फटी एड़ियों और पानी लगने का बिना पैसे वाला इलाज, अपनाएं ये दादी-नानी के नुस्खे
Home Remedies For Cracked Heels: गांव-देहात में अक्सर लोगों को यह समस्या होती है जिसमें पैरों की उंगलियों के बीच की त्वचा ज्यादा समय तक पानी और कीचड़ में रहने के कारण गलने लगती है. इसके साथ ही पैर फटते भी हैं और एड़ियों की दरारें कई बार इतनी गहरी हो जाती हैं कि दर्द पैदा करने लगती हैं. त्वचा गलने को पानी लगना भी कहा जाता है. इसमें भी बहुत दर्द भी होता है.
दिल्ली के सरिता विहार में दर्दनाक हादसा: डंपर ने क्रेन और ऑटो को मारी टक्कर, 4 की मौत
Delhi Accident: दक्षिण दिल्ली के सरिता विहार में रविवार को सड़क किनारे खड़ी एक क्रेन और ऑटो-रिक्शा से डंपर ट्रक की टक्कर हो गई. जिसमें कम से कम चार लोगों की मौत और तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं. यह घटना सुबह करीब 3:20 बजे हुई. हादसे के समय 'सेफ सिटी प्रोजेक्ट' के तहत खड़ी गाड़ियों के पास सीसीटीवी लगाने का काम चल रहा था. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, डंपर ट्रक उत्तर प्रदेश के नोएडा से आ रहा था, तभी वह सड़क किनारे खड़ी क्रेन और ऑटो-रिक्शा से टकरा गया.
इस हादसे में तीन लोग घायल
मरने वालों की पहचान 23 साल के उमेश, 35 साल के प्रवीण और 34 साल के सूरज के तौर पर हुई है. अधिकारियों ने बताया कि सूरज 'सेफ सिटी प्रोजेक्ट' से जुड़ी कंपनी में एचआर मैनेजर थे. घायल हुए तीन लोगों (आकाश, अनूप और खेम सिंह) का इलाज चल रहा है. जबकि सुधीर नाम का एक व्यक्ति इस घटना में बाल-बाल बच गया. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक उमेश के पिता रामदास ने आईएएनएस से कहा, "दो लोग ऊपर और दो लोग नीचे थे, ये लोग कैमरे का काम कर रहे थे. इन लोगों ने डंपर के ड्राइवर को इशारा करके रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने रोकी नहीं. सभी लोग डंपर की जद में आ गए और घसीटते हुए चले गए. उमेश डंपर के दोनों पहियों के बीच में आ गया था. ड्राइवर नींद में डंपर चला रहा था."
ये भी पढ़ें: यूरोप में गहराया एनर्जी क्राइसिस: इस देश के हर 9वें पंप पर लगा 'नो स्टॉक' का बोर्ड, बैकफुट पर आई सरकार
ट्रक ने बगल में खड़ी ऑटो समेत चार पांच लोगों को मारी टक्कर
मृतक उमेश के भाई रतन सिंह ने कहा, "उमेश कैमरे लगाने का काम करते थे. वे ट्रैफिक पुलिस के लिए कैमरा लगा रहे थे. कुछ लोग नीचे खड़े थे तो वहीं कुछ लोग ऊपर थे. तेज गति से आ रहे ट्रक ने बगल में खड़ी ऑटो समेत चार पांच लोगों को टक्कर मार दी. एक-दो लोग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था और बाकी दो-तीन लोग हॉस्पिटल में खत्म हो गए. उन्होंने बताया, "उमेश के दो बच्चे हैं। संगम विहार में किराए के मकान में रहते थे. ट्रक ड्राइवर को सजा मिलनी चाहिए." हादसे के बाद डंपर का ड्राइवर मौके से भाग गया और उसे खोजने की कोशिश की जा रही है। घटना की आगे की जांच चल रही है.
ये भी पढ़ें: एआई के बढ़ते इस्तेमाल से चीन में युवाओं की नौकरियों पर मंडराया खतरा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
News Nation






