Responsive Scrollable Menu

Explainer: सलमान खान ने ट्रोलर्स को क्यों दिखाई अपनी बॉडी? कैटरीना से लेकर पैपराजी तक, जानिए बिग बॉस में भाईजान के भड़ने की वजह

Salman Khan on Trolling: आज का यह दौर सोशल मीडिया का है. ऐसे में किसी भी सितारे की तारीफ और आलोचना दोनों ही कुछ सेकंड में लाखों लोगों में फैल जाती है. लेकिन कई बार आलोचना की ये सीमा सीधे ट्रोलिंग, बॉडी शेमिंग और पर्सनल लाइफ पर हमले तक पहुंच जाती है. बिग बॉस 20 (Bigg Boss) के दूसरे वीकेंड के वार पर सलमान खान (Salman Khan) ने इसी रवैये पर खुलकर नाराजगी जताई और ट्रोलर्स को जमकर लताड़ लगाई. उन्होंने उम्र, वजन और लुक को लेकर होने वाली ट्रोलिंग का जवाब अपने ही अंदाज में दिया और कैमरे के सामने अपनी टोपी, जैकेट और टी-शर्ट तक उतार दी. उन्होंने साफ कहा कि अगर किसी की बॉडी या एज को लेकर ट्रोलिंग करनी है तो पहले खुद को देख लो. इस पूरे मामले की चर्चा इसलिए भी और ज्यादा बढ़ गई क्योंकि सलमान ने बिना नाम लिए कैटरीना कैफ के पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन को लेकर हुई ट्रोलिंग का भी मुद्दा उठाया.  

सलमान खान ने क्यों कहा, कर लो ट्रोलिंग?

बिग बॉस 20 के दूसरे वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान सोशल मीडिया पर होने वाली बॉडी और एज शेमिंग को लेकर खुलकर बात की. इसी दौरान उन्होंने बताया कि उन्हें भी लंबे समय से एज और वजन को लेकर ट्रोल किया जाता है और आज तक किया जाता है. उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि लोग कहते हैं भाई मोटा हो गया, बूढ़ा हो गया. इसके बाद उन्होंने अपनी टोपी और जैकेट उतारी और कहा कि अब कर लो ट्रोलिंग. इतना ही नहीं उन्होंने गुस्से में अपनी टी-शर्ट भी उतार दी और अपनी बॉडी दिखाते हुए ट्रोलर्स सीधे-सीधे कहा कि जिसे ट्रोलिंग करनी है कर लो.इसके साथ ही सलमान ने लोगों से कहा कि दूसरों को ट्रोल करने से पहले अपने शरीर, अपनी सेहत और अपने पैरेंट्स को भी देख लिया करो. सलमान ने यह सवाल भी उठाया कि आखिर किसी की एज या बॉडी में आए बदलाव को लेकर उसका मजाक क्यों बनाया जाता है. उनका कहना था कि वह 60 साल के हो चुके हैं और कोई इंसान हमेशा एक जैसे लुक में नहीं रह सकता. 

कैटरीना कैफ की ट्रोलिंग से क्यों जुड़ा सलमान का बयान?

सलमान खान ने बिग बॉस के मंच पर किसी भी एक्ट्रेस का नाम नहीं लिया. लेकिन उनकी बातों से साफ था कि वह कैटरीना कैफ की हुई ट्रोलिंग को लेकर बोल रहे थे. दरअसल, हाल ही मां बनने के बाद कैटरीना गणपति उत्सव पर एक वीडियो सामने आया था. जिसमें उनका वजन बढ़ा हुआ नजर आया. इसी को लेकर सलमान ने बिना नाम लिए कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ना सामान्य बात है. उन्होंने यह भी कहा कि जब कोई महिला मां बनती है तो वह कुछ टाइम के लिए अपने बच्चे और फैमिली के साथ बिताना चाह सकती है. जब वह दोबारा फिल्मों में लौटेगी, तो पहले जैसे हो जाएंगी. 

सलमान ने ट्रोलर्स को खुद का उदाहरण क्यों दिया?

दरअसल, सलमान खुद भी लंबे समय से सोशल मीडिया पर एज, वजन और लुक को लेकर ट्रोलिंग का सामना करते रहे हैं. इसलिए उन्होंने कैमरे के सामने अपनी बॉडी दिखाते हुए कहा कि जिसे ट्रोलिंग करनी है करलो. उनका कहना है कि जो बदलाव दिख रहा है, उसे छिपाने की जरूरत नहीं है. उन्होंने ट्रोलिंग से बचने के ट्रोलर्स को सामने से चुनौती दी. इसके साथ ही अपने भाई सोहेल खान और एक्टर वरुण धवन को लेकर होने वाली ऑनलाइन ट्रोलिंग को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें भी ट्रोल किया जाता है.  सलमान ने कहा कि जो लोग ट्रोल करते हैं पहले खुद को देखें और दूसरों का मजाक उड़ाने से पहले अपनी हेल्थ और परिवार के बारे में सोचें. 

यूट्यूब और फैन कम्युनिटी पर भी उठाया सवाल

इसी एपिसोड में सलमान ने स्काउट को लेकर को लेकर भी बात की. सलमान ने गेमिंग और ऑनलाइन फैन कम्युनिटी के उस रवैये पर सवाल उठाया जिसमें बड़ी संख्या में फॉलोअर्स किसी दूसरे को निशाना बनाने के लिए यूज करते हैं. उनका सवाल था कि किसी के पास बड़ा फैन बेस होने का मतलब यह नहीं कि वह अपने फॉलोअर्स को ट्रोलिंग के लिए इस्तेमाल करे. सलमान ने यह बात भी कही कि वह ऐसे कई लोगों को जानते हैं जो ऑनलाइन ट्रोलिंग करते हैं लेकिन उन लोगों के बार में वह बात नहीं करना चाहते हैं क्योंकि वह खुद अपनी असली आईडी से बाहर नहीं आते हैं.

पैपराजी कल्चर पर सलमान क्यों भड़के?

सलमान खान ने इसी दौरान पैपराजी कल्चर पर भी सवाल उठाए. उन्होंने खास तौर पर फीमेल सेलेब्स और एक्ट्रेस की पैक शॉट लेने पर सवाल उठाया. उनका कहना था कि कई लड़कियां ऐसे शॉट पसंद नहीं करतीं और उन्हें इससे अनकंफर्टेबल होती हैं उन्होंने यह भी कहा कि  पैपराजी एक्ट्रेस का पैक फोटो लेकर कहते हैं कि पहचान कौन है. उन्होंने सोशल मीडिया पर सई पल्लवी और अपनी नीस की भी ऐसी वीडियो देखी थी. इसके साथ ही उन्होंने बिग बॉस की फीमेल कंटेस्टेंट्स से कहा कि अगर कोई पैपराजी आपका पैक शॉट ले तो उल्टा घुमा थप्पड़ मारना. सलमान की इन बातों से बिग बॉस कंटेस्टेंट्स भी सहमत नजर आए.

सलमान खान का वर्कफ्रंट

सलमान खान वर्कफ्रंट पर इन दिनों काफी बिजी हैं. उनकी सबसे मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक'मातृभूमि' है, जो एक देशभक्ति और भरपूर एक्शन ड्रामा है. इसके अलावा, वे निर्देशक जोड़ी राज और डीके के साथ एक बड़े बजट की ग्लोबल स्केल वाली फिल्म को लेकर भी चर्चा में हैं. इतना ही नहीं सलमान निर्देशक वामशी पेडिपल्ली की पैन-इंडिया एक्शन फिल्म 'मॉन्स्टर' (द मैसेंजर्स) में साउथ सुपरस्टार नयनतारा के साथ दिखाई देंगे. भाईजान राकेश ओमप्रकाश मेहरा की आगामी भव्य फिल्म 'कर्ण' में लीड रोल अदा करते नजर आएंगे. 

ये भी पढ़ें: Explainer: एक फिल्म के Rights कितनी बार बिकते हैं? थिएटर के बाद OTT और TV तक कैसे पहुंचती है मूवी

Continue reading on the app

उम्र बस एक नंबर है...! 41 साल के क्रेग इरविन ने रचा इतिहास, मोहम्मद नबी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

ZIM vs AUS: कहते हैं क्रिकेट में उम्र सिर्फ एक नंबर है और इस बात को जिम्बाब्वे के क्रेग इरविन ने सच साबित किया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अर्धशतक लगाकर इरविन ने इतिहास रच दिया. वह ICC के किसी भी पूर्ण सदस्य देश की तरफ से वनडे मैचों में अर्धशतक जड़ने वाले सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. इसी के साथ इरविन ने अफगानिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नबी के सालों पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. उन्होंने 41 साल की उम्र में यह कारनामा किया है. क्रेग इरविन ने 79 गेंदों पर 59 रनों  पारी खेली, जिसमें उन्होंने 5 बेहतरीन चौके भी जड़े.

क्रेग इरविन के नाम दर्ज हुआ बड़ा रिकॉर्ड

क्रेग इरविन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस मुकाबले में न सिर्फ संकट में फंसी जिम्बाब्वे की पारी को सहारा दिया, बल्कि टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक भी पहुंचाया. इस दमदार पारी के दौरान जैसे ही उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया, क्रिकेट इतिहास का एक बड़ा रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गया. इरविन मोहम्मद नबी को पीछे छोड़ अब वनडे में सबसे उम्रदराज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

इससे पहले दुनिया की किसी भी फुल मेंबर टीम के लिए मेन्स वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी उम्र में हाफ-सेंचुरी लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड मोहम्मद नबी के नाम दर्ज था. नबी ने साल 2025 में बांग्लादेश के खिलाफ 40 साल और 286 दिन की उम्र में यह कमाल किया था. लेकिन अब 41 साल और 32 दिन की उम्र में यह कारनामा कर क्रेग इरविन क्रिकेट जगत के नए किंग बन गए हैं.

तीसरे नंबर पर हैं पाकिस्तान के मिस्बाह-उल-हक

अगर ICC के पूर्ण सदस्य देशों की बात करें, तो इस खास लिस्ट में क्रेग इरविन और मोहम्मद नबी के बाद तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मिस्बाह-उल-हक का नाम आता है. मिस्बाह ने साल 2015 में साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की क्लास लगाते हुए 40 साल और 283 दिन की उम्र में हाफ-सेंचुरी जमाई थी. लिस्ट में अगला बड़ा नाम इंग्लैंड के महान बल्लेबाज ज्योफ्री बायकाट का है, जिन्होंने 1981 में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ 40 साल और 226 दिन के उम्र में यह कारनामा किया था. वहीं, वेस्टइंडीज के लीजेंड कप्तान क्लाइव लॉयड भी इस मामले में पीछे नहीं हैं. उन्होंने 1985 में श्रीलंका के खिलाफ 40 साल और 155 दिन की उम्र में एक यादगार अर्धशतकीय पारी खेली थी.

जिम्बाब्वे की प्लेइंग 11 में 4 खिलाड़ी 40 साल के पार

इस मैच की सबसे अनोखी और दिलचस्प बात यह रही कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस तीसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे ने अपनी प्लेइंग 11 में 40 साल से ज्यादा उम्र के चार-चार धुरंधरों को मैदान पर उतार दिया. इन सीनियर खिलाड़ियों की लिस्ट में क्रेग इरविन के अलावा ग्रीम क्रेमर, सिकंदर रजा और ब्रेंडन टेलर जैसे बड़े नाम शामिल रहे. अगर मुकाबले की बात करें, तो जिम्बाब्वे ने पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम के सामने जीत के लिए 272 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया है.

यह भी पढ़ें:  Explainer: 8 साल में सिर्फ 2 टेस्ट...पिछले एक साल में सिर्फ 1 मैच, क्या टीम इंडिया के सबसे 'लकी मैदान' को भूल गया BCCI?

Continue reading on the app

  Sports

डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 रेसलर, जिनका करियर सबसे ज्यादा लंबा रहा, 30 साल के महारिकॉर्ड का टूटना मुश्किल

5 wwe wrestler longest career: डब्ल्यूडब्ल्यूई के इतिहास में लगातार बने रहना और रिंग पर राज करना केवल शारीरिक ताकत की बात नहीं, बल्कि अटूट निष्ठा और जुनून का खेल है. द अंडरटेकर, रैंडी ऑर्टन, जॉन सीना, द मिज और ट्रिपल एच जैसे महान दिग्गजों ने चोटों, उतार-चढ़ाव और मानसिक चुनौतियों का सामना करते हुए दशकों तक फैंस के दिलों पर राज किया. इन 5 रेसलर्स ने न केवल ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाए, बल्कि अपनी निरंतरता से वफादारी की एक अटूट मिसाल पेश की. Sun, 20 Sep 2026 20:35:36 +0530

  Videos
See all

Russia Ukraine War Live Updates | रूस-यूक्रेन में भीषण जंग से भयंकर तबाही! | Big Attack On Moscow #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T16:11:41+00:00

Rahul Gandhi | Goonj के मंच से PM और बुजूर्ग महिला के अपमान वाले मामले पर क्या बोले Rashid Alvi ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T16:16:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers