Responsive Scrollable Menu

इंग्लैंड में सिख बस ड्राइवर पर हमला:युवक ने पहले पीटा फिर बस से उतारा, रास्ते में कई गाड़ियों को टक्कर मारी

इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स के टेलफोर्ड में एक युवक ने सिख बस ड्राइवर से मारपीट की और उसकी बस लेकर फरार हो गया। युवक ने बस को गलत दिशा में दौड़ाया और रास्ते में कई गाड़ियों को टक्कर भी मारी। बाद में पुलिस ने बस को रोककर युवक को गिरफ्तार कर लिया। घटना शुक्रवार शाम मेडले इलाके की कोर्ट स्ट्रीट पर हुई। पुलिस के मुताबिक, युवक और बस ड्राइवर के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद युवक ने ड्राइवर पर हमला किया और उसे बस से नीचे उतार दिया। फिर वह बस लेकर पार्क वे और हाई स्ट्रीट की ओर निकल गया। ड्राइवर को मामूली चोटें आईं हमले में बस ड्राइवर को मामूली चोटें आईं। मौके पर पहुंचे पैरामेडिक्स ने उनका इलाज किया। पुलिस के मुताबिक, घटना में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। इस घटना का वीडियो वायरल है। पुलिस ने CCTV और वीडियो मांगे वेस्ट मर्सिया पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से अपील की है कि उनके पास घटना से जुड़ी डैशकैम, CCTV, मोबाइल फोन या डोरबेल कैमरे की रिकॉर्डिंग हो तो पुलिस को उपलब्ध कराएं। आरोपी पुलिस हिरासत में पुलिस ने 20 साल के युवक को लूट और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने के शक में गिरफ्तार किया है। वह फिलहाल पुलिस हिरासत में है और मामले की जांच जारी है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें…. लंदन-ढाका फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच मारपीट: पहले बहस, फिर हाथापाई लंदन से ढाका जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में दो यात्रियों के बीच बहस के बाद मारपीट हो गई। दोनों ने एक-दूसरे को घूंसे मारे। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Continue reading on the app

Amazon Great Indian Festival Sale 2026: इस तारीख से शुरू होने जा रही है साल की सबसे बड़ी डील! मोबाइल से लेकर घर के सामान तक पर मिल सकता है बंपर डिस्काउंट

Amazon Great Indian Festival Sale 2026: दिवाली से पहले अमेजन की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल अक्टूबर में शुरू होने की उम्मीद है। संभावना जताई जा रही है कियह 9 से 23 अक्टूबर तक चल सकती है। प्राइम सदस्यों को 24 घंटे पहले एक्सेस मिलेगा। सेल में बैंक कार्ड पर 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जबकि Flipkart की सेल भी इसी दौरान आने वाली है।

Continue reading on the app

  Sports

एशियन गेम्स में सूचिका को मिला ब्रॉन्ज, मगर सेमीफाइनल हारने के बाद नहीं रोक पाईं अपने आंसू

भारत की सुचिका तरियाल ने एशियाई खेलों की महिला पारंपरिक 60 किग्रा मिश्रित मार्शल आर्ट (एमएमए) स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। उन्हें सेमीफाइनल के अतिरिक्त दौर में हुई हून टियो से हार मिली। Mon, 21 Sep 2026 10:08:42 +0530

  Videos
See all

Hanuman Ansh Team Met Nitin Nabin: 'हनुमान अंश' की टीम ने नितिन नवीन से की मुलाकात, सामने आई Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T04:13:38+00:00

Weather News Today: मूसलाधार बारिश का भयंकर अलर्ट?| N18V | Heavy Rain | IMD Alert | Monsoon Rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T04:15:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers