Responsive Scrollable Menu

चंडीगढ़ में आयोजित Rodrigues Memorial Seminar में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टिलरी के आधुनिकीकरण पर मंथन किया

जनरल एस. एफ. रोड्रिग्स स्मृति संगोष्ठी के चौथे संस्करण में वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों, पूर्व सैनिकों, रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया तथा युद्ध के बदलते स्वरूप और तोपखाने के भविष्य पर चर्चा की। पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल एस एफ रोड्रिग्स की स्मृति में आयोजित इस वार्षिक संगोष्ठी का आयोजन भारतीय सेना की रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी ने सेंटर फॉर लैंड वारफेयर स्टडीज (सीएलडब्ल्यूएस) के सहयोग से शनिवार को चंडीगढ़ में किया। संगोष्ठी की शुरुआत पूर्व थलसेना प्रमुख जनरल एस एफ रोड्रिग्स को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई।

सैन्य आधुनिकीकरण में उनके योगदान और भविष्य को ध्यान में रखकर अपनाए गए उनके दृष्टिकोण को भारतीय सेना के लिए प्रासंगिक बताया गया। वह 1990 से 1993 तक थलसेना के 15वें प्रमुख रहे और बाद में 2004 से 2010 तक पंजाब के राज्यपाल रहे। इस वर्ष की संगोष्ठी का विषय ‘‘तोपखाने के जरिये नेटवर्क आधारित सटीक प्रहार क्षमता से असममित क्षमता’’ था।

चर्चा में दुनिया भर के संघर्षों से मिले सबक और असममित सैन्य क्षमताओं में उभरते रुझानों पर विचार किया गया। बहु-क्षेत्रीय अभियान (एमडीओ) में स्वचालन और निर्णय लेने में बढ़त के महत्व पर भी जोर दिया गया। एक आधिकारिक बयान में रविवार को कहा गया कि संगोष्ठी में सटीक प्रहार क्षमता, लंबी दूरी के प्रहार तथा ऐसे निर्बाध नेटवर्क के विकास जैसे प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई, जो युद्धक्षेत्र में तेजी से, सटीक और निर्णायक प्रभाव पैदा करने में सक्षम हो।

उद्घाटन संबोधन में तोपखाना महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अनूप शिंगल ने कहा कि भविष्य में तोपखाने की प्रभावशीलता केवल अलग-अलग हथियार प्रणालियों की मारक क्षमता या कैलिबर पर निर्भर नहीं करेगी, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में सेंसर, हथियार प्रणालियों और निर्णय लेने वालों को नेटवर्क से जोड़ने की क्षमता पर भी निर्भर करेगी। उन्होंने कहा कि तोप, रॉकेट और मिसाइल को मानवरहित हवाई प्रणालियों, युद्धक्षेत्र निगरानी प्रणालियों, उपग्रह और हवाई खुफिया, सटीक लक्ष्य-निर्धारण प्रणालियों तथा मजबूत कमान एवं नियंत्रण नेटवर्क के साथ एकीकृत करने से दुश्मन के खिलाफ अपेक्षाकृत अधिक प्रभाव पैदा किया जा सकेगा। संगोष्ठी में मारक क्षमता में असममिति की अवधारणा पर भी विचार किया गया।

इसमें कहा गया कि तकनीकी एकीकरण, सटीकता, पहुंच, त्वरित प्रतिक्रिया और सूचना में बढ़त के जरिये अपेक्षाकृत छोटी सेनाएं भी प्रतिद्वंद्वी को असमान रूप से अधिक नुकसान पहुंचा सकती हैं। चर्चा में कहा गया कि भविष्य के युद्धक्षेत्र में वही सेनाएं बढ़त हासिल करेंगी जो अधिक दूर तक देख सकें, तेजी से निर्णय ले सकें, सटीक प्रहार कर सकें और अधिक समय तक टिक सकें। समापन संबोधन में सेना की पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी अधिक मारक दूरी, सटीकता, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, स्वचालन, निरंतर निगरानी और नेटवर्किंग से प्रेरित व्यापक बदलाव के दौर से गुजर रही है।

उन्होंने कहा कि भारतीय तोपखाने की क्षमता को युद्धक्षेत्र की पूरी गहराई में त्वरित, सटीक और निर्णायक प्रहार करने में सक्षम बनाए रखने के लिए सिद्धांतों, प्रौद्योगिकी, संगठनों और प्रशिक्षण पद्धतियों को लगातार विकसित करने की जरूरत है। जनरल एस एफ रोड्रिग्स स्मृति संगोष्ठी 2026 का समापन इस साझा समझ के साथ हुआ कि तोपखाने के क्षेत्र में भविष्य की बढ़त केवल अधिक मारक क्षमता रखने में नहीं, बल्कि सेंसर को उपयुक्त हथियार प्रणालियों से जोड़ने, सूचना को तेजी से लक्ष्य-निर्धारण समाधान में बदलने और निर्णय के समय तथा स्थान पर सटीक प्रभाव उत्पन्न करने की क्षमता में निहित होगी।

Continue reading on the app

MCX Gold की कीमतों में अगले हफ्ते सीमित दायरे में कारोबार के आसार, विश्लेषकों ने दिए संकेत

अमेरिकी डॉलर और बॉण्ड प्रतिफल में उतार-चढ़ाव, पश्चिम एशिया संघर्ष के घटनाक्रम तथा कच्चे तेल के रुख के बीच आगामी सप्ताह में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है और यह सीमित दायरे में कारोबार कर सकता है। विश्लेषकों ने यह राय जताई है। मौद्रिक नीति और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से भरे सप्ताह के बाद अब निवेशकों का ध्यान नए आर्थिक आंकड़ों पर रहेगा।

इनमें प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के विनिर्माण एवं सेवा क्षेत्र के खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) के आंकड़े शामिल हैं। विश्लेषकों ने कहा कि सप्ताह के अंत में जारी होने वाले अमेरिकी आवास बाजार, टिकाऊ उपभोक्ता सामान के ऑर्डर और उपभोक्ता धारणा से जुड़े आंकड़ों पर भी पैनी नजर रखी जाएगी। इससे मौद्रिक नीति के भावी परिदृश्य और सर्राफा की मांग के संकेत मिल सकेंगे।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अक्टूबर डिलिवरी वाला सोना पिछले सप्ताह 1,597 रुपये यानी 1.04 प्रतिशत चढ़कर 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी का वायदा भाव 6,629 रुपये यानी करीब तीन प्रतिशत की बढ़त के साथ 2.41 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। एलकेपी सिक्योरिटीज के जिंस एवं मुद्रा शोध विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘एमसीएक्स पर सोना पिछले सप्ताह 1.5 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब कमजोरी के साथ खुला था, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी का समर्थन मिलने से यह 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।’’ उन्होंने कहा कि यह सुधार तेज उतार-चढ़ाव के उस दौर के बाद देखने को मिला है, जब बाजार प्रमुख वृहद आर्थिक और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के असर का आकलन कर रहे थे।

वैश्विक बाजारों में न्यूयॉर्क के कॉमेक्स पर दिसंबर डिलिवरी वाला सोना मामूली बढ़त के साथ 4,424.9 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ, जबकि चांदी तीन प्रतिशत की मजबूती के साथ 67.15 डॉलर प्रति औंस पर रही। जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (जिंस एवं मुद्रा शोध) प्रणव मेर ने कहा, ‘‘सोना वायदा में लगातार स्थिरता बनी हुई है और कीमतें लगातार तीसरे सप्ताह मजबूत दायरे में टिकी रहीं। हालांकि, पिछले दो कारोबारी सत्रों में निचले स्तर पर कुछ लिवाली देखी गई, जिससे सप्ताह का समापन बढ़त के साथ हुआ।

Continue reading on the app

  Sports

1 शतक, 9 छक्के और 6 बड़े रिकॉर्ड... शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास

Shafali Verma 6 records: एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. ओपनर शेफाली वर्मा ने 49 गेंदों में नाबाद 100 रनों की तूफानी पारी खेली. शेफाली ने मैच में 6 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए, जिनमें भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के और एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के शामिल हैं. Sun, 20 Sep 2026 17:13:22 +0530

  Videos
See all

Iran CODE-100 Alert: ईरान के हाई अलर्ट से मचा हड़कंप, Trump-Netanyahu ने बदले प्लान #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T12:09:31+00:00

Yogi Adityanath: उत्कर्ष नारी सम्मान युवा स्वाभिमान, ग्रेटर नोएडा से क्या बोले CM योगी? | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T12:10:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers