Responsive Scrollable Menu

Oppo K14 Plus 5G जल्द होगा लॉन्च: Flipkart पर दिखीं पहली झलक, फ्लैट फ्रेम और नए कलर ऑप्शन ने खींचा ध्यान

Oppo K14 Plus 5G भारत में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने भारत में इसको आधिकारिक तौर पर टीज़ करना शुरू कर दिया है। हाल ही में Oppo K14 Lite लॉन्च करने के बाद अब कंपनी अपनी K14 सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी कर रही है। Oppo ने सोशल मीडिया पर इसका छोटा-सा टीज़र जारी किया है और साथ ही Flipkart पर Oppo K14 Plus 5G की डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। इससे संकेत मिलता है कि फोन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है।

Oppo K14 Plus 5G का टीज़र जारी
Oppo K14 Plus 5G के प्रमोशनल कैंपेन में “Powered to Perform, Built to Last” टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया है। इससे फोन में बेहतर रोजमर्रा की परफॉर्मेंस और मजबूत बिल्ड पर फोकस किए जाने का संकेत मिलता है। टीज़र इमेज में स्मार्टफोन का साइड प्रोफाइल दिखाई देता है। फोन में फ्लैट फ्रेम और फिजिकल बटन नजर आ रहे हैं। कलर ऑप्शन की बात करें तो टीज़र में कम से कम ऑरेंज और ग्रे/सिल्वर जैसे रंग दिखाई देते हैं।

बड़ी बैटरी या बड़ा डिस्प्ले मिलने की उम्मीद
Oppo K14 Plus 5G के नाम में “Plus” होने की वजह से माना जा रहा है कि इसमें K14 सीरीज के दूसरे मॉडल्स की तुलना में कुछ बड़े अपग्रेड मिल सकते हैं। कंपनी Plus मॉडल में बड़ी बैटरी या बड़ा डिस्प्ले दे सकती है। हालांकि, Oppo ने अभी तक फोन के प्रोसेसर, कैमरा, डिस्प्ले साइज या बैटरी क्षमता की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। इसलिए इन फीचर्स को फिलहाल संभावित जानकारी के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

ये भी पढ़े-ः Vivo V70 के गिरे दाम: Amazon पर मिल रहा ₹5000 का सीधा डिस्काउंट, देखें फीचर्स-ऑफर प्राइस

Oppo K14 5G के स्पेसिफिकेशन
जानकारी के लिए बता दें कि Oppo K14 5G को मार्च 2026 में भारत में लॉन्च किया गया था। इसमें 7,000mAh की बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और 120Hz डिस्प्ले दिया गया था। फोन की शुरुआती कीमत ₹17,999 रखी गई थी। मौजूदा जानकारी के अनुसार इसकी कीमत अब ₹25,999 तक पहुंच गई है। वहीं Oppo K14x की शुरुआती कीमत ₹21,999 और हाल ही में लॉन्च हुए Oppo K14 Lite की शुरुआती कीमत ₹16,999 है।

₹30,000 के आसपास हो सकती है कीमत
Oppo K14 Plus 5G की कीमत को लेकर अभी कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, K14 सीरीज में इसके Plus वेरिएंट की पोजिशन को देखते हुए इसकी कीमत ₹30,000 या उससे अधिक हो सकती है। फिलहाल यह केवल संभावित कीमत है और आधिकारिक लॉन्च के समय ही फोन की वास्तविक कीमत सामने आएगी।

Flipkart पर होगी बिक्री
Oppo K14 Plus 5G के लिए Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव होना इस बात की पुष्टि करता है कि फोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए की जाएगी। Oppo हाल के कई K-Series स्मार्टफोन्स के लिए इसी तरह की ऑनलाइन बिक्री रणनीति अपना रहा है।

कंपनी आने वाले दिनों में फोन के प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और कीमत से जुड़ी अधिक जानकारी जारी कर सकती है। फिलहाल Oppo K14 Plus 5G की लॉन्च डेट और पूरी स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Continue reading on the app

Vivo V70 के गिरे दाम: Amazon पर मिल रहा ₹5000 का सीधा डिस्काउंट, देखें फीचर्स-ऑफर प्राइस

अगर आप कैमरा-फोक्स्ड स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Vivo V70 आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। Vivo V70 को Amazon पर फिलहाल कम कीमत में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा बैंक और कार्ड ऑफर का इस्तेमाल करके ग्राहक अतिरिक्त बचत भी कर सकते हैं।

खास बात यह है कि Vivo V70 को भारत में लॉन्च के समय ₹45,999 की शुरुआती कीमत पर पेश किया गया था। बाद में इसकी कीमत में कई बार बदलाव हुआ और मौजूदा कीमत बढ़कर ₹59,999 तक पहुंच गई। हालांकि, Amazon पर फोन को अभी ₹54,999 में खरीदा जा सकता है।

Vivo V70 Amazon Deal
Amazon पर Vivo V70 की मौजूदा कीमत ₹54,999 है। यानी संशोधित कीमत ₹59,999 के मुकाबले ग्राहकों को सीधे ₹5,000 की बचत मिल रही है। इसके साथ Amazon Pay ICICI Bank Credit Card से भुगतान करने वाले Prime यूजर्स को अतिरिक्त 5 प्रतिशत की छूट मिल सकती है। वहीं, गैर-Prime ग्राहकों के लिए यह छूट 3 प्रतिशत तक बताई गई है। हालांकि, बैंक ऑफर की पात्रता और शर्तें खरीदारी के समय जरूर जांच लें। Amazon पर Vivo V70 के लिए नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी उपलब्ध है, जिसकी शुरुआत करीब ₹1,934 प्रति माह से बताई गई है।

ये भी पढ़े-ः TRAI New Rules: स्पैम कॉल्स पर अब AI रखेगा नजर, ऑटोमेटेड कॉल्स को लेकर भी बदले नियम

अगर आप अपना पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो Amazon के एक्सचेंज प्रोग्राम का भी लाभ उठा सकते हैं। पुराने फोन के ब्रांड, मॉडल और उसकी स्थिति के आधार पर ₹20,500 तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है।

Vivo V70 के स्पेसिफिकेशंस
Vivo V70 में 6.59 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट दिया गया है। इसमें 12GB तक RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज का विकल्प मिलता है। फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप
कैमरा की बात करें तो Vivo V70 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें, 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP टेलीफोटो कैमरा और 8MP अल्ट्रावाइड कैमरा सेटअप शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। Vivo V70 को Passion Red और Lemon Yellow कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।

 

Continue reading on the app

  Sports

भारत का एशियन गेम्स 2026 में दमदार आगाज, दिलप्रीत सिंह ने इंडोनेशिया के खिलाफ काटा कदर

IND vs INA Asian Games Hockey: भारत की पुरुष हॉकी टीम एशियन गेम्स 2026 में दमदार आगाज किया है। भारत ने अपने पहले मैच में इंडोनेशिया पर बड़ी जीत दर्ज की। दिलप्रीत सिंह ने इंडोनेशिया के खिलाफ गदर काटा। Sun, 20 Sep 2026 14:15:40 +0530

  Videos
See all

Iran America War Updates: अचानक व्हाइट हाउस लौटे ट्रंप, ईरान की धमकी के बाद बढ़ा अलर्ट! Iran America #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T09:15:25+00:00

Russia Ukraine War News Updates: यूक्रेन ने रूस की राजधानी Moscow पर 1,000 से ज़्यादा Drone दागे #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T09:11:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers