Responsive Scrollable Menu

कोयला गैसीकरण, नवीकरणीय ऊर्जा और महत्वपूर्ण खनिजों जैसे अहम सेक्टर्स में तेजी से विस्तार कर रही कोल इंडिया

नई दिल्ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) पारंपरिक कोयला खनन कंपनी से धीरे-धीरे एक विविधीकृत ऊर्जा, खनिज, सामग्री और प्रौद्योगिकी-केंद्रित संगठन के रूप में विकसित हो रही है। कोयला गैसीकरण, कुशल बिजली उत्पादन, नवीकरणीय ऊर्जा एवं बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस), महत्वपूर्ण खनिजों, उन्नत सामग्रियों और अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) से जुड़ी उसकी पहल इस बदलाव के लिए व्यापक आधार तैयार कर रही हैं। यह जानकारी कंपनी की ओर से रविवार को दी गई।

बयान में कहा गया कि कंपनी का बिजनेस डेवलपमेंट पोर्टफोलियो पांच परस्पर मजबूत करने वाले क्षेत्रों के आसपास संगठित है। इनमें कोयला गैसीकरण और कोयले से रसायन, थर्मल पावर, नवीकरणीय ऊर्जा एवं स्टोरेज, महत्वपूर्ण खनिज एवं उन्नत सामग्री तथा लौह अयस्क सहित विविधीकृत खनिज शामिल हैं।

इस पोर्टफोलियो में पहले से ही राष्ट्रीय स्तर की कई परियोजनाएं शामिल हैं। इनमें चार कोयले से रसायन बनाने वाली पहलों में करीब 69,346 करोड़ रुपए का निवेश, 2×800 मेगावाट चंद्रपुरा अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल विस्तार, लगभग 550 मेगावाट की चालू सौर क्षमता, ग्रिड-स्तरीय बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) परियोजनाएं तथा महत्वपूर्ण खनिजों और डाउनस्ट्रीम सामग्रियों से जुड़े अवसर शामिल हैं।

कोयला गैसीकरण में कोयले को सिंथेसिस गैस या सिनगैस में बदला जाता है। इसका इस्तेमाल सिंथेटिक नेचुरल गैस (एसएनजी), अमोनिया, यूरिया, अमोनियम नाइट्रेट, मेथनॉल और अन्य रसायनों के उत्पादन में किया जा सकता है। यह तकनीक कोयले से रासायनिक मूल्य हासिल करने के साथ-साथ आयात पर निर्भरता कम करने में मदद कर सकती है।

सीआईएल की कोयले से रसायन बनाने वाली चार प्रमुख पहलों में तलचर फर्टिलाइजर्स लिमिटेड, भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड, कोल गैस इंडिया लिमिटेड और सीआईएल-बीपीसीएल चंद्रपुरा कोल-टू-एसएनजी पहल शामिल हैं।

इन पहलों में तकनीकी प्राथमिकताओं में उच्च-राख वाले भारतीय कोयले के अनुरूप प्रक्रियाओं को ढालना, प्रक्रिया का अनुकूलन, महत्वपूर्ण उपकरणों का स्थानीयकरण, उन्नत प्रक्रिया नियंत्रण एवं डिजिटल ट्विन, पूर्वानुमान आधारित रखरखाव तथा पानी, राख और उत्सर्जन प्रबंधन में सुधार शामिल हैं। परियोजनाओं को दोहराने का फैसला परिचालन संबंधी आंकड़ों और वाणिज्यिक प्रदर्शन के सत्यापन के बाद ही किया जाएगा।

अंडरग्राउंड कोल गैसीफिकेशन (यूसीजी) गहराई में मौजूद या अन्यथा खनन योग्य नहीं होने वाले कोयले को सिनगैस में बदलने का संभावित तरीका है। चूंकि यह तकनीक अभी तक वैश्विक स्तर पर व्यावसायिक रूप से साबित नहीं हुई है, इसलिए सीआईएल ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के कस्ता वेस्ट ब्लॉक में चरणबद्ध पायलट परियोजना पर काम कर रही है।

सीआईएल और दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) झारखंड के चंद्रपुरा में 2×800 मेगावाट अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल ब्राउनफील्ड विस्तार परियोजना लागू कर रहे हैं। इसके लिए प्रस्तावित संयुक्त उद्यम में दोनों की हिस्सेदारी 50:50 होगी। डीवीसी बिजली की बिक्री में मदद करेगा। भविष्य में उच्च दक्षता वाले बिजली उत्पादन, पूर्वानुमान आधारित रखरखाव, संयंत्र के लचीले संचालन, उत्सर्जन नियंत्रण, पानी के पुनर्चक्रण और राख के वैज्ञानिक उपयोग पर ध्यान दिया जाएगा।

बयान के अनुसार, सीआईएल करीब 550 मेगावाट सौर क्षमता चालू कर चुकी है, जबकि रूफटॉप, ग्राउंड-माउंटेड, कैप्टिव, अंतरराज्यीय और बाजार से जुड़े सौर प्रोजेक्ट विकास के चरण में हैं। सीआईएल दो मॉडल पर काम कर रही है जिसमें बिजली की लागत और कार्बन फुटप्रिंट कम करने के लिए कैप्टिव सौर परियोजनाएं तथा व्यावसायिक स्तर पर नवीकरणीय बिजली उत्पादन के लिए यूटिलिटी-स्केल परियोजनाएं शामिल हैं।

सीआईएल गोरखपुर के चिलवा ताल में 20 मेगावाट एसी ग्रिड-कनेक्टेड फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट भी विकसित कर रही है। उपयुक्त जल निकायों के लिए फ्लोटिंग सोलर जमीन की कम जरूरत वाला विकल्प उपलब्ध कराता है।

सीआईएल के बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (बीईएसएस) नवीकरणीय ऊर्जा के ग्रिड में एकीकरण, पीक डिमांड मैनेजमेंट, ग्रिड में लचीलापन और ट्रांसमिशन क्षमता के बेहतर इस्तेमाल में मदद करते हैं। सीआईएल की पहलों में तेलंगाना की टीजीजीईएनसीओ चौटुप्पल परियोजना शामिल है। कंपनी ओडिशा में भी चार स्थानों पर 80 मेगावाट/320 मेगावाट-घंटा क्षमता वाला बीईएसएस पोर्टफोलियो विकसित कर रही है, जिसमें चार घंटे की स्टोरेज अवधि होगी।

सीआईएल महत्वपूर्ण खनिजों से जुड़े अवसरों पर भी काम कर रही है। ये खनिज बैटरी, इलेक्ट्रिक वाहनों, नवीकरणीय ऊर्जा प्रणालियों, इलेक्ट्रॉनिक्स, उन्नत विनिर्माण, एयरोस्पेस और रक्षा के लिए आवश्यक हैं। बयान के अनुसार, भारत में सीआईएल के अवसरों में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ग्रेफाइट संपत्तियां तथा आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में दुर्लभ पृथ्वी तत्व (आरईई) और दुर्लभ धातुओं से जुड़े अवसर शामिल हैं।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में श्रीलंका से होगा भारत का सामना, जानिए कितनी तारीख को खेला जाएगा मुकाबला?

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने जीत दर्ज की. तो वहीं, दूसरे सेमीफाइनल मैच में भारत ने बांग्लादेश को हराया और फाइनल का टिकट कटाया. अब एशियन गेम्स का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला है. इसके अलावा, सेमीफाइनल में हारने वाली पाकिस्तान और सेमीफाइनल की टीमों के पास भी ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका होगा. आइए जानते हैं कि ब्रॉन्ज मेडल मैच और फाइनल मुकाबला कितनी तारीख को खेला जाएगा.

भारत और श्रीलंका फाइनल में पहुंची

एशियन गेम्स 2026 की फाइनलिस्ट टीमें तय हो गई हैं. पहला सेमीफाइनल मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया, जिसमें लंकाई टीम ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और फाइनल में जगह पक्की कर ली. वहीं, फिर भारत और बांग्लादेश की टीम के बीच दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने 114 रनों से जीत दर्ज की और फाइनल में जगह बना ली. नतीजन, अब टूर्नामेंट का फाइनल मैच भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला है.

कितनी तारीख को होगा एशियन गेम्स 2026 का फाइनल?

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. कोरोगी स्पोर्ट्स क्लब में ये मैच 22 सितंबर को खेला जाएगा, जिसे जीतने वाली टीम गोल्ड मेडल अपने नाम करेगी और हारने वाली टीम सिल्वर मेडल जीतेगी. आपको बता दें, पिछली बार इस टूर्नामेंट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने गोल्ड मेडल जीता था. ऐसे में एक बार फिर भारत को ही गोल्ड मेडल का फेवरेट माना जा रहा है.

कितने बजे शुरू होगा फाइनल मैच?

भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मैच लोकल टाइमजोन के हिसाब से दोपहर 2 बजे शुरू होगा. जबकि भारतीय समयानुसार, ये मैच 10.30 बजे शुरू होगा और टॉस के लिए दोनों टीमों की कप्तान 10 बजे मैदान पर उतरेंगी.

भारत-श्रीलंका हेड टू हेड

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच अब तक कुल 27 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं. इसमें भारत ने 21 मैच जीते हैं, जबकि 5 मैचों में श्रीलंका टीम ने जीत दर्ज की है. एक मैच बेनतीजा रहा है. इस तरह हेड टू हेड रिकॉर्ड पूरी तरह से भारत के पक्ष में दिख रहा है.

पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच होगी बॉन्ज मेडल मैच

एशियन गेम्स 2026 का फाइनल मैच तो भारत और श्रीलंका के बीच होगा. मगर, सेमीफाइनल मैच में हारने वाली पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमों के पास भी अभी ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका है. दोनों टीमों के बीच 22 सितंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 5.30 बजे ब्रॉन्ज मेडल मैच खेला जाएगा. जो टीम उस मैच को जीतेगी वो ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा करेगी और हारने वाली टीम खाली हाथ वापस लौटेगी.

ऐसी हैं दोनों टीमें

भारतीय महिला क्रिकेट टीम: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणानी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव

श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम: इमेशा दुलानी, चमारी अथापथु (कप्तान), हासिनी परेरा, कविशा दिलहारी, हर्षिता समरविक्रमा, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), रश्मिका सेवंडी, चामुदी प्रबोदा, सुगंधिका कुमारी, मिताली अयोध्या, संजना कविंदी, निमाशा मीपेज, काव्या कविंदी, अनुष्का संजीवनी

ये भी पढ़ें: शेफाली की बल्लेबाजी, नंदिनी और दीप्ति की गेंदबाजी का कमाल, बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल में पहुंच गया भारत

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स के पहले दिन भारत ने जीते दो पदक, हॉकी-क्रिकेट में की दमदार शुरुआत

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने अच्छी शुरुआत की है। पहले दिन इलावेनिल वलारिवान ने दो रजत पदक जीते, जबकि कुछ अन्य खेलों में भारत ने पदक पक्के किए हैं। Sun, 20 Sep 2026 22:12:57 +0530

  Videos
See all

Viral News: भैया, बस 2 सेकंड की देर होती,और सब खत्म था! #viralshorts #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T17:13:00+00:00

Florina संग Himanta Biswa Sarma का मस्ती भरा अंदाज़! | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T17:11:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers