Responsive Scrollable Menu

Kal Ka Mausam: जाते-जाते मानसून दिखा सकता है रौद्र रूप, यूपी-दिल्ली समेत 13 राज्यों में जोरदार बारिश का अलर्ट

कल का मौसम, 21 सितंबर:  मानसून की रवानगी का समय नजदीक आ रहा है, लेकिन जाते-जाते भी आसमान से आफत बरसने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कल यानी 21 सितंबर के लिए एक नया और बड़ा अलर्ट जारी किया है. उत्तर भारत से लेकर पूर्वी और मध्य भारत तक मौसम पूरी तरह पलटने जा रहा है. विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक देश के 13 राज्यों में बादलों का जोरदार पहरा रहेगा और मूसलाधार बरसात लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है. इस दौरान कई जगहों पर 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की तूफानी रफ्तार से आंधी चलने की आशंका है. तेज हवाओं और बादलों की गर्जना को देखते हुए किसानों और खुले समुद्र में जाने वाले मछुआरों को विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं.

मौसम बिगड़ने के पीछे बने दो बड़े सिस्टम

देश के मौसम में आए इस अचानक बदलाव के पीछे वायुमंडलीय प्रणालियों का हाथ है. उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के इलाकों पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में एक पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है. इसके साथ ही पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान से सटे भागों में ऊपरी हवाओं का चक्रवाती घेरा सक्रिय है. बंगाल की खाड़ी की तरफ से उठ रही नम और तेज हवाएं पूर्वी भारत में प्रवेश कर रही हैं, जिससे कई राज्यों में मौसम बेहद संवेदनशील हो गया है. तूफानी हवाओं के कारण कमजोर ढांचे, टिन शेड और पुराने बड़े वृक्षों के धराशायी होने का खतरा बना हुआ है, जबकि खेतों में पकने को तैयार फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है.

पहाड़ों पर भूस्खलन का साया और मैदानी राज्यों का हाल

पहाड़ी राज्यों की यात्रा की योजना बना रहे लोगों के लिए मौसम विभाग ने खास चेतावनी जारी की है. उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, हरिद्वार और टिहरी गढ़वाल में भारी बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की आंधी का खतरा है. देहरादून में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा. हिमाचल प्रदेश के मंडी, ऊना, चंबा, हमीरपुर, सोलन, बिलासपुर, कांगड़ा और किन्नौर में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी. मनाली में ठंड का अहसास गहराएगा, जहां अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. जम्मू-कश्मीर के पुंछ, बारामूला, किश्तवाड़, रियासी, गांदरबल, उधमपुर, रामबन, शोपियां, बांदीपोरा और जम्मू में 45 किलोमीटर की रफ्तार से हवाओं के साथ भारी बारिश होगी. श्रीनगर का अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 16 डिग्री रहेगा.

मैदानी इलाकों में देश की राजधानी दिल्ली में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश और मध्यम हवाओं का दौर रहेगा. यहां 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे के झोंके चल सकते हैं. दिल्ली का अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. पंजाब के फिरोजपुर, संगरूर, होशियारपुर, कपूरथला, चंडीगढ़, लुधियाना, अमृतसर, गुरदासपुर, बठिंडा, बरनाला और फरीदकोट में 60 किलोमीटर की तूफानी हवाओं के साथ तेज बारिश की संभावना है.

उत्तर प्रदेश और राजस्थान में चक्रवाती हवाओं का दबाव

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी दोनों हिस्सों में मौसम बिगड़ने वाला है. गाजियाबाद, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़ और कानपुर से लेकर पूर्वांचल के मिर्जापुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, जौनपुर, सोनभद्र, कुशीनगर, महाराजगंज, प्रयागराज और सुल्तानपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है. राजधानी लखनऊ में दिन का तापमान 34 डिग्री और रात का न्यूनतम पारा 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

राजस्थान में बने परिसंचरण के असर से जयपुर, उदयपुर, चूरू, बारां, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, दौसा, भरतपुर, बाड़मेर, भीलवाड़ा, जैसलमेर और अलवर में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जा सकती है. इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे के झोंके चलेंगे. जयपुर में अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

अन्य राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका

बिहार के 22 जिलों में मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है. सारण, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण, गया, जहानाबाद, भोजपुर, पटना, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, सहरसा, पूर्णिया, अररिया, कटिहार, भागलपुर, किशनगंज, मुंगेर और खगड़िया में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ पानी बरसेगा. पटना का अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

झारखंड के रांची, रामगढ़, खूंटी, बोकारो, चतरा, देवघर, पश्चिमी सिंहभूम, पलामू, दुमका, हजारीबाग, धनबाद, गिरिडीह और गुमला में 21 और 22 सितंबर को 60 से 65 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलेगी. रांची का तापमान 28 और 23 डिग्री के बीच रहेगा. पश्चिम बंगाल के हावड़ा, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, पश्चिम मेदिनीपुर, बांकुड़ा, अलीपुरद्वार, दार्जिलिंग, कूचबिहार, दुर्गापुर, बीरभूम और कोलकाता में 70 किलोमीटर की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं. कोलकाता में पारा 33 और 27 डिग्री के बीच बना रहेगा.

मध्य प्रदेश के इंदौर, अनूपपुर, दमोह, बालाघाट, विदिशा, होशंगाबाद, कटनी, बैतूल, रतलाम, मंडला, खंडवा, नरसिंहपुर, देवास और हरदा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 30 किलोमीटर की गति से हवाएं चलेंगी. भोपाल में तापमान 31 और 23 डिग्री रहेगा. छत्तीसगढ़ के रायपुर, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, बिलासपुर, धमतरी, जांजगीर, कोरबा और महासमुंद में 55 किलोमीटर प्रति घंटे के झोंकों के साथ आंधी-पानी का माहौल बनेगा. ओडिशा के पुरी, क्योंझर, बलांगिर, भुवनेश्वर, सुंदरगढ़, भद्रक, मयूरभंज, बालासोर और जाजपुर में 65 किलोमीटर प्रति घंटे की आंधी के साथ भारी बरसात की आशंका बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: Dehradun Weather Update: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गढ़ी कैंट में काले बादल

Continue reading on the app

नशे के खिलाफ रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 78 किलो गांजा बरामद कर तीन आरोपियों को दबोचा

मध्यप्रदेश में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए पुलिस तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। ताजा मामला रीवा जिले से सामने आया है जहां पुलिस ने अवैध गांजे की बड़ऋी खेप पकड़ी है।

बता दें कि चोरहटा पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने सतना से गुढ़ लाया जा रहा करीब 78 किलो गांजे जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किये जा रहे वाहन को भी जब्त किया है।

पुलिस ने गांजा समेत तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

जानकारी अनुसार, पुलिस को अपने मु​खबिर से सूचना मिली थी कि सतना की तरफ से भारी मात्रा में गांजा गुढ़ पहुंचाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई एवं तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा एवं उसकी तलाशी ली। पुलिस को वाहन से करीब 78 किलो गांवा बरादम हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर वाहन को जब्त किया और तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों की पहचान हो चुकी है। तीन आरोपी सत्येंद्र सिंह सिकरवार (43), राकेश कुमार साकेत (30) और त्रिवेणी जायसवाल (45) हैं। तीनों ही गुढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस तीनों के खिलाफ पुराने अपराध खंगाल रही है।

आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस

बता दें कि फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही पुलिस इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Continue reading on the app

  Sports

4 दिन के गैप ने बिगाड़ा खेल, आखिरी दो वनडे से बाहर हो सकते हैं जसप्रीत बुमराह और शुभमन गिल

Bumrah-Gill Likely to miss two ODI vs NZ: भारत के आगामी न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे और टेस्ट मुकाबलों के बीच केवल चार दिनों का अंतर है. इस तंग शेड्यूल के कारण शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को अंतिम दो वनडे मैचों से बाहर रहना पड़ सकता है ताकि वे लाल गेंद से अभ्यास कर सकें. ऐसे में श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी संभाल सकते हैं और कोचिंग स्टाफ को भी दो भागों में बांटा जाएगा. प्रबंधन से सलाह न लेने पर शेड्यूल पर सवाल खड़े हो रहे हैं. Sun, 20 Sep 2026 19:43:55 +0530

  Videos
See all

Mumbai कोस्टल रोड पर दर्दनाक हादसा, ऐसे 75 फीट नीचे गिरी तेज रफ्तार BMW | Mumbai BMW Accident #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T15:11:52+00:00

Reservation : आरक्षण किस पर तय हो? | Caste Census | Quota #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T15:16:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers