Responsive Scrollable Menu

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश

रियल एस्टेट कंपनी आशियाना हाउसिंग के प्रबंध निदेशक (एमडी) विशाल गुप्ता ने कहा है कि कंपनी चालू वित्त वर्ष में आवासीय परियोजनाओं के विकास के लिए जमीन खरीदने पर करीब 1,000 करोड़ रुपये निवेश करेगी। देश की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनियों में शामिल आशियाना हाउसिंग मुख्य रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए आवासीय परियोजनाएं विकसित करती है। गुप्ता ने पीटीआई-के साथ साक्षात्कार में कहा कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद घरों की मांग मजबूत बनी हुई है।

इस मांग को पूरा करने के लिए कंपनी दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, महाराष्ट्र और तमिलनाडु समेत प्रमुख बाजारों में अपना कारोबार बढ़ा रही है। जमीन अधिग्रहण के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कंपनी आवासीय परियोजनाओं के विकास के लिए लगातार जमीन की तलाश कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हम चालू वित्त वर्ष में जमीन अधिग्रहण पर करीब 1,000 करोड़ रुपये निवेश करेंगे।’’ उन्होंने बताया कि कंपनी के पास इस निवेश के लिए पर्याप्त नकदी है।

गुप्ता ने कहा कि जमीन का अधिग्रहण सीधे खरीद के साथ-साथ जमीन मालिकों के साथ संयुक्त विकास के जरिये भी किया जाएगा। वित्त वर्ष 2026-27 में बिक्री बुकिंग के बारे में उन्होंने कहा कि यह पिछले वित्त वर्ष के लगभग बराबर रहने की उम्मीद है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में 2,400 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री बुकिंग दर्ज की थी।

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में आशियाना हाउसिंग की बिक्री बुकिंग 358 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले की इसी अवधि में 431 करोड़ रुपये थी।

Continue reading on the app

UP Kal Ka Mausam: प्रादेशिक मौसम केंद्र लखनऊ ने अगले सात दिनों के लिए वर्षा और वज्रपात की चेतावनी जारी की

UP Weather Forecast: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन किसानों और आम जनता के लिए विशेष सलाह दी गई है.

The post UP Kal Ka Mausam: प्रादेशिक मौसम केंद्र लखनऊ ने अगले सात दिनों के लिए वर्षा और वज्रपात की चेतावनी जारी की appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 विकेटकीपर, 11 साल से अटूट है विश्व रिकॉर्ड

5 wicket keeper most runs in international cricket: इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेटकीपर-बल्लेबाजों ने हमेशा अपनी बहुमुखी प्रतिभा से मैच का रुख बदला है. कुमार संगकारा के नाम सबसे ज्यादा रन दर्ज हैं, वहीं एमएस धोनी ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी और फिनिशिंग क्षमता से लोहा मनवाया. एडम गिलक्रिस्ट ने 91.35 के स्ट्राइक रेट से आक्रामकता की नई परिभाषा लिखी, तो क्विंटन डी कॉक ने आधुनिक दौर में इसे आगे बढ़ाया. मुशफिकुर रहीम बांग्लादेश क्रिकेट के अटूट स्तंभ बने रहे. इन दिग्गजों ने दस्तानों और बल्ले से खेल पर अमिट छाप छोड़ी है. Sun, 20 Sep 2026 18:41:16 +0530

  Videos
See all

Kehke Rahega Kehnewala with Kishore Ajwani : हास्य कविता आज़ादी के बाद शुरू हुई ? #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T13:15:21+00:00

UP Election 2027: योगी ने पूरा किया वादा! | Akhilesh Yadav | CM Yogi | SP #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T13:12:54+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers