Responsive Scrollable Menu

जरा सामान देखना… कहकर 15 दिन के मासूम को ट्रेन में छोड़ गई मां, VIDEO देख भर आएंगी आंखें

Viral Video: मुंबई की लोकल ट्रेन से सामने आया एक ऐसा मामला, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया. महज 15 दिन के मासूम से जुड़ी इस घटना ने हर किसी का दिल छू लिया. आखिर ट्रेन में ऐसा क्या हुआ कि यात्रियों की नजर इस नन्ही सी जान पर पड़ी?

Continue reading on the app

नमाज पढ़ने से राखी सावंत में आया बदलाव, बोली-'एक ही कमी है ढंग के कपड़े नहीं पहनती हूं'

Rakhi Sawant on Offering Namaz: बॉलीवुड एक्ट्रेस और ड्रामा क्वीन के नाम से मशहूर राखी सावंत (Rakhi Sawant) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. वह अपने बेबाक बोल के अलावा अपने ड्रेसिंग स्टाइल से भी सुर्खियां बटोरती नजर आती हैं. हाल ही में वह सऊदी अरब में उमराह करने के लिए गई थीं. जिससे उन्होंने लोगों का खूब ध्यान खींचा. वह वहां पर लोगों को जानमाज बांटती हुई भी नजर आई थी. इतना ही नहीं कुछ वीडियो में उन्हें कुरान शरीफ और नामाज पढ़ते भी देखा गया. बहरहाल, अब राखी इंडिया वापस आई गई हैं और फिर वही पुराने अंदाज में नजर आईं. इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है. जिसमें उन्होंने बताया कि नमाज पढ़ने के बाद उनके अंदर क्या बदलाव आए हैं. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

पांचों टाइम की नमाज पढ़ती हैं राखी सावंत

राखी सावंत कई बार पब्बिक में कह चुकी हैं कि वह पांचों टाइम की नमाज पढ़ती हैं और कुरान शरीफ भी पढ़ती हैं. सोशल मीडिया पर सामने आए नए वीडियो में राखी ने बताया कि वह नमाज पढ़ने के बाद भी इस तरह के कपड़े क्यों पहनती हैं. उन्होंने बताया कि वह उनके अंदर नमाज पढ़ने के बाद बदलाव आए हैं लेकिन वह इस तरह के जो कपड़े पहनती हैं वह अपने काम की वजह से पहनती है. उनका कहना है कि बॉलीवुड में उनका कोई बाप नहीं है जो उन्हों रोटी खिला सकें. अगर किसी मर्द में हिम्मद होगी तो वह उनसे शादी करके उन्हें चेंज कर देगा. 

नमाज पढ़ने से राखी सावंत में आया बदलाव

राखी सावंत से जब ये पूछा गया कि नमाज पढ़ने के बाद उनके अंदर क्या बदलाव आया हैं तो उन्हें साफ शब्दों में कहा,'मेरे अंदर बहुत बदलाव आए हैं. बस एक ही बदलाव नहीं आया. मैं कपड़े ढंग के नहीं पहनती हूं, मैं क्या कर सकती हूं, बॉलीवुड में मेरा कोई बाप थोड़ी है, जो मुझे घर पर बैठकर रोटी खिलाएगा. इस देश के किसी आदमी या मर्द में दम होगा तो भाई वो शादी करके मुझे चेंज कर देगा. जिना तो हम करते नहीं है. मुझे खुदा प्रोटेक्ट करता है दुश्मनों से.' इस समय सोशल मीडिया पर राखी का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. 

शादी करना चाहती हैं राखी सावंत?

वायरल वीडियो के मुताबिक, राखी ने ऐसा साफ तो नहीं कहा कि वह शादी करना चाहती हैं लेकिन वह ये जरूर चाहती हैं कि वह ऐसे शख्स से शादी करना चाहती हैं जो उनके अंदर बदलाव लाए और उन्हें इस तरह के काम करना ना पड़े, जिनके लिए वह ट्रोल होती हैं. उन्होंने कहा कि अगर कोई शख्स उनसे शादी करे और उनके अंदर बदलाव लाए तो वह उसकी बात मानेंगी. इतना ही नहीं उनका कहना है कि वह इस तरह के कपड़े नहीं पहनना चाहती हैं, उन्हें मजबूरी और काम के लिए ऐसा करना पड़ता है.  

सोशल मीडिया पर ने लोगों दिए रिएक्शन

राखी के इस वीडियो को देखने के बाद कई सारे लोग उनकी बात से सहमत नजर आए. यूजर्स का कहना है कि राखी खुद को बदलना चाहती हैं लेकिन उनकी मजबूरी है वो ऐसा नहीं पाती हैं क्योंकि उनके पास काम का जरिया नहीं है. एक यूजर ने राखी के सपोर्ट में लिखा, 'अल्लाह से दुआ है कि राखी को कोई सच्चा ईमान वाला मर्द जिंदगी में जरूर मिले.' वहीं, दूसरे शख्स ने कमेंट किया, 'राखी को देखकर बहुत अच्छा लगता है, वह बहुत ही स्वीट हैं.' इसके साथ ही तीसरे ने राखी को लेकर कहा, 'राखी बहुत बेहतरीन, अल्लाह ने आपको ईमान और नमाज की जो दौलत से नवाजा है वही, अल्लाह आपको एक बेहतरीन पति देंगे.' ऐसे में समझा जा सकता है कि राखी की बातों को नेटिजन्स खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं और उनकी दिल की बात को समझ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: जब सलमान खान को अनजान शख्स ने दी थी गलियां, गोविंदा ने ऐसे संभाली सिचुएशन, आज तक नहीं भूल पाए एक्टर की ये बात

Continue reading on the app

  Sports

5 वनडे इंटरनेशनल मैचों में लगे सबसे ज्यादा छक्के, 7 साल से अटूट है विश्व कीर्तिमान

Most sixes in a match in ODI: वनडे क्रिकेट में जब चौके-छक्कों की बारिश होती है, तो मैच का रोमांच चरम पर पहुंता है. वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच सेंट जॉर्ज में खेला गया मुकाबला इतिहास का सबसे विस्फोटक मैच रहा, जिसमें रिकॉर्ड 46 छक्के लगे. इसके अलावा बेंगलुरु, पुणे, मैनचेस्टर और इंदौर के मैदानों पर भी भारत, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों ने छक्कों के कई बड़े कीर्तिमान रचे. ये मुकाबले दर्शाते हैं कि मॉर्डन डे क्रिकेट में बल्लेबाजों की आक्रामकता किस हद तक बढ़ चुकी है. Mon, 21 Sep 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

Gold Price Crash:1 लाख तक गिरा सोना? Gold Rate Today | Gold Price News | Top News Gold Price India #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T01:15:37+00:00

Iran America War Live Updates: ईरान-अमेरिका युद्ध लाइव| Hormuz | Trump | Khamenei | IRGC | Netanyahu #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T01:17:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers