नशे के खिलाफ रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 78 किलो गांजा बरामद कर तीन आरोपियों को दबोचा
मध्यप्रदेश में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए पुलिस तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। ताजा मामला रीवा जिले से सामने आया है जहां पुलिस ने अवैध गांजे की बड़ऋी खेप पकड़ी है।
बता दें कि चोरहटा पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने सतना से गुढ़ लाया जा रहा करीब 78 किलो गांजे जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल किये जा रहे वाहन को भी जब्त किया है।
पुलिस ने गांजा समेत तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
जानकारी अनुसार, पुलिस को अपने मुखबिर से सूचना मिली थी कि सतना की तरफ से भारी मात्रा में गांजा गुढ़ पहुंचाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई एवं तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया। पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ा एवं उसकी तलाशी ली। पुलिस को वाहन से करीब 78 किलो गांवा बरादम हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर वाहन को जब्त किया और तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों की पहचान हो चुकी है। तीन आरोपी सत्येंद्र सिंह सिकरवार (43), राकेश कुमार साकेत (30) और त्रिवेणी जायसवाल (45) हैं। तीनों ही गुढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस तीनों के खिलाफ पुराने अपराध खंगाल रही है।
आरोपियों से पूछताछ में जुटी पुलिस
बता दें कि फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही पुलिस इस तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
सोफिया हयात ने सलमान खान को सुनाई खरी खोटी बोलीं वो एक पाखंडी और बेवकूफ इंसान
‘बिग बॉस’ की एक्स कंटेस्टेंट, मॉडल और एक्ट्रेस सोफिया हयात ने सलमान खान को ‘पाखंडी’ बताया है। दरअसल, ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स पर जमकर गुस्सा जाहिर किया। वह स्काउट को समझाते हुए उम्र, लुक और वजन को लेकर होने वाली ट्रोलिंग पर बात कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने …
The post सोफिया हयात ने सलमान खान को सुनाई खरी खोटी बोलीं वो एक पाखंडी और बेवकूफ इंसान appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Bharat Samachar









