Asian Games 2026: सुचिका तरियाल ने वर्ल्ड चैंपियन को दी मात, एशियन गेम्स में भारत का पहला MMA मेडल किया पक्का
Asian Games 2026: एशियाई खेलों से भारत के लिए एक गुड न्यूज आई है। 36 साल की सुचिका तरियाल ने महिलाओं के पारंपरिक 60 किग्रा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) के सेमीफाइनल में जगह बनाकर भारत के लिए पहला मेडल पक्का कर लिया है। यह Asian Games में MMA में भारत का पहला मेडल भी होगा
Oppo K14 Plus 5G जल्द होगा लॉन्च: Flipkart पर दिखीं पहली झलक, फ्लैट फ्रेम और नए कलर ऑप्शन ने खींचा ध्यान
Oppo K14 Plus 5G भारत में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने भारत में इसको आधिकारिक तौर पर टीज़ करना शुरू कर दिया है। हाल ही में Oppo K14 Lite लॉन्च करने के बाद अब कंपनी अपनी K14 सीरीज में एक और नया स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी कर रही है। Oppo ने सोशल मीडिया पर इसका छोटा-सा टीज़र जारी किया है और साथ ही Flipkart पर Oppo K14 Plus 5G की डेडिकेटेड माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। इससे संकेत मिलता है कि फोन जल्द ही भारतीय बाजार में लॉन्च हो सकता है।
Oppo K14 Plus 5G का टीज़र जारी
Oppo K14 Plus 5G के प्रमोशनल कैंपेन में “Powered to Perform, Built to Last” टैगलाइन का इस्तेमाल किया गया है। इससे फोन में बेहतर रोजमर्रा की परफॉर्मेंस और मजबूत बिल्ड पर फोकस किए जाने का संकेत मिलता है। टीज़र इमेज में स्मार्टफोन का साइड प्रोफाइल दिखाई देता है। फोन में फ्लैट फ्रेम और फिजिकल बटन नजर आ रहे हैं। कलर ऑप्शन की बात करें तो टीज़र में कम से कम ऑरेंज और ग्रे/सिल्वर जैसे रंग दिखाई देते हैं।
बड़ी बैटरी या बड़ा डिस्प्ले मिलने की उम्मीद
Oppo K14 Plus 5G के नाम में “Plus” होने की वजह से माना जा रहा है कि इसमें K14 सीरीज के दूसरे मॉडल्स की तुलना में कुछ बड़े अपग्रेड मिल सकते हैं। कंपनी Plus मॉडल में बड़ी बैटरी या बड़ा डिस्प्ले दे सकती है। हालांकि, Oppo ने अभी तक फोन के प्रोसेसर, कैमरा, डिस्प्ले साइज या बैटरी क्षमता की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। इसलिए इन फीचर्स को फिलहाल संभावित जानकारी के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।
ये भी पढ़े-ः Vivo V70 के गिरे दाम: Amazon पर मिल रहा ₹5000 का सीधा डिस्काउंट, देखें फीचर्स-ऑफर प्राइस
Oppo K14 5G के स्पेसिफिकेशन
जानकारी के लिए बता दें कि Oppo K14 5G को मार्च 2026 में भारत में लॉन्च किया गया था। इसमें 7,000mAh की बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग और 120Hz डिस्प्ले दिया गया था। फोन की शुरुआती कीमत ₹17,999 रखी गई थी। मौजूदा जानकारी के अनुसार इसकी कीमत अब ₹25,999 तक पहुंच गई है। वहीं Oppo K14x की शुरुआती कीमत ₹21,999 और हाल ही में लॉन्च हुए Oppo K14 Lite की शुरुआती कीमत ₹16,999 है।
₹30,000 के आसपास हो सकती है कीमत
Oppo K14 Plus 5G की कीमत को लेकर अभी कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। हालांकि, K14 सीरीज में इसके Plus वेरिएंट की पोजिशन को देखते हुए इसकी कीमत ₹30,000 या उससे अधिक हो सकती है। फिलहाल यह केवल संभावित कीमत है और आधिकारिक लॉन्च के समय ही फोन की वास्तविक कीमत सामने आएगी।
Flipkart पर होगी बिक्री
Oppo K14 Plus 5G के लिए Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव होना इस बात की पुष्टि करता है कि फोन की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए की जाएगी। Oppo हाल के कई K-Series स्मार्टफोन्स के लिए इसी तरह की ऑनलाइन बिक्री रणनीति अपना रहा है।
कंपनी आने वाले दिनों में फोन के प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और कीमत से जुड़ी अधिक जानकारी जारी कर सकती है। फिलहाल Oppo K14 Plus 5G की लॉन्च डेट और पूरी स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
Haribhoomi









