उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल, अमेरिका की अगुवाई में हुए नौसैनिक अभ्यास से बौखलाया
उत्तर कोरिया ने रविवार को कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्व में समुद्र की ओर से एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी. इसकी जानकारी जापान के रक्षा मंत्रालय ने दी. दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, उत्तर कोरिया ने एक अननोन प्रोजेक्टाइल को दागा. जापान की सरकारी मीडिया एजेंसी NHK के मुताबिक यह जापान के स्पेशल इकोनॉमिक जोन के बाहर जाकर गिरा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक दिन पहले उत्तर कोरिया ने प्योंगयांग के परमाणु कार्यक्रम केे खिलाफ संयुक्त राष्ट्र के परमाणु निगरानी संगठन के प्रस्ताव को खारिज किया था. यह बयान सरकारी मीडिया में पढ़कर सुनाया गया. बीते सप्ताह उत्तर कोरिया ने अमेरिका की अगुवाई में हुए नौसैनिक अभ्यास की निंदा की थी.
तनाव को जिम्मेदार ठहराया
इस अभ्यास में दक्षिण कोरिया और जापान भी थे. यह 29 अगस्त से 10 सितंबर तक गुआम के पास किया गया था. उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने शुक्रवार को अमेरिका की अगुवाई वाले सैन्य अभ्यासों को कोरियाई प्रायद्वीप में लगातार बिगड़ते तनाव को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा था कि देश अपने परमाणु हथियारों को मजबूत करने की दिशा में अपनी नीति में किसी तरह का बदलाव नहीं करेगा.
सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई
उत्तर कोरिया के मिसाइल लॉन्च की खबरों के बाद दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने रविवार को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (NSC) की बैठक बुलाई. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर कोरिया ने वॉनसान इलाके से पूर्वी सागर की ओर कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागी. दक्षिण कोरिया ने लॉन्च की निंदा की. यह करीब एक सप्ताह में उत्तर कोरिया का दूसरा मिसाइल परीक्षण था. इससे पहले 12 सितंबर को भी परीक्षण किया गया था. NSC ने प्योंगयांग से तुरंत मिसाइल गतिविधियां रोकने की अपील की. उसने कहा कि यह परीक्षण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का पूरी तरह से उल्लंघन है.
ये भी पढ़ें: रूस पर यूक्रेन का अब तक का सबसे बड़ा हमला: संसदीय चुनाव के दिन दागे 1000 से अधिक ड्रोन, रिफाइनरी में आग
जरा सामान देखना… कहकर 15 दिन के मासूम को ट्रेन में छोड़ गई मां, VIDEO देख भर आएंगी आंखें
Viral Video: मुंबई की लोकल ट्रेन से सामने आया एक ऐसा मामला, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया. महज 15 दिन के मासूम से जुड़ी इस घटना ने हर किसी का दिल छू लिया. आखिर ट्रेन में ऐसा क्या हुआ कि यात्रियों की नजर इस नन्ही सी जान पर पड़ी?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18









