अगले हफ्ते 6 कंपनियों के IPO होंगे लॉन्च, 3825 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी
प्राथमिक बाजार में अगले सप्ताह भी काफी गतिविधियां देखने को मिलेंगी। सप्ताह के दौरान छह कंपनियां मुख्य मंच के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये कुल ₹3,825 करोड़ जुटाने के लिए बाजार में उतरेंगी। इनमें एलिवेट कैंपसेस और वर्मोरा ग्रैनिटो प्रमुख रूप से शामिल हैं।
ये सभी आईपीओ सार्वजनिक अभिदान के लिए 22 से 28 सितंबर के बीच खुलेंगे। ज्यादातर निर्गम 23 सितंबर को खुलेंगे। इन दो निर्गम के साथ बेंगलुरु की ए-वन स्टील्स इंडिया लि., अरमी इन्फोटेक लि., स्वस्तिका इन्फ्रा और एड्रॉयट इंडस्ट्रीज (इंडिया) के आईपीओ भी सप्ताह के दौरान खुलेंगे।
हिलहाउस इन्वेस्टमेंट समर्थित एलिवेट कैंपसेस 23 सितंबर को ₹2,100 करोड़ का आईपीओ लेकर आएगी। कंपनी ने इसके लिए प्रति शेयर ₹343-362 का मूल्य दायरा तय किया है। तीन दिन का यह निर्गम 25 सितंबर को बंद होगा और इसके शेयरों की सूचीबद्धता 30 सितंबर को प्रस्तावित है।
आईपीओ में पूरी तरह नए शेयर जारी किए जाएंगे और इसमें कोई बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल नहीं है। वर्मोरा ग्रैनिटो का ₹708 करोड़ का आईपीओ 22 से 24 सितंबर तक खुलेगा। इसके लिए मूल्य दायरा ₹140-148 प्रति शेयर तय किया गया है।
निर्गम में ₹320 करोड़ तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि निवेशक कत्सुरा इन्वेस्टमेंट्स करीब ₹388 करोड़ मूल्य के 2.62 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश लाएगी। एकीकृत इस्पात विनिर्माता ए-वन स्टील्स इंडिया 24 से 28 सितंबर के दौरान ₹405 करोड़ जुटाने का लक्ष्य लेकर बाजार में उतरेगी। कंपनी ने शेयर का मूल्य दायरा ₹385-405 तय किया है।
इसमें ₹355 करोड़ का नया निर्गम और प्रवर्तकों की ओर से ₹50 करोड़ तक की बिक्री पेशकश शामिल है। अरमी इन्फोटेक का ₹300 करोड़ का आईपीओ 23 से 25 सितंबर तक खुलेगा। कंपनी ने इसके लिए ₹350-375 प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।
इसमें पूरी तरह नए शेयरों की पेशकश की जाएगी। स्वस्तिका इन्फ्रा का ₹161 करोड़ का आईपीओ 23 से 25 सितंबर को खुला रहेगा। इसका मूल्य दायरा ₹175-185 प्रति शेयर है।
कंपनी बिजली वितरण और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए ईपीसी समाधान उपलब्ध कराती है। वहीं, एड्रॉयट इंडस्ट्रीज (इंडिया) का ₹151 करोड़ का आईपीओ भी 23 से 25 सितंबर तक खुलेगा। इसके लिए मूल्य दायरा ₹126-134 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।
सितंबर में अबतक 17 आईपीओ आ चुके हैं। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और सोनासेलेक्शन इंडिया के आईपीओ फिलहाल जारी हैं। इन नए निर्गमों के साथ 2026 में आईपीओ लाने वाली कंपनियों की संख्या बढ़कर 87 होने की उम्मीद है।
पैंटोमैथ कैपिटल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) कामराज सिंह नेगी के अनुसार, 2026 में अबतक आईपीओ के जरिये जुटाई गई ₹83,062 करोड़ की राशि में जुलाई और अगस्त की हिस्सेदारी करीब 60 प्रतिशत रही है। उन्होंने कहा कि कंपनियों की बड़ी पाइपलाइन और जारी निर्गम गतिविधियों को देखते हुए चालू वर्ष में पिछले साल के मुकाबले अधिक धन जुटाए जाने की संभावना बनती है। रिपोर्ट के मुताबिक, 167 कंपनियों को भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिल चुकी है, जिनसे करीब ₹3.06 लाख करोड़ जुटाने की संभावित क्षमता है।
इसके अलावा 71 कंपनियों के आवेदन मंजूरी की प्रतीक्षा में हैं, जिनका अनुमानित निर्गम आकार करीब ₹1.60 लाख करोड़ है।
मरीन ड्राइव से हाजी अली जा रही BMW पुल से नीचे गिरी, 3 की मौत
मुंबई में रविवार तड़के कोस्टल रोड पर एक तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू पुल से नीचे गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। कार में कुल चार लोग सवार थे।
हादसा 20 सितंबर 2026 को सुबह करीब 5:20 बजे लाला कॉलेज के सामने, लोटस जेट्टी के पास हुआ। काली बीएमडब्ल्यू मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार तेज रफ्तार के कारण हादसे का शिकार हो गई और सड़क पर मौजूद लोगों को भी टक्कर मार दी।
#WATCH | Mumbai, Maharashtra: Visuals from the spot following a fatal accident on the Coastal Road near Lotus Jetty. According to the BMC, an overspeeding BMW heading towards Haji Ali from Marine Drive crashed, leaving three dead and one critically injured. pic.twitter.com/Oj8MSiKH9n
— ANI (@ANI) September 20, 2026
इसे भी पढ़ें: Chhatron Ki Goonj: इंदौर के मंच पर Rahul Gandhi ने ऐसा क्या किया, जिस पर BJP भड़क गई?
तीन लोगों की मौत
हादसे के बाद घायलों को तुरंत नायर अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में 20 वर्षीय एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं, 21 वर्षीय शनाय गज्जल, 17 वर्षीय धिर्या सेठ और करीब 25 वर्षीय एक अज्ञात युवक को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया।
तेज रफ्तार को बताया जा रहा हादसे का कारण
शुरुआती जानकारी में बीएमडब्ल्यू की तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया जा रहा है। हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ, इसकी पूरी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे से जुड़े दूसरे तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल मृतकों और घायल की पहचान से जुड़ी जानकारी भी जुटाई जा रही है।
इसे भी पढ़ें: देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi
हादसे के बाद मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद कोस्टल रोड पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










