Responsive Scrollable Menu

Asian Games 2026: वजन घटाने के चक्कर में बेहोश हुए फाइटर वरुण सन्याल, मेडल जीतने का सपना टूटा

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में बड़ा झटका लगा है। भारतीय फाइटर वरुण सन्याल वजन घटाने की प्रक्रिया के दौरान बेहोश हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई। मेडिकल रूप से अनफिट घोषित होने के कारण वह प्रतियोगिता में आगे हिस्सा नहीं ले पाए।

वजन घटाने के दौरान बिगड़ी तबीयत
भारतीय MMA फाइटर वरुण सन्याल एशियन गेम्स के पुरुषों के ट्रेडिशनल 77 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टरफाइनल मुकाबले से बाहर हो गए हैं। वह तय वजन हासिल नहीं कर सके और मेडिकल जांच में अनफिट पाए गए।

मुकाबले से पहले वजन कम करने के लिए 28 वर्षीय वरुण ने खाने और पानी का सेवन काफी कम कर दिया था। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गए। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाकर डॉक्टरों ने जांच की। इलाज के बाद वह अस्पताल से लौट चुके हैं और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

मेडिकल रिपोर्ट में डिहाइड्रेशन और मांसपेशियों में ऐंठन का जिक्र
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेडिकल दस्तावेज में वजन घटाने के दौरान वरुण को चक्कर आने की बात दर्ज है। रिपोर्ट में बताया गया कि उन्होंने खाना और तरल पदार्थ कम करने के साथ सॉना का इस्तेमाल किया था। जापानी भाषा से अनुवादित मेडिकल दस्तावेज के अनुसार, सॉना लेने के करीब 30 मिनट बाद उन्हें चक्कर, कमजोरी और मांसपेशियों में ऐंठन की शिकायत हुई। वजन कम करने के दौरान वरुण को मांसपेशियों में क्रैंप और डिहाइड्रेशन की समस्या भी हुई थी।

नेपाली एथलीट ने जगाया, फेडरेशन अध्यक्ष को किया फोन
बेहोश होने के बाद वरुण को एक नेपाली एथलीट ने देखा और उन्हें होश में लाया। इसके बाद वरुण ने फेडरेशन के अध्यक्ष निखिल कुंदर से संपर्क किया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच की। सूत्र के अनुसार, डॉक्टरों ने वरुण को मुंह के जरिए नमक और जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स लेने की सलाह दी। इसके अलावा किसी अतिरिक्त उपचार की जरूरत नहीं बताई गई।

IOA ने भी जारी किया बयान
भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने बताया कि वरुण की परेशानी शनिवार शाम सॉना में शुरू हुई थी। उन्हें क्रैंप और शरीर में दर्द की शिकायत हुई। मेडिकल जांच और एहतियाती ब्लड टेस्ट किए गए, जिनके नतीजे सामान्य रहे। हालांकि अगले दिन सुबह वरुण खुद को कॉम्बैट स्पोर्ट्स में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह फिट महसूस नहीं कर रहे थे। कोच से चर्चा के बाद उन्होंने मेडिकल आधार पर प्रतियोगिता से हटने का फैसला किया।

चीन में जीता था ब्रॉन्ज मेडल
वरुण सन्याल एशियन गेम्स में हिस्सा लेने वाले भारत के दो MMA फाइटर्स में शामिल थे। उन्हें भारतीय दल में अंतिम समय पर जगह मिली थी। उन्होंने चीन में आयोजित एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर एशियन गेम्स का टिकट हासिल किया था।

वहीं, भारत की दूसरी MMA फाइटर सुचिका तरियाल ने महिलाओं के ट्रेडिशनल 60 किलोग्राम वर्ग में क्वार्टरफाइनल मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उनकी जीत से भारत का एक पदक पक्का हो गया है।

Continue reading on the app

झूठ की गूंज में कांग्रेस के युवराज का आचरण नारी शक्ति का अपमान: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी पर निशाना साधा. उन्होंने राहुल गांधी का नाम लिए बिना उन्हें ‘कांग्रेस का युवराज’ बताते हुए कहा कि अपने झूठ की गूंज में उन्होंने जिस प्रकार का आचरण किया, वह पूरी नारी शक्ति का अपमान है. मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को ऐसे लोगों से उम्मीद करना छोड़ देना चाहिए. ये पथभ्रष्ट और मार्ग से भटके हुए लोग हैं, जिनका लक्ष्य समाज में भ्रम पैदा कर अव्यवस्था और अराजकता फैलाना है.  

गरिमा के अनुरूप आचरण 

ग्रेटर नोएडा में दो दिवसीय ‘प्रेरणा विमर्श-2026’ के समापन समारोह में सीएम योगी ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के वक्तव्य को दुर्भाग्यपूर्ण और डरावना बताया. उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर रहे व्यक्ति से पद की गरिमा के अनुरूप आचरण की अपेक्षा होती है. काश वह भारत की समदृष्टि को समझ पाते तो भारत, भारतीयता और हिंदू दृष्टि को नहीं कोसते.

12 करोड़ परिवारों को एलपीजी कनेक्शन 

उन्होंने महिला सशक्तीकरण, युवाओं को रोजगार, स्टार्टअप और प्रदेश की अर्थव्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि बीमारू कहा जाने वाला उत्तर प्रदेश अब रेवेन्यू सरप्लस स्टेट और देश का ग्रोथ इंजन बन चुका है. मुख्यमंत्री ने कहा कि नारी गरिमा की रक्षा और महिला सशक्तीकरण केवल भाषणों से नहीं होगा. सरकार ने योजनाओं में महिलाओं को प्राथमिकता दी है. देश में तीन करोड़ परिवारों को घरौनी के माध्यम से मकान का मालिकाना अधिकार दिया गया, जिसमें पहला अधिकार महिलाओं का है. 12 करोड़ परिवारों को एलपीजी कनेक्शन और 12 करोड़ घरों में शौचालय की सुविधा दी गई. यूपी में 54 हजार बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट सखी गांवों में बैंकिंग सेवाएं दे रही हैं.

उद्यमियों को जोड़कर प्रशिक्षण दिया जाएगा

उन्होंने झांसी के बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर का उदाहरण देते हुए कहा कि 2019 में पांच महिलाओं से शुरू समूह से आज 62 हजार महिलाएं जुड़ी हैं. इसका टर्नओवर 115 करोड़ रुपये है और प्रत्येक महिला आठ से 10 हजार रुपये महीने कमा रही है. आगरा, काशी, गोरखपुर और लखनऊ में भी मिल्क प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं. इनसे करीब चार लाख महिलाएं जुड़ी हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में यूपी पुलिस में केवल 10 हजार महिलाएं थीं, जिनकी संख्या अब 44 हजार हो गई है. अगले तीन-चार महीने में यह आंकड़ा 50 हजार के पार होगा. प्रदेश में महिला वर्कफोर्स की भागीदारी भी 12 प्रतिशत से बढ़कर 36-37 प्रतिशत हो गई है. डिजिटल एंटरप्रेन्योरशिप की नई योजना के तहत आठ हजार न्याय पंचायतों में से चार हजार में महिला उद्यमियों को जोड़कर प्रशिक्षण दिया जाएगा.

50 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में सबसे बड़ी युवा शक्ति उत्तर प्रदेश के पास है और प्रदेश में 56 प्रतिशत युवा हैं. पिछले साढ़े नौ वर्ष में 9.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई. 96 लाख एमएसएमई इकाइयों में सवा तीन करोड़ युवा काम कर रहे हैं. बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के कारण प्रदेश को 50 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव मिले. इनमें 15 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश धरातल पर उतरा और इससे 65 लाख से अधिक युवाओं को नौकरी मिली.

सामने पहचान का संकट नहीं

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था, प्रति व्यक्ति आय और बजट तीन गुना हुआ है. नौ-दस वर्ष पहले बीमारू कहा जाने वाला उत्तर प्रदेश आज रेवेन्यू सरप्लस स्टेट और भारत का ग्रोथ इंजन है. अब प्रदेश के सामने पहचान का संकट नहीं है. यह बदलाव विरासत के सम्मान और अपराध व भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति से आया है. विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग पहले यूपी के सामने पहचान का संकट खड़ा करते थे, वे फिर दंगा, कर्फ्यू, समाज को बांटने, भेदभाव, अव्यवस्था और अराजकता का दौर लाना चाहते हैं.

यूपी में 120 से भी कम स्टार्टअप 

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले यूपी में 120 से भी कम स्टार्टअप थे, जबकि आज इनकी संख्या 24 हजार से अधिक है. इनमें करीब आधे महिलाओं द्वारा संचालित हैं. उन्होंने पंडित राम प्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, चंद्रशेखर आजाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और वीर सावरकर का उल्लेख करते हुए युवाओं से राष्ट्रीय नायकों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए राष्ट्र प्रथम है. देश सुरक्षित है तो धर्म, उपासना पद्धति, जाति, परिवार और व्यक्ति भी सुरक्षित हैं. नारी और युवा शक्ति का स्वावलंबन ही उत्तर प्रदेश और भारत के स्वावलंबन का आधार बनेगा.

 

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं

Smriti mandhana highest runs t20is: भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे एशियन गेम्स महिला क्रिकेट सेमीफाइनल में स्मृति मंधाना ने इतिहास रच दिया। भारतीय ओपनर को न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए सिर्फ 7 रन की जरूरत थी। उन्होंने मैच के तीसरे ओवर में शानदार चौका लगाकर यह उपलब्धि हासिल कर ली।

मंधाना अब महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। इस रिकॉर्ड की दौड़ में उन्होंने अपनी साथी खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर को भी पीछे छोड़ रखा है।

महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

स्मृति मंधाना (भारत): 4761* रन
सुजी बेट्स (न्यूजीलैंड): 4758 रन
हरमनप्रीत कौर (भारत): 4287 रन

एशिया कप में भी दिखाया था शानदार फॉर्म
स्मृति मंधाना एशियन गेम्स में शानदार लय के साथ पहुंची थीं। इससे पहले एशिया कप में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया था और टूर्नामेंट में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रही थीं।

एशिया कप के दौरान मंधाना ने 213 रन बनाए थे। हांगकांग चाइना के खिलाफ उन्होंने शतक भी जड़ा था। इसी अभियान के दौरान वह महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनी थीं।

तीसरे ओवर में बदला रिकॉर्ड, फिर लगाए छक्के
बांग्लादेश के खिलाफ मंधाना ने पहले ओवर में चौका लगाकर पारी की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने कुछ समय के लिए शेफाली वर्मा को आक्रामक बल्लेबाजी करने का मौका दिया। शेफाली ने बांग्लादेशी गेंदबाजों पर दबाव बनाया।

तीसरे ओवर में मंधाना ने लगातार दो चौके लगाए। इनमें से एक चौके के साथ उन्होंने सुजी बेट्स का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद मंधाना ने तेजी से बल्लेबाजी शुरू कर दी और कुछ शानदार छक्के भी जड़े।

टी20 इंटरनेशनल में पूरे किए 100 छक्के
मंधाना ने इस मुकाबले में अपने 100 टी20 इंटरनेशनल छक्के भी पूरे कर लिए। वह सोफी डिवाइन, डीएंड्रा डॉटिन और चमारी अटापट्टू जैसे खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गई हैं।

महिला टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के

सोफी डिवाइन: 134
डीएंड्रा डॉटिन: 134+
चमारी अटापट्टू: 120
स्मृति मंधाना: 100*

हालांकि मंधाना की पारी ज्यादा देर नहीं चली। वह पावरप्ले के दौरान 19 गेंदों पर 37 रन बनाकर आउट हो गईं। लेकिन तब तक वह भारत को तेज शुरुआत दिला चुकी थीं।

Sun, 20 Sep 2026 18:42:22 +0530

  Videos
See all

Muzaffarpur Murder का 48 घंटे में खुलासा | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T13:44:23+00:00

Gandhi Sagar में फिर दौड़ी चीता की रफ्तार | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T13:43:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers