जब सलमान खान को अनजान शख्स ने दी थी गलियां, गोविंदा ने ऐसे संभाली सिचुएशन, आज तक नहीं भूल पाए एक्टर की ये बात
Salman Khan-Govinda: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने बिग बॉस 20 के दूसरे वीकेंड के वार में ट्रोलर्स को जमकर लताड़ लगाई. उन्होंने बॉडी, कैरेक्टर और एज शेमिंग को लेकर सेलेब्स को ट्रोल करने वालों को खूब खरी-खोटी सुनाई. इस दौरान सलमान का गुस्सा सातवें आसमान पर नजर आया. उन्होंने अपनी शर्ट उतारकर खुलकर कहा कि जिन्हें ट्रोल करना है करो. इस समय सोशल मीडिया पर सलमान खान को लेकर लेकर खूब चर्चा हो रही है. बहरहाल, इसी के साथ ही हम आपको सलमान खान और गोविंदा से जुड़ा एक और पुराना किस्सा बताते हैं, जिसे एक्टर कभी भूल नहीं पाए. सलमान ने गोविंदा के साथ अपना ये किस्सा बिग बॉस में भी शेयर किया था.
जब सलमान खान को अनजान शख्स ने दी थी गलियां
गोविंदा और सलमान खान शुरुआत से ही अच्छे दोस्त रहे हैं, कई बार देखा गया है कि दोनों एक दूसरे की तारीफ करते नजर आते हैं. गोविंदा ने भी बताया था कि सलमान ने उनका कई बार सपोर्ट किया. जब गोविंदा का करियर खराब चल रहा था, उस समय सलमान ने नहीं उन्हें अपनी फिल्म पार्टनर में रोल दिलवाया था. जिसके लिए उनकी खूब तारीफ हुई. सलमान भी अपने कई इंटरव्यू में कह चुके हैं कि गोविंदा देश के सबसे अच्छे एक्टर्स में से एक हैं. एक्टिंग के अलावा गोविंदा की एक और बात सलमान खान के दिल में लाइफ टाइम के लिए बैठ गई, जिसे वह आज तक नहीं भूले.
गुस्से के लिए भी जाने जाते हैं सलमान खान
सलमान खान को बॉलीवुड में भाईजान और यारों का यार भी कहा जाता है, वह हर मुश्किल सिचुएशन में अपने दोस्तों के साथ खड़े नजर आते हैं. सलमान दोस्ती के अलावा अपने गुस्से के लिए भी जाने जाते हैं. ऐसे कई मौके आए हैं जब भाईजान ने अपना गुस्सा जाहिर किया. कहा जाता है कि सलमान खान का जब मूड खराब हो तो उनकी टीम के लोग भी उनसे बात करने से बचते हैं. लेकिन क्या आपने सोचा है कि गुस्सैल सलमान को अगर कोई मां-बहन की गाली दे तो वो उस स्थिति को कैसे डील करेंगे? आप सोच रहे होंगे कि सलमान इस सिचुएशन में अपना गुस्सा दिखाएंगे, लेकिन सलमान ने असल में ऐसा कुछ नहीं किया.
आज तक नहीं भूल पाए एक्टर की ये बात
सलमान ने गोविंदा और अपना किस्सा सुनाते हुए बताया कि एक बार वो और गोविंदा गाड़ी में बैठे थे और कहीं जा रहे थे. इस बीच एक गाड़ी ने उन्हें ओवरटेक करने की कोशिश की, जिसके बाद उन अनजान लोगों ने उन्हें और गोविंदा को मां बहन की गालियां बकनी शुरू कर दी. सलमान ने बताया कि गोविंदा को गुस्सा आया और उन्होंने ड्राइवर से कहा कि उस गाड़ी का पीछा करो. जिसके बाद ड्राइवर ने उस गाड़ी के सामने अपनी गाड़ी लगा दी और गोविंदा गाड़ी से बाहर निकले. सलमान को लगा था कि अब गोविंदा शायद गुस्सा दिखाएंगे या झगड़ा होगा. लेकिन गोविंदा ने गालियां देने वालों से कहा, ‘मेरी मां, तेरी मां. गोविंदा ने जिस तरीके से इस सिचुएशन को संभाला और जवाब दिया, ये बात सलमान खान को बहुत पसंद आई और वह ये बात कभी भूल नहीं पाए.
सलमान गोविंदा की एक्टिंग के हो गए थे फैन
सलमान खान ने पुराने इंटरव्यू में यह भी बताया था कि जब उन्होंने गोविंदा को पहली बार एक्टिंग करते हुए देखा था तो वो उनके फैन बन थे. सलमान ने बताया था, उस समय वह स्ट्रगलिंग एक्टर थे और काम की तलाश में अक्सर फिल्मों के सेट पर जाया करते थे. इसी दौरान उन्होंने फिल्म के सेट पर गोविंदा शूटिंग करते देखा. ये वो दौर था जब गोविंदा फिल्मों में सक्सेस हो चुके थे. उनके पास फिल्में साइन करने के लिए लाइन लगी रहती थी. उन्होंने गोविंदा को पूरी लगन से एक्टिंग करते हुए देखा. जब गोविंदा ने सीन खत्म किया और सलमान की तारीफ को गर्मजोशी से स्वीकार किया. सलमान के मुताबिक,जब उन्होंने पहली बार गोविंदा को देखा तो उन्हें लगा कि वह स्टार की तरह बर्ताव करेंगे लेकिन वह उनके सामने जिस तरीके पेश आए वह उससे उन्हें अंदाजा हो गया कि वह जमीन जुड़े इंसान हैं.
भारतीय कंपनियां एआई के वास्तविक इस्तेमाल की ओर बढ़ रहीं: सेल्सफोर्स
भारतीय कंपनियां एआई के वास्तविक इस्तेमाल की ओर बढ़ रहीं: सेल्सफोर्स
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24










