Responsive Scrollable Menu

Varanasi में UP ATS की मुठभेड़, 30 लाख का इनामी Naxalite बृजेश गंजू ढेर

उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने वाराणसी में रविवार सुबह एक मुठभेड़ के दौरान 30 लाख रुपये के इनामी नक्सली बृजेश गंजू उर्फ गोपाल सिंह भोक्ता उर्फ सरदार जी को मार गिराया, जबकि उसका साथी बदमाश फरार हो गया। उत्तर प्रदेश एटीएस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार बृजेश गंजू प्रतिबंधित नक्सली संगठन टीएसपीसी का मुख्य सदस्य था और उसके खिलाफ 50 से अधिक मामले दर्ज थे। एटीएस के अनुसार झारखंड राज्य के चतरा जिले के लावालौंग थानाक्षेत्र निवासी बृजेश गंजू के वाराणसी क्षेत्र में प्रवेश करने और रामनगर थानाक्षेत्र के लंका मैदान की ओर जाने की एक गुप्त सूचना मिली थी।

इसके अनुसार इस सूचना के बाद एटीएस की टीम ने मिर्जापुर और सोनभद्र से सटे संभावित मार्गों पर निगरानी बढ़ा दी। उसने बताया कि टीम ने इस दौरान लंका मैदान के पास एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्धों को आते देखा और रोकने का प्रयास किया। बयान के अनुसार दोनों ने एटीएस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी और जवाबी कार्रवाई में एटीएस के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) विपिन कुमार राय और मुख्य आरक्षी जितेंद्र कृष्णा घायल भी हुए लेकिन बुलेट प्रूफ जैकेट के कारण दोनों सुरक्षित रहे।

एटीएस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान नक्सली बृजेश गंजू को गोली लगी जबकि उसका दूसरा साथी मौके से फरार हो गया। एटीएस के अनुसार घायल बृजेश को अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एटीएस के अनुसार बृजेश गंजु पर कुल 30 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

एटीएस के अनुसार बृजेश गंजू पर हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण, रंगदारी, आगजनी, लोक सेवकों पर हमला एवं अवैध हथियार और विस्फोटक रखे जाने सहित 50 से अधिक मामले दर्ज थे। एटीएस के अनुसार वह करीब 20 वर्षों से फरार था। एटीएस ने मौके से दो पिस्तौल, एक कार्बाइन, भारी मात्रा में कारतूस और एक लाख रूपये नकद बरामद किया है।

एटीएस के अनुसार मुठभेड़ में शामिल उत्तर प्रदेश एटीएस की टीम को उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) द्वारा दो लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।

Continue reading on the app

Sanju Samson: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका तो संजू सैमसन पर उठे सवाल, अंजुम चोपड़ा ने दिया दो टूक जवाब

Sanju Samson Indian T20 Team: पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंजुम चोपड़ा ने कहा है कि युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के लिए संजू सैमसन को टीम से बाहर नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि संजू को खुलकर खेलने देना चाहिए और अनुभवी खिलाड़ियों को अचानक से नहीं हटाया जा सकता।

Continue reading on the app

  Sports

1 शतक, 9 छक्के और 6 बड़े रिकॉर्ड... शेफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास

Shafali Verma 6 records: एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. ओपनर शेफाली वर्मा ने 49 गेंदों में नाबाद 100 रनों की तूफानी पारी खेली. शेफाली ने मैच में 6 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए, जिनमें भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के और एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा छक्के शामिल हैं. Sun, 20 Sep 2026 17:13:22 +0530

  Videos
See all

राहुल की ‘गूंज’..मां पर ‘महाभारत’ | PM Modi | Rahul Gandhi | Chhatron Ki Goonj | Indore | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T12:07:26+00:00

Yogi Adityanath: उत्कर्ष नारी सम्मान युवा स्वाभिमान, ग्रेटर नोएडा से क्या बोले CM योगी? | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T12:10:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers