Responsive Scrollable Menu

हनुमान अंश की प्रोड्यूसर बनाएंगी बागेश्वर धाम पर फिल्म, रखी ये शर्त, बोलीं-'ये मेरा सौभाग्य होगा'

Anupriya Nagar Make Film on Bageshwar Dham: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों का बोल बाला है. पहली फिल्म है हनुमान अंश और दूसरी है मिर्जापुर द मूवी. ये दोनों ही फिल्में हर दिन शानदार प्रदर्शन कर रही हैं. नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी हनुमान अंश का बजट सिर्फ 2 करोड़ रुपये था. लेकिन इसने अब तक दुनियाभार से करीब 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. इसके साथ ही इसने कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है. हनुमान अंश के मेकर्स पर इन दिनों बारिश की तरह पैसा बरस रहा है और वह इस सक्सेस को खुलकर इंजॉय कर रहे हैं. बीते दिनों हनुमान अंश की टीम ने अनाउंस किया था कि वे राम बोला नाम की फिल्म बनाएंगे और इससे होने वाली सारी कमाई दान करेंगे. इस बीच एक और फिल्म को लेकर चर्चा चल रही है. कहा जा रहा है कि फिल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर बागेश्वर धाम पर भी फिल्म बनाने की सोच रही हैं, हालांकि, उन्होंने इसके लिए एक शर्त रखी है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं. 

अनुप्रिया दूसरी बार पहुंचीं बागेश्वर धाम के दर्शन करने

प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर हाल ही में बागेश्वर धाम पहुंची थीं. ऐसा दूसरी बार है जब वह बागेश्वर धाम के दर्शन करने पहुची थीं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर बागेश्वर धाम पर फिल्म बनाए जाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है. अनुप्रिया ने यहां आकर सबसे पहले बागेश्वर धाम के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद लिया. मात्र 21 की साल की अनुप्रिया की खूब तारीफ हो रही है कि उन्होंने इतनी सी उम्र में इस तरह की फिल्म बनाई है. जब वह मध्य प्रदेश के छतरपुर में विश्वव प्रसिद्ध बागेश्वर धाम पहुंची तो यहां पर मीडिया ने उनसे बागेश्वर धाम पर फिल्म बनाने को लेकर सवाल किया गया. जिसका उन्होंने खुलकर जवाब दिया. 

फिल्म बनाने को लेकर रखी शर्त

बागेश्वर धाम परिसर में मीडिया से बात करते हुए अनुप्रिया नागर ने साफ कहा कि वह बागेश्वर धाम पर फिल्म बनाने के बारे में तब ही फैसला करेंगी. जब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और सन्यांसी बाबा उन्हें इसके लिए गाइड करेंगे. इसके साथ ही उन्होंने हनुमान अंश को लेकर कहा कि वह इस फिल्म को नहीं बनाती अगर नीम करोली बाना ने उन्हें इसके लिए नहीं चुना होता. उन्होंने कहा, 'मैं ये कही कहती आई हूं कि मैं फिल्म नहीं बनाती. नीम करौली बाबा ने ही मुझे फिल्म की तरफ भेजा था, मुझे इस फिल्म के लिए चुना गया, तभी मैं इसमें शामिल हुई. मुझे लगता है कि गुरु जी मेरा मार्गदर्शन करेंगे, तभी मैं अगली फिल्म बनाऊंगी. ये मेरा सौभाग्य होगा कि मैं ऐसी कहानियां दुनिया तक पहुंचाऊं.'

थिएटर से बाहर होने की कगार पर थी 'हनुमान अंश'

वहीं हाल ही में फिल्म की दूसरी प्रोड्यूसर रागिनी सोना ने बताया कि कैसे उनकी फिल्म शुरुआत में थिएटर से हटने की कगार पर थी. उन्होंने बताया कि रिलीज के तीसरे हफ्ते में जब सिनेमाघरों में 'टॉक्सिक' रिलीज हुई तो 'हनुमान अंश' लगभग सिनेमाघरों से हटने वाली थी.फिल्म के पास कुछ 25-30 थिएटर ही बचे थे, जिसके बाद फिल्म के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी और रागिनी सोना ने खुद डिस्ट्रीब्यूटर्स से बात की कि उनकी फिल्म को कैसे भी तीसरे हफ्ते तक चलाएं. रागिनी सोना का कहना है कि उन्हें शुरुआत में लोगों को समझाने में समय लगा, लेकिन आखिरकार बात बन गई.

राम बोला की सारी कमाई गरीबों के कल्याण के लिए की जाएगी दान

वहीं, हाल ही में हनुमान अंश की सक्सेस के बाद मेकर्स ने राम बोला नाम की फिल्म बनाने का भी ऐलान किया था. इसके साथ ही प्रोड्यूसर महावीर जैन और अमित उपाध्याय ने एक खास संकल्प लिया है. दोनों निर्माताओं ने फैसला किया है कि रामबोला से होने वाली अपनी सारी कमाई और बचत को जरूरतमंद लोगों के कल्याण से जुड़े सेवा कार्यों के लिए दान किया जाएगा. ऐसे में हनुमान अंश फिल्म को पसंद करने वाले फैंस अब राम बोला फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड हो गए हैं. हालांकि, मेकर्स ने इसको लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है कि इसकी शूटिंग कब शुरू होगी और इसमें कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे. 

Continue reading on the app

Nora Fatehi: बिग बॉस में जाने से पहले नोरा फतेही ने मेकर्स के सामने रखी थी शर्त, पूरी हुई डिमांड तो शो में ली एंट्री

Nora Fatehi: नोरा फतेही आज बॉलीवुड की जानी-मानी डांसर और एक्ट्रेस हैं, लेकिन करियर की शुरुआत में उन्होंने कई मुश्किलों का सामना किया। ‘बिग बॉस 9’ में नजर आ चुकीं नोरा ने अब बताया है कि वह इस शो में अपनी मर्जी से नहीं जाना चाहती थीं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान नोरा ने बताया कि उस समय उन्हें कई गानों में काम करने के बाद भी पैसे नहीं मिले थे। इसी बीच उन्हें ‘बिग बॉस’ का ऑफर मिला। शुरुआत में उन्होंने इसे ठुकरा दिया था, लेकिन बाद में एक शर्त के साथ शो करने के लिए तैयार हो गईं।

गानों के पैसे अटक गए थे
नोरा ने बताया कि उन्होंने उस दौर में कई गानों में काम किया था, लेकिन उन्हें उनकी फीस नहीं मिली थी। उनके मुताबिक, प्रोड्यूसर्स ने शायद एजेंसी को भुगतान कर दिया था, लेकिन पैसे उन तक नहीं पहुंचे थे। नोरा ने कहा कि वह अपने पैसे के लिए लगातार बात कर रही थीं और इस वजह से काफी परेशान थीं। इसी दौरान ‘बिग बॉस’ की टीम ने उनसे शो में आने के बारे में पूछा।

पहले शो के लिए कर दिया था मना
नोरा ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने साफ कह दिया था कि वह ‘बिग बॉस’ नहीं करना चाहतीं। उस समय उन्हें रियलिटी शो ज्यादा पसंद नहीं थे और वह अपने करियर को लेकर कुछ और सोच रही थीं। हालांकि, जब मेकर्स ने उन्हें बताया कि शो के लिए उन्हें अच्छी रकम मिलेगी, तो नोरा ने अपना फैसला बदलने के बारे में सोचा। उन्हें जल्द ही समझ आया कि ‘बिग बॉस’ लोगों के बीच पहचान बनाने का एक बड़ा मौका हो सकता है।

रखी खास शर्त
नोरा उस समय वाइल्ड कार्ड के जरिए शो में आई थीं। उन्हें अंदाजा था कि वह लंबे समय तक घर में नहीं रहेंगी। इसलिए उन्होंने इस मौके का इस्तेमाल अपने करियर के दूसरे लक्ष्य को पूरा करने के लिए करने का फैसला किया। नोरा ने मेकर्स के सामने कहा कि वह बिग बॉस के आने के बदले में ‘झलक दिखला जा’ में भी हिस्सा लेना चाहती हैं।

बदले में मिला ‘झलक दिखला जा’
नोरा ने बताया कि ‘झलक दिखला जा’ भी उसी चैनल पर प्रसारित होता था। इसलिए उन्होंने मेकर्स से कहा कि अगर उन्हें ‘झलक दिखला जा’ में मौका दिया जाए, तो वह ‘बिग बॉस’ करने के लिए तैयार हैं। मेकर्स ने उनकी यह शर्त मान ली। नोरा के मुताबिक, उन्हें ‘बिग बॉस’ के बदले ‘झलक दिखला जा’ में काम करने का मौका मिल गया।
‘बिग बॉस 9’ में नोरा ने 58वें दिन एंट्री ली थी और 83वें दिन शो से बाहर हो गई थीं।

यह भी पढ़े- ट्रोलर्स पर भड़के सलमान खान; बिग बॉस के स्टेज पर उतारी टोपी-जैकेट; बोले- करो ट्रोल!

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: भारतीय खिलाड़ी हुआ बेहोश, डॉक्टर ने जांच के बाद बताया अनफिट, एशियन गेम्स से बाहर

एशियन गेम्स 2026 में एक भारतीय एथलीट का सफर बिना खेले ही खत्म हो गया. डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद अनफिट बताया. Sun, 20 Sep 2026 14:59:02 +0530

  Videos
See all

600 करोड़ के ‘जीरो वेस्ट’ प्रोजेक्ट की तैयारी, अमित शाह करने वाले है भूमिपूजन | Maharashtra News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T09:41:26+00:00

बैलेनो ने कैब को मारी टक्कर, युवक पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश का आरोप | Haryana News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T09:45:35+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers