Responsive Scrollable Menu

मुरैना में अवैध रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई, चंबल की रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, अंधेरे में भागा चालक

मुरैना में चंबल नदी से अवैध रेत के काले कारोबार पर पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी सिलसिले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने देर रात बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए अवैध रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है।

जब्त की गई ट्रैक्टर-ट्रॉली की कीमत करीब 7 लाख रुपये आंकी गई है। हालांकि पुलिस की घेराबंदी देखकर चालक मौके का फायदा उठाकर अंधेरे में रफूचक्कर होने में कामयाब हो गया।

बायपास एबी रोड पर पुलिस ने बिछाया था चेकिंग का जाल

दरअसल, सिविल लाइन थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि अंबाह की तरफ से चंबल नदी की अवैध रेत लेकर एक ट्रैक्टर निकलने वाला है। खबर मिलते ही पुलिस टीम ने देर रात बायपास एबी रोड पर चेकिंग प्वाइंट लगाया। इसी दौरान अंबाह रोड की ओर से रेत से लदी एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली आती हुई दिखाई दी। पुलिस जवानों ने जब उसे रोकने का इशारा किया, तो चालक ने पुलिस को देखते ही गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और भागने की कोशिश करने लगा।

अंधेरे का फायदा उठाकर गांव में गाड़ी छोड़ भागा चालक

पुलिस की टीम ने तुरंत ट्रैक्टर का पीछा किया। खुद को घिरता देख चालक ने बचने के लिए ट्रैक्टर को मेवदा क्षेत्र स्थित कौशल सरपंच के पुरा के पास मोड़ दिया। वहां पहुंचते ही चालक गाड़ी को छोड़कर अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाते हुए भाग निकला। पुलिस टीम ने आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन रात के सन्नाटे में आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका।

जांच में निकली चंबल की प्रतिबंधित रेत

इसके बाद पुलिस ने मौके पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली की बारीकी से तलाशी ली। ट्रॉली में भरी रेत को जांचने पर पता चला कि यह चंबल नदी के प्रतिबंधित इलाके से अवैध रूप से निकाली गई रेत है। पुलिस ने बिना देर किए पूरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया और थाने ले आई। जब्त वाहन और उसमें भरी रेत की कुल अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपये बताई जा रही है।

अज्ञात चालक पर एफआईआर दर्ज

मामले में सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) और 317(5) के तहत अपराध क्रमांक 458/26 दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही अवैध रेत परिवहन में इस्तेमाल किए गए वाहन को राजसात करने की कानूनी प्रक्रिया के लिए वन विभाग को भी आधिकारिक रूप से सूचित कर दिया गया है।

वाहन मालिक की तलाश जारी

सिविल लाइन थाना प्रभारी टीआई उदयभान यादव ने बताया कि फरार चालक और ट्रैक्टर के असली मालिक का पता लगाने के लिए चेसिस और इंजन नंबर के जरिए पड़ताल की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि क्षेत्र में चंबल नदी से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन करने वाले माफिया के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Continue reading on the app

Deepika Padukone दूसरी बार बनीं मां, Ranveer Singh के घर आई नन्ही Baby Girl

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण दूसरी बार मां बन चुकी हैं। शनिवार को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर से किलकारियां गूंजी हैं। एक्ट्रेस ने दूसरी बेटी को जन्म दिया है। शनिवार की शाम एक्ट्रस ने अपने इंस्टाग्राम पर इस गुड न्यूज को अपने फैंस के साथ शेयर की है। इस पोस्ट में उनके बेटी के पैरों के निशान बने हुए हैं।

सितंबर में ही जन्मी थी पहली बेटी

दीपिका ने फोटो शेयर कि है उसमें उनकी लाड़ली के पैरों के निशान बने हुए हैं। इसके साथ ही लिखा है, 'बेबी गर्ल का स्वागत है... 19/09/2026'। दूसरी बार दीपिका मां बनीं हैं। इससे पहले अभिनेत्री 8 सितंबर 2024 में मां बनी थीं, तब उन्होंने बेटी का जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने दुआ रखा है। इतना ही नहीं, कपल्स ने पहली बार अपनी बेटी की तस्वीरे शेयर की थी।

सेलेब्स ने दी बधाई

दीपिका के इस पोस्ट पर उन्हें फैंस और सेलेब्स बधाई दे रहे हैं। कृति सेनन, श्रेया घोषाल, कृति खरबंदा, धनश्री और सारा अर्जुन सहित कई सेलेब्स ने कमेंट सेक्शन में उन्हें बधाई दी। इस बीच, कई यूजर्स बोले इस बात से भी खुश हैं कि राधा अष्टमी के दिन दीपिका पादुकोण के घर बेटी ने जन्म दिया है। फैंस ने हार्ट इमोजी बनाकर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बधाई दी। आपको बताते चलें कि, 19 अप्रैल को दीपिका ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।

शुक्रवार को ही पहुंची थीं सिद्धिविनायक

अपनी डिलीवरी से एक दिन पहले दीपिका पादुकोण सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची थीं। इस दौरान उनके साथ पति रणवीर सिंह और सास-ससुर भी मौजूद थे। बप्पा का आशीर्वाद लेने के ठीक एक दिन बाद उन्होंने अपनी दूसरी बेटी जन्म की खुशखबरी सुनाई।

6 साल की डेटिंग के बाद की थी शादी

रणवीर और दीपिका की पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली के फिल्म 'रामलीला' के सेट पर हुई थी। यहां से इन दोनों की लव स्टोरी शुरु हुई। एक-दूसरे को 6 साल तक डेट करने के बाद कपल ने इटली के शहर के कोमो में एक-दूसरे से शादी रचाई थी। साल 2018 में दोनों की शादी कोंकणी और सिंधी परंपरा से हुई थी।

Continue reading on the app

  Sports

Vaibhav Sooryavanshi: टेस्ट क्रिकेट में नहीं चलेगा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला? इस दिग्गज ने तकनीक पर ही उठा दिए सवाल

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी टी20 क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं. लेकिन उनके टेस्ट भविष्य को लेकर इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने चौंकाने वाला बयान दिया है. Sun, 20 Sep 2026 17:16:19 +0530

  Videos
See all

Yogi Adityanath: उत्कर्ष नारी सम्मान युवा स्वाभिमान, ग्रेटर नोएडा से क्या बोले CM योगी? | UP News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T12:10:11+00:00

राहुल की ‘गूंज’..मां पर ‘महाभारत’ | PM Modi | Rahul Gandhi | Chhatron Ki Goonj | Indore | BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T12:07:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers