असम में अदाणी ग्रुप का बड़ा दांव: ₹48,000 करोड़ के पावर प्लांट का शिलान्यास, जीत अदाणी ने बताया मेगा रोडमैप
Jeet Adani On Assam investment: जीत अदाणी ने धुबरी में की 3,200 MW पावर प्लांट की शुरुआत
हैदराबाद जा रहे मशहूर डॉक्टर की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, सूर्यपेट हाईवे पर आग का गोला बनी वोल्वो कार
Telangana Accident: तेलंगाना के सूर्यपेट जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां रविवार की सुबह एक बड़े और प्रतिष्ठित डॉक्टर की सड़क हादसे में जान चली गई. खम्मम शहर के जाने-माने न्यूरोसर्जन डॉ के जगदीश बाबू अपनी वोल्वो कार से हैदराबाद जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी गाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गई. नेशनल हाईवे पर पिल्लालामरी के नजदीक कार अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से टकराई और चंद पलों के भीतर पूरी गाड़ी लपटों में घिर गई. आग इतनी तेज थी कि डॉक्टर को संभलने या गाड़ी का दरवाजा खोलकर बाहर निकलने तक की मोहलत नहीं मिली और वह अंदर ही जिंदा जल गए. इस दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके और चिकित्सा जगत को गहरे सदमे में डाल दिया है.
सुबह के सन्नाटे में डिवाइडर से जा टकराई तेज रफ्तार कार
यह खौफनाक हादसा रविवार सुबह करीब सवा सात बजे नेशनल हाईवे नंबर 365 बीबी पर हुआ. उस समय सड़क पर ज्यादा ट्रैफिक नहीं था और डॉ जगदीश बाबू अकेले ही अपनी वोल्वो कार चलाकर आगे बढ़ रहे थे. जैसे ही उनकी गाड़ी पिल्लालामरी सीमा के पास पहुंची, अचानक संतुलन बिगड़ा और गाड़ी सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई. टक्कर की आवाज इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग सहम गए. इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता या मदद के लिए दौड़ता, कार के अगले हिस्से से आग भड़क उठी. आधुनिक तकनीक वाली लग्जरी गाड़ी होने के बावजूद टक्कर का असर इतना गहरा था कि गाड़ी का लॉक सिस्टम और सुरक्षा तंत्र बेअसर साबित हुआ और आग ने तेजी से पूरी केबिन को घेर लिया.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
NDTV
News Nation









