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने दिनेश को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर फर्जी नियुक्ति पत्र दिया और प्रक्रिया के नाम पर उससे 22 लाख रुपये ले लिये।

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मामले में नामजद दोनों आरोपी फिलहाल राजकोट की एक जेल में बंद हैं। इसके बाद ईओडब्ल्यू की टीम ने अदालत से आवश्यक अनुमति लेकर दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर हिसार लाया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों से धोखाधड़ी में इस्तेमाल किए गए दस्तावेजों, 22 लाख रुपये के लेनदेन, लोगों को विदेश भेजने के लिए बनाए गए नेटवर्क और मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी।

Continue reading on the app

राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे

राजस्थान पुलिस के अपराधी गिरोह रोधी विशेष कार्य बल (एजीटीएफ) ने जोधपुर में लॉरेंस-आरजू बिश्नोई गिरोह से जुड़े दो कथित शार्प शूटर को गिरफ्तार किया है जिन पर पंजाब पुलिस ने पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों की पहचान पंजाब के फाजिल्का जिले के जसकरण सिंह उर्फ करण उर्फ सन्नी उर्फ कट्टा (23) और राजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला (23) के रूप में हुई है।

एजीटीएफ के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस दिनेश एम.एन. ने बताया कि दोनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से जोधपुर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि एजीटीएफ को उनके सिरोही में होने और वहां से जोधपुर की ओर बढ़ने की सूचना मिली थी जिसके बाद जोधपुर कमिश्नरेट पुलिस के सहयोग से कैलाश नगर स्थित ‘होटल सनसिटी इन’ के कमरा नंबर-204 में छापा मारकर दोनों को गिरफ्तार किया गया। दिनेश ने बताया कि दोनों ने शुरुआत में अपनी पहचान नवीन जाखड़ और आशू बताकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन पूछताछ के दौरान उन्होंने पंजाब में वांछित अपराधी होने की बात स्वीकार की।

उन्होंने बताया कि दोनों अबोहर में कपड़ा व्यापारी संजय वर्मा और फाजिल्का में साहिल सेन की हत्या समेत कई मामलों में वांछित हैं और दोनों के खिलाफ पंजाब में हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट, धमकी, लूट, संपत्ति संबंधी अपराध और शस्त्र अधिनियम समेत कुल 12 आपराधिक मामले दर्ज हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत शर्मा ने बताया कि आरोपियों के पास से 83 ग्राम अफीम दूध, एक रिवॉल्वर, 88,100 रुपये, फर्जी आधार कार्ड, मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। सिद्धांत ने बताया कि दोनों करीब डेढ़ साल पहले हत्या की वारदातों को अंजाम देने के बाद नेपाल चले गए थे और वहां से लौटकर मध्यप्रदेश के रास्ते राजस्थान पहुंचे थे।

उन्होंने बताया कि फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उनके जोधपुर आने के मकसद तथा गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और उनके संपर्कों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: वॉटर पार्क से पोडियम तक का सफर… 13 साल की यू जिदी ने रचा इतिहास, स्विमिंग में जीता गोल्ड

Asian Games 2026: चीन की 13 साल की स्विमर यू जिदी ने 200 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में गोल्ड मेडल अपने नाम किया. उन्होंने नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया. Sun, 20 Sep 2026 21:55:12 +0530

  Videos
See all

Breaking News LIVE | Russia Ukraine War | युद्ध से आई खौफनाक खबर | Moscow | Putin | Zelensky #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T16:39:39+00:00

Disha Salian Case: दिशा मामले को लेकर उद्धव की पार्टी पर भड़के BJP नेता Ram Kadam, सुनिए क्या बोले ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T16:39:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers