भारत के युवा इंजीनियरों को एकेडमिक सीमाओं से आगे बढ़ना होगा : विजय कुमार सिंह
नई दिल्ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)। मिजोरम के गवर्नर जनरल (डॉ.) विजय कुमार सिंह ने इंजीनियरों की अगली पीढ़ी से अलग-अलग विषयों को मिलाकर सोचने (इंटरडिसिप्लिनरी सोच) की अपील की है।
उन्होंने कहा कि भारत के भविष्य का तकनीकी नेतृत्व उन इंजीनियरों पर निर्भर करेगा जो पारंपरिक एकेडमिक और प्रोफेशनल सीमाओं से हटकर काम कर सकते हैं।
राज्यपाल ने इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) (आईईआई) द्वारा आयोजित 18वें आईईआई इंडस्ट्री एक्सीलेंस समिट एंड अवार्ड्स 2026 को संबोधित करते हुए भारत के विकास में इंजीनियरिंग की अहम भूमिका पर जोर दिया और युवा प्रोफेशनल्स से उस विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। यह समिट इंजीनियरिंग इंडियाज ग्लोबल फुटप्रिंट: टेक्नोलॉजी, टैलेंट एंड ट्रस्ट (भारत की ग्लोबल पहचान बनाना: टेक्नोलॉजी, टैलेंट और भरोसा) थीम पर आयोजित की गई थी।
जनरल विजय कुमार ने कहा कि भारत की इंजीनियरिंग उपलब्धियां कई क्षेत्रों में फैली हुई हैं, जिनमें बांध, स्टील प्लांट, हाईवे, मेट्रो नेटवर्क, रिन्यूएबल एनर्जी सिस्टम, टेलीकम्युनिकेशन, स्पेस प्रोग्राम, स्वदेशी डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हालांकि भारत ने पहले ही कई अहम उपलब्धियां हासिल कर ली हैं लेकिन देश के विकास के अगले चरण को आकार देने की जिम्मेदारी आज के इंजीनियरिंग टैलेंट पर है।
उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग के अलग-अलग विषयों के बीच की सीमाएं तेजी से खत्म हो रही हैं। उन्होंने बताया कि सिविल इंजीनियरों को अब ज्योग्राफिक इंफॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस), सेंसर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और क्लाइमेट मॉडलिंग जैसी टेक्नोलॉजी में महारत हासिल करने की जरूरत है जबकि मैकेनिकल इंजीनियर रोबोटिक्स और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग की ओर बढ़ रहे हैं।
इसी तरह, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर एनर्जी स्टोरेज और स्मार्ट-ग्रिड टेक्नोलॉजी पर काम कर रहे हैं और सॉफ्टवेयर इंजीनियर हार्डवेयर सिस्टम, साइबर सिक्योरिटी और फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर से तेजी से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग ग्रेजुएट को सीमित स्पेशलाइजेशन से आगे बढ़कर अलग-अलग विषयों के साथ मिलकर काम करने, नए आइडिया के साथ एक्सपेरिमेंट करने और असल दुनिया की चुनौतियों के लिए प्रैक्टिकल समाधान खोजने की क्षमता विकसित करनी चाहिए।
उन्होंने इंजीनियरिंग एजुकेशन में डिजाइन थिंकिंग, फील्ड एक्सपोजर, अलग-अलग विषयों से जुड़े प्रोजेक्ट और प्रोटोटाइपिंग पर ज्यादा जोर देने की भी वकालत की। राज्यपाल ने बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर बनाने की भारत की क्षमता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अब मौजूदा एसेट्स (संपत्तियों) के रखरखाव और उन्हें बनाए रखने पर भी उतना ही ध्यान दिया जाना चाहिए।
उन्होंने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) को इंजीनियरिंग की एक बड़ी सफलता की कहानी बताया। उन्होंने कहा कि हालांकि इसे आमतौर पर एक फिनटेक इनोवेशन के तौर पर देखा जाता है लेकिन इसके पीछे एडवांस्ड इंजीनियरिंग है जिसमें इंटरऑपरेबिलिटी, डिस्ट्रिब्यूटेड सिस्टम, साइबर सिक्योरिटी, रियल-टाइम प्रोसेसिंग और बड़े पैमाने पर डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल हैं।
गवर्नर ने संसाधनों और टेक्नोलॉजी की कमी के बावजूद हासिल की गई इंजीनियरिंग की बेहतरीन कामयाबी के उदाहरण के तौर पर भारत के स्पेस प्रोग्राम का भी जिक्र किया।
--आईएएनएस
एएसएच/पीएम
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
UP Police Recruitment: यूपी पुलिस के 912 चयनित अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र, योगी ने कही ये बात
UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में चयनित 912 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। रविवार को लखनऊ स्थित लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए। इनमें पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) पदों के अभ्यर्थी शामिल हैं। इनका चयन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित भर्ती प्रक्रिया के तहत किया गया है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद चयनित अभ्यर्थी पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं शुरू करेंगे।
यूपी पुलिस के इन पदों पर हुआ चयन
लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस विभाग के तीन संवर्गों के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इनमें शामिल हैं:
- पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय)
- पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक)
- पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा)
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया पूरी की गई। बोर्ड के चयन परिणाम के अनुसार, कुल 912 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अब इन युवाओं की सरकारी सेवा की शुरुआत होगी।
भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता पर क्या बोले सीएम योगी?
नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जब किसी युवा का चयन पारदर्शी तरीके से होता है, तो इसका लाभ केवल अभ्यर्थी और उसके परिवार तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे सरकार और जनता के बीच विश्वास भी मजबूत होता है।
सीएम ने सरकारी नौकरी पाने वाले युवाओं से अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि चयनित अभ्यर्थियों को अपनी नई जिम्मेदारी को गंभीरता से समझना चाहिए।
2017 से पहले की भर्ती व्यवस्था का किया जिक्र
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में 2017 से पहले की भर्ती व्यवस्था का भी जिक्र किया। उन्होंने उस समय की भर्ती प्रक्रिया में पेपर लीक, सिफारिश और लेन-देन जैसी शिकायतों का उल्लेख किया।
सीएम के मुताबिक, पहले भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं के बीच असंतोष और अविश्वास का माहौल था। उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों की जगह दूसरे लोगों के चयन की शिकायतें भी सामने आई थीं। मुख्यमंत्री ने इसे योग्य उम्मीदवारों के लिए नुकसानदायक बताया।
2017 के बाद भर्ती व्यवस्था में बदलाव का दावा
सीएम योगी ने कहा कि 2017 में सरकार बनने के बाद भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए कदम उठाए गए। उन्होंने विभिन्न भर्ती बोर्डों और आयोगों के माध्यम से होने वाली नियुक्तियों में व्यवस्था सुधारने का जिक्र किया।
मुख्यमंत्री ने दावा किया कि अब योग्य अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी मिल रही है। हालांकि, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर उनके ये बयान मुख्यमंत्री का पक्ष हैं।
एक दिन पहले 818 अभ्यर्थियों को मिले थे नियुक्ति पत्र
उत्तर प्रदेश में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रमों के क्रम में एक दिन पहले, 19 सितंबर को भी लखनऊ के लोकभवन में विभिन्न विभागों के 818 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए थे। इन नियुक्तियों में अलग-अलग विभागों के चयनित उम्मीदवार शामिल थे।
इस तरह लगातार दो दिनों में लोकभवन में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation
Haribhoomi









