Dollar निर्भरता घटाने वाले mBridge प्रोजेक्ट से Saudi Central Bank बाहर निकला
सऊदी अरब से जुड़ी बड़ी आर्थिक खबर सामने आई है। सऊदी केंद्रीय बैंक ने चीन की अगुवाई वाली एमब्रिज परियोजना में अपनी भागीदारी खत्म कर दी है। फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब ने मई 2025 में इस परियोजना से जुड़ा अपना परीक्षण पूरा कर लिया था और उसके बाद इसमें भाग लेना बंद कर दिया। सऊदी केंद्रीय बैंक ने बताया है कि यह फैसला पहले से तय योजना का हिस्सा था।
एमब्रिज एक ऐसी अंतरराष्ट्रीय पेमेंट व्यवस्था है, जिसे कई केंद्रीय बैंकों के सहयोग से विकसित किया गया है। इसका मकसद डिजिटल मुद्राओं के जरिए अलग-अलग देशों के केंद्रीय बैंकों के बीच सीधे सीमा पार भुगतान की संभावना तलाशना है। यह व्यवस्था ब्लॉकचेन तकनीक पर आधारित है और इसमें पारंपरिक बैंकिंग व्यवस्था के बीच आने वाले कई बिचौलियों की जरूरत कम हो सकती है।
सऊदी अरब पहले 2023 में एमब्रिज से पर्यवेक्षक के तौर पर जुड़ा था। इसके बाद 2024 में वह इस परियोजना के शुरुआती कामकाजी चरण में भागीदार बना। सऊदी केंद्रीय बैंक ने उस समय कहा था कि वह बड़े स्तर पर केंद्रीय बैंक की डिजिटल मुद्रा के इस्तेमाल की संभावनाओं को समझना चाहता है। इसका मुख्य उद्देश्य अलग-अलग देशों के बैंकों के बीच सीमा पार भुगतान और रकम के निपटान को ज्यादा आसान और तेज बनाने की संभावना जांचना था।
मौजूद जानकारी के अनुसार, सऊदी केंद्रीय बैंक ने 13 मई 2025 को एमब्रिज से जुड़ा अपना अवधारणा परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया था। इसके बाद वह सक्रिय भागीदार नहीं रहा। सऊदी पक्ष ने यह भी संकेत दिया है कि इस फैसले को सीधे तौर पर अमेरिका के दबाव से जोड़ना सही नहीं होगा। यानी रियाद की ओर से इसे एक तय परीक्षण पूरा होने के बाद लिया गया फैसला बताया गया है।
एमब्रिज में चीन के साथ हांगकांग, थाईलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स जैसे संस्थान भी जुड़े रहे हैं। इस परियोजना का मकसद किसी साझा नई मुद्रा को शुरू करना नहीं है। बल्कि इसमें अलग-अलग देशों की डिजिटल मुद्राओं के जरिए सीधे अंतरराष्ट्रीय भुगतान की व्यवस्था को परखा जा रहा है। इससे भुगतान में लगने वाला समय और लागत कम करने की संभावना जताई गई है।
गौरतलब है कि एमब्रिज को लेकर अमेरिका में भी चर्चा होती रही है। इसकी वजह यह है कि ऐसी व्यवस्था भविष्य में अंतरराष्ट्रीय भुगतान में अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता को कुछ हद तक कम कर सकती है। अमेरिकी अधिकारियों ने पहले इस बात को लेकर चिंता जताई थी कि चीन इस परियोजना के जरिए पेमेंट व्यवस्था से जुड़े तकनीकी मानकों पर अपना प्रभाव बढ़ा सकता है। हालांकि, एमब्रिज को सीधे डॉलर की जगह लेने वाली नई मुद्रा परियोजना के रूप में पेश नहीं किया गया है।
इससे पहले बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स भी अक्टूबर 2024 में एमब्रिज से बाहर हो गया था। उस समय अमेरिका की ओर से दबाव की खबरें सामने आई थीं, लेकिन बैंक के पूर्व प्रमुख ऑगस्टिन कार्स्टेंस ने कहा था कि संस्था परियोजना से अपने तय चरण के पूरा होने के बाद आगे बढ़ गई थी और उसके फैसले की वजह राजनीतिक नहीं थी।
बता दें कि सऊदी अरब का बाहर निकलना इस परियोजना के पूरी तरह खत्म होने का संकेत नहीं है। एमब्रिज में अन्य देशों की भागीदारी बनी हुई है और इसका इस्तेमाल वास्तविक सीमा पार लेनदेन की दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में सऊदी अरब का फैसला डिजिटल मुद्राओं, अंतरराष्ट्रीय भुगतान व्यवस्था और वैश्विक वित्त में डॉलर की भूमिका को लेकर चल रही बड़ी चर्चा का एक नया हिस्सा जरूर हैं।
Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश
हिंदू धर्म में माता लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है। साधक शरद पूर्णिमा, दीपावली और महालक्ष्मी व्रत के दौरान माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता के अनुसार, जो भक्तजन श्रद्धा और आस्था के साथ मां लक्ष्मी जी की पूजा करते हैं, उसकी आर्थिक तंगी दूर रहती है।
आपने भी हर देवी-देवता का कोई न कोई वाहन जरुर देखा होगा कि जो उनके शक्तियों और स्वभाव से जुड़ा एक गहरा संदेश देता है। जब हम धन और वैभव की देवी मां लक्ष्मी की बात करते हैं, तो हम सभी के मन में कमल के फूल पर बैठी या हाथ में धन बरसाती हुई मां की छवि सामने आती है। क्या आपने सोचा है कि माता लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों माना गया है?
किसान का मित्र और अन्न रूपी धन की रक्षा
इसके पीछे एक पौराणिक कथा जुड़ी है। प्राचीन काल से भारत एक कृषि प्रधान देश रहा है, जहां अन्न को ही असली धन माना गया है। खेतों में खड़ी फसल को चूहे और अन्य कीट नुकसान पहुंचाते हैं। उल्लू रात के समय इन चूहों और कीटों का शिकार करता है और फसल का बचाता है। इसी तौर पर, उल्लू अप्रत्यक्ष रुप से किसानों की फसल यानी धन की रक्षा करता है। इसलिए, कृषि संस्कृति में इसे मां लक्ष्मी को वाहन के रुप में जोड़ा गया है।
अंधी दौड़ और धन का मोह न रखना
असल में उल्लू की एक खास विशेषता यह है कि उसे दिन के उजाले में साफ नजर नहीं आता है, वह रात के समय ही देख सकता है। इसके जरिए लोगों को यह संदेश मिलता है कि, जो लोग धन की चकाचौंध में पूरी तरह से अंधे हो जाते हैं, वे मां लक्ष्मी की असली कृपा को नहीं पहचान पाते। इसलिए धन जरुरी है, लेकिन उसके प्रति अंधापन इंसान को विवेकहीन बना देता है।
दूरदर्शिता और बुद्धिमत्ता का प्रतीक
असल में प्राकृतिक रुप से उल्लू को एकदम बेहद शांत, चौकन्ना और बुद्धिमान पक्षी माना गया है। इसकी आंखें स्थिर और बड़ी होती हैं जो हर दिशा में पैनी नजर रखता है। यह इस बात का प्रतीक है कि सच्चा धन वही संभाल सकता है, जिसके पास दूरदर्शिता हो, जो अपने खर्चे और निवेश को लेकर बुद्धिमान और सतर्क हो। बिना दूरदर्शिता के आया धन ज्यादा समय तक नहीं टिकता है।
विरोधाभास और संतुलन का संदेश
धार्मिक मान्यता के अनुसार, माता लक्ष्मी का स्वभाव काफी चंचल होता है, जिसका मतलब है कि धन एक जगह नहीं टिकता है और उल्लू भी एक शांत और एकांत प्रिय जीव है जो रात में एक्टिव रहता है। इस बात से यह पता चलता है कि जीवन में स्थिरता और गतिशीलता दोनों बेहद जरुरी है।
इतना ही नहीं, उल्लू माता लक्ष्मी के साथ उनकी बड़ी बहन 'अलक्ष्मी' (कंगाली या दरिद्रता) का प्रतीक भी है, जो हमें सिखाती हैं कि धन के साथ अहंकार और बुराई जैसी नकारात्मक ऊर्जाएं भी उत्पन्न हो सकती हैं। व्यक्ति को हमेशा सावधान रहना चाहिए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









